Mathura dm

फ़ोटो: News18hindi

दो फ्रूटी में तय हुई बंदर और डीएम के बीच डील, डीएम का चश्मा ले भागा था बंदर

मथुरा के बांके बिहारी मंदिर में हुए हादसे के बाद डीएम नवनीत सिंह जानकारी लेने वृंदावन पहुंचे थे, जहां एक शरारती बंदर ने उनका चश्मा चुरा लिया। काफी जद्दोजहद के बाद भी बंदर ने चश्मा नहीं लौटाया जिसके बाद दुकान से दो फ्रूटी मंगवाई गई। फ्रूटी लेने के बाद बंदर ने डीएम का चश्मा लौटाया। अब इस हास्यास्पद घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सोम, 22 अगस्त 2022 - 11:01 AM / by आकाश तिवारी

Tags: uttarpradesh, Mathura, dm navneet Singh, monkey

Courtesy: News18hindi

Monkey did the Weird stunt

फ़ोटो: Zee News

बंदर ऐसे करतब देख चीते के भी उड़ गए होश

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। जिस वीडियो में एक ऊंचे पेड़ पर बंदर और चीता मौजूद हैं। बंदर सबसे ऊपर पतली शाखाओं पर चढ़ जाता है। उन शाखाओं पर चीता का चढ़ना मुश्किल है। जैसे ही चीता, बन्दर पर हमले के लिए पतली शाखाओं पर चढ़ने की कोशिश करता है तो बंदर उछलकर दूसरी तरफ मौजूद पतली शाखाओं पर कूद जाता है। ऐसे कई बार होने पर चीता थककर रुक जाता है। लेकिन बंदर पर कोई असर नहीं होता।… read-more

गुरु, 01 जुलाई 2021 - 09:02 PM / by अजहर फारूक

Tags: monkey, Cheetah, Viral video, Social Media

Courtesy: Zee News

Monkey and Chicken

फोटो: Youtube

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है नन्हे मुर्गे के साथ बंदर का क्यूट वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक बंदर नन्हे से मुर्गे पर खूब प्यार जता रहा है। जब नन्हा मुर्गा भागने की कोशिश करता है तो बंदर उसे वापस खींच लेता है और फिर उसे प्यार से किस कर लेता है। आठ सेकेंड के इस वीडियो को लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। लोग जमकर इस वीडियो को शेयर करने के साथ-साथ कमेंट्स भी कर रहे हैं।  

सोम, 28 जून 2021 - 01:30 PM / by अमन शुक्ला

Tags: monkey, Viral video, Twitter, Cute Video

Courtesy: Zee News

Women and monkey

फोटो: Lokmat News

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है बुजुर्ग महिला का बंदर को अंगूर खिलाने वाला वीडियो

महिला के बंदर को प्लेट में अंगूर खिलाने वाला वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। लोग इस महिला की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक फल बेचने वाली महिला के पास कुछ बंदर आ जाते हैं, तो वह प्लेट में अंगूर रखकर उन बंदरों को खिलाने लगती है। बंदर भी मस्त अंदाज में अंगूर का मजा ले रहे हैं। इस… read-more

सोम, 24 मई 2021 - 02:45 PM / by अंज़र हाशमी

Tags: Viral video, Fruits, monkey, PLEASENT

Courtesy: Ndtv Hindi News

देखें अपने दिमाग से वीडियो गेम खेलता हुआ बंदर

एलन मस्क की कंपनी न्यूरालिंक ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमे एक बंदर अपने दिमाग का इस्तेमाल करके Pong वीडियो गेम खेल रहा है। कंपनी ने छह हफ्ते पहले बंदर को न्यूरालिंक चिप लगाया और जॉयस्टिक के साथ खेलना सिखाया। वीडियो में आगे कुछ समय बाद जॉयस्टिक को हटा दिया जाता है जिसके बाद भी बंदर अपने दिमाग से गेम खेलना जारी रखता है। एलन मस्क ने ट्विट शेयर करते हुए लिखा, "बंदर अपने दिमाग से पोंग खेलते हैं"

रवि, 11 अप्रैल 2021 - 07:26 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Elon Musk, Neuralink, pong, monkey, Video games

Courtesy: Abp Live