Monkeypox

फोटो: India TV News

दिल्ली में एक अन्य नाइजीरियाई महिला ने किया मंकीपॉक्स वायरस के लिए सकारात्मक परीक्षण

दिल्ली में सितंबर 19 को एक अन्य 30 वर्षीय नाइजीरियाई महिला ने मंकीपॉक्स वायरस के लिए सकारात्मक परीक्षण किया। इस नए मामले के सामने आने के बाद दिल्ली में देश में मंकीपॉक्स के मामलों की संख्या 9 और देश में 14 हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि महिला को 16 सितंबर को जननांगों पर छाले और मवाद से भरे घावों के साथ एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार को उसकी जांच रिपोर्ट पॉजटिव आई। 

मंगल, 20 सितंबर 2022 - 11:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Monkeypox, Delhi, nigerian woman, Positive

Courtesy: India.Com

Diseases

The Sentinel Assam

इटली में मिला दुर्लभ मामला, व्यक्ति को कोविड 19, मंकीपॉक्स और HIV तीनों हुआ एक साथ

इटली में ऐसा मामला सामने आया है जिसने डॉक्टर्स के होश उड़ा दिए है। यहां एक व्यक्ति एक ही समय पर मंकीपॉक्स, कोविड 19 और एचआईवी से संक्रमित पाया गया है। 36 वर्षीय व्यक्ति के संबंध में जर्नल ऑफ इंफेक्शन में प्रकाशित किया गया है। जानकारी के मुताबिक लक्षण नजर आने से पांच दिन पूर्व व्यक्ति की ट्रैवल हिस्ट्री भी रही है। वहीं पूर्ण लक्षण दिखने में कुल नौ दिनों का समय लगा है।

शनि, 27 अगस्त 2022 - 06:30 PM / by रितिका

Tags: HIV, Monkeypox, Italy

Courtesy: AajTak

Monkeypox

फोटो: News On Air

जारी हुई मंकीपॉक्स की पहली स्वदेशी जांच किट

मंकीपॉक्स के परीक्षण के लिए स्वदेश में विकसित पहली आरटी-पीसीआर किट अगस्त 19 को आंध्र प्रदेश मेडटेक जोन (एएमटीजेड) में लॉन्च की गई। ट्रांसएशिया बायो-मेडिकल्स द्वारा विकसित, किट का अनावरण केंद्र के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार अजय कुमार सूद ने किया। ट्रांसएशिया-एर्बा मंकीपॉक्स आरटी-पीसीआर किट अत्यधिक संवेदनशील है, लेकिन विशिष्ट रूप से तैयार किए गए प्राइमर और बढ़ी हुई सटीकता के लिए जांच के साथ उपयोग में आसान परीक्षण है। 

शनि, 20 अगस्त 2022 - 12:45 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Monkeypox, first indigenous test kit, released

Courtesy: GNT News

Monkeypox

फोटो: India TV News

दिल्ली में सामने आया 5वां मंकीपॉक्स मामला

दिल्ली ने आज अपने पांचवें मंकीपॉक्स मामले की सूचना दी। एक 22 वर्षीय अफ्रीकी महिला ने संक्रमण के लिए सकारात्मक परीक्षण किया। महिला एक महीने पहले नाइजीरिया गई थी। महिला को दो दिन पहले एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उससे एक दिन पहले उसकी रिपोर्ट आई, जिसमें उसके पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। वर्तमान में दिल्ली में 4 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं और इनमे से एक ठीक होकर घर चला गया है। 

शनि, 13 अगस्त 2022 - 06:15 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Delhi, Monkeypox, 5th case, travel history, Positive

Courtesy: Live Hindustan

Monkeypox

फोटो: Kalinga TV

मंकीपॉक्स से ठीक होने के बाद भी हफ्तों तक वायरस सीमेन में रहता है मौजूद : रिसर्च

मंकीपॉक्स वायरस को लेकर एक रिसर्च में पता चला कि संक्रमित व्यक्ति के ठीक होने के बाद भी सीमेन में वायरस मौजूद रहता है। ये जानकारी इटली के रिसर्च करने वाली टीम में सामिल नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फेक्शियस डिजीज की रिसर्चर फ्रेंचेस्का कोलाविता ने दी है। उन्होंने बताया कि मंकीपॉक्स के लक्षण आने के कई हफ्तों बाद भी वायरस मरीज के डीएनए में मौजूद होता है। एक अन्य रिसर्च में भी इसका दावा किया गया है।

रवि, 07 अगस्त 2022 - 09:00 PM / by रितिका

Tags: research, DNA, Monkeypox, Monkeypox virus

Courtesy: Zee News

Monkeypox

फोटो: Webdunia

गुजरात में मिला मंकीपॉक्स का पहला संदिग्ध मामला, जांच के लिए भेजे गए नमूने

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अगस्त चार को बताया, गुजरात ने मंकीपॉक्स के पहले संदिग्ध मामले की सूचना दी है। मरीज़ में वायरल बीमारी के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। मरीज के सैम्पल्स जांच के लिए भेजे गए हैं। अस्पताल से जुड़े एमपी शाह गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ नंदिनी देसाई ने बताया, जामनगर जिले के नवा नगना गांव की रहने वाली 29 वर्षीय मरीज को शहर के जीजी अस्पताल में बनाए गए विशेष वार्ड में भर्ती कराया गया है। 

शुक्र, 05 अगस्त 2022 - 12:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Monkeypox, Gujarat, first suspected case, samples

Courtesy: Punjab Kesari

Monkeypox

फोटो: India TV News

संयुक्त राज्य अमेरिका ने 'मंकीपॉक्स' के प्रकोप को लेकर की सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल की घोषणा

संयुक्त राज्य अमेरिका ने मंकीपॉक्स के बढ़ते खतरे को देखते हुए अगस्त चार को सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल की घोषणा की है। संयुक्त राज्य अमेरिका में अब तक 7,100 से अधिक लोग मंकीपॉक्स से संक्रमित हो चुके हैं। अमेरिकी स्वास्थ्य और मानव सेवा विभाग के प्रमुख जेवियर बेसेरा ने कहा, "हम इस वायरस से निपटने के लिए अपनी प्रतिक्रिया को अगले स्तर तक ले जाने के लिए तैयार हैं, हम हर अमेरिकी से मंकीपॉक्स को… read-more

शुक्र, 05 अगस्त 2022 - 09:20 AM / by सपना सिन्हा

Tags: संयुक्त राज्य अमेरिका, declares, public health emergency, Monkeypox

Courtesy: Jagran News

Monkeypox virus

फोटो: Navbharat Times

दिल्ली में सामने आया मंकीपॉक्स का चौथा मरीज

दिल्ली में मंकीपॉक्स के मामले बढ़कर चार हो गए है। अगस्त तीन को 31 वर्षीय महिला भी मंकीपॉक्स वायरस संक्रमित पाई गई है। बता दें कि देश में संक्रमित होने वाली ये पहली महिला है। महिला की रिपोर्ट में वायरस की पुष्टि हो गई है। हालांकि महिला द्वारा विदेश यात्रा किए जाने की कोई जानकारी स्वास्थ्य विभाग को अबतक नहीं मिली है। वहीं देश में कुल मामले बढ़कर नौ हो चुके है।

गुरु, 04 अगस्त 2022 - 01:45 PM / by रितिका

Tags: Monkeypox, Monkeypox virus, Delhi, new cases

Courtesy: AajTak

Coronavirus

फोटो: AajTak

दिल्ली में कोरोना के 2 हजार से अधिक मामले हुए दर्ज

दिल्ली में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 2073 नए मामले दर्ज हुए है। इस दौरान संक्रमण से पांच मरीजों की जान गई है। इस दौरान 1437 मरीज ठीक भी हुए है। वर्तमान में दिल्ली में एक्टिव मामलों की संख्या 5637 है जबकि संकमण दर 11.64 पर पहुंची हुई है। कोरोना वायरस के साथ ही दिल्ली में मंकीपॉक्स के मामलों का खतरा भी मंडरा रहा है। यहां कुल चार मरीज हो गए है।

गुरु, 04 अगस्त 2022 - 10:19 AM / by रितिका

Tags: Monkeypox, delhi covid 19, Coronavirus Update, Coronavirus

Courtesy: news 18

Monkeypox

फोटो: Zee News

मंकीपॉक्स से पीड़ित सहयात्री से नहीं बीमारी का खतरा

मंकीपॉक्स वायरस को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। अगर हवाई यात्रा के दौरान कोई सहयात्री इस समस्या से पीड़ित है तो उसका असर अन्य यात्रियों पर नहीं पड़ेगा यानी सहयात्री खतरे से सुरक्षित है। हालांकि इसका अर्थ ये नहीं कि सावधानी ना बरती जाए। विशेषज्ञों का कहना है कि ये संक्रमण त्वचा से त्वचा, मुंह से मुंह और यौन संबंध बनाने से फैलता है। ये किसी संक्रमित व्यक्ति के घावों के संपर्क में आने से भी फैल सकता है।

गुरु, 04 अगस्त 2022 - 09:14 AM / by रितिका

Tags: Monkeypox, Monkeypox virus, Air Travel, air plane passengers

Courtesy: news 18