monkey pox

फोटो: Down To Earth

मंकीपॉक्स को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने जारी किया अलर्ट

मंकीपॉक्स बीमारी को लेकर अब उत्तर प्रदेश सरकार ने नया अलर्ट जारी किया है। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने जिला अधिकारियों और स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों को अलर्ट जारी कर बीमारी के लक्षणों के बारे में जानकारी दी है। विभाग ने बताया कि बुखार, शरीर पर चकत्ते पड़ना इस बीमारी का मुख्य लक्षण है। ये बीमारी दो से चार सप्ताह तक रह सकती है। राहत की बात है कि भारत में ये बीमारी अबतक सामने नहीं आई है।

शनि, 28 मई 2022 - 02:30 PM / by रितिका

Tags: Monkey Pox, Monkeypox virus, Uttar Pradesh

Courtesy: AajTak News

Monkeypox

फोटो: Poorvanchal Media

20 देशों में फैले मंकीपॉक्स की संख्या 200 के पार: WHO

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मई 27 को कहा कि विश्व स्तर पर मंकीपॉक्स के मामले बढ़कर 200 हो गए हैं। 20 देशों में अधिक मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य निकाय ने तथाकथित महामारी को रोकथाम योग्य बताया और दुनिया भर में उपलब्ध सीमित टीकों और दवाओं को समान रूप से साझा करने के लिए एक भंडार बनाने का प्रस्ताव रखा। मंकीपॉक्स एक तरह का वायरस है जो जानवरों द्वारा इंसानों के शरीर में फैलता है।

शनि, 28 मई 2022 - 11:40 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Monkeypox virus, 20 countries, World Health Organization

Courtesy: TV9 Bharatvarsh