Monkeypox

फोटो: Tribune India

स्पेन में मंकीपॉक्स से एक और व्यक्ति की मौत, दुनियाभर में बढ़ रहा संक्रमण

स्पेन में मंकीपॉक्स से एक और व्यक्ति की मौत हो गई। पिछले दो दिनों में मंकीपॉक्स से मौत का यह दूसरा मामला है। वहां स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मई से दुनिया के करीब 80 देशों में मंकीपॉक्स के 21,000 से ज्यादा मामले आ चुके हैं। अफ्रीका में इस वायरस से 75 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से ज्यादातर मौतें नाइजीरिया और कांगो में हुई। ब्राजील में भी मंकीपॉक्स से एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली है। 

शनि, 30 जुलाई 2022 - 09:05 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Monkeypox, virus, Spain, Death

Courtesy: News18

Monkeypox

फोटो: Financial Express

स्पेन ने दी पहले मंकीपॉक्स से संबंधित मौत की रिपोर्ट

स्पेन ने जुलाई 30 को मंकीपॉक्स वायरस के कारण अपनी पहली मौत की सूचना दी। स्पेन में मंकीपॉक्स से 4,298 से अधिक लोग संक्रमित हैं। इनमे से कम से कम 120 को गंभीरता के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ब्राजील ने अफ्रीका के बाहर मंकीपॉक्स से संबंधित पहली मौत की सूचना दी। डब्ल्यूएचओ ने एक हफ्ते पहले दुनिया भर में 18,000 से अधिक पुष्ट मामलों के साथ मंकीपॉक्स को वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल करार… read-more

शनि, 30 जुलाई 2022 - 05:45 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Britain, Monkeypox, symptoms, Death

Courtesy: Navbharat Times

Monkeypox

फोटो: Tribune India

मंकीपॉक्स पर एक टास्क फोर्स का किया गया गठन, उच्चस्तरीय बैठक में लिया गया निर्णय

मंकीपॉक्स पर एक टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा जो केंद्र सरकार को इस बीमारी के नैदानिक एवं उपचार संबंधी सुविधाओं को बढ़ाने तथा इसके टीकाकरण से संबंधित परामर्श और मार्गदर्शन प्रदान करेगा। मंकीपॉक्स को लेकर जुलाई 26 को हुई एक उच्चस्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया गया। इस बैठक में प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव समेत कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। 

गुरु, 28 जुलाई 2022 - 09:05 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Monkeypox, Taskforce, meeting, Health

Courtesy: Jagran

Monkeypox

फोटो: Navbharat Times

देश में बढ़ते मंकीपॉक्स मामलों के मद्देनज़र ओडिशा ने सभी जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

देश में मंकीपॉक्स के मामले सामने आने के बीच ओडिशा सरकार ने स्वास्थ्य अधिकारियों को सतर्क रहने को कहा है। ओडिशा के जन स्वास्थ्य निदेशक डॉ. निरंजन मिश्रा ने जुलाई 27 को कहा कि सभी जिलों को उच्च जोखिम वाले देशों की यात्रा के इतिहास वाले लोगों पर नजर रखने और सतर्क रहने के लिए सलाह जारी की गई है। मिश्रा ने कहा, "भारत में मंकीपॉक्स के चार मामले सामने आए हैं। सभी राज्यों के लिए सतर्क रहना महत्वपूर्ण है।

गुरु, 28 जुलाई 2022 - 02:20 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Monkeypox, Odisha, guidelines, High Alert

Courtesy: India News

Monkeypox

फोटो: Financial Express

WHO ने की मंकीपॉक्स के संदिग्ध या उसके मरीजों को सेक्स संबंध ना बनाने की अपील

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मंकीपॉक्स के संदिग्ध या उसके मरीजों को अपने पार्टनर के साथ अधिक यौन संबंध ना (Sex) ना बनाने की अपील की है। अब तक 68 देशों में 16 हजार से अधिक मंकीपॉक्स मामले सामने आ चुके हैं । WHO ने जानकारी देते हुए बताया कि इनमें से अधिकांश मामले उन पुरुषों में देखे गए जो पुरुषों के साथ यौन संबंध बनाते हैं, ख़ास तौर पर वो पुरुष जो कई पुरुषो के साथ सेक्स संबंध बनाते हैं। 

गुरु, 28 जुलाई 2022 - 10:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: WHO, advises, Monkeypox, conside, sexual partners

Courtesy: ABP Live

Monkeypox

फोटो: Newyork Post

केंद्र सरकार ने मंकीपॉक्स वैक्सीन बनाने के लिए निकाला टेंडर

केंद्र सरकार ने मंकीपॉक्स वैक्सीन बनाने के लिए टेंडर निकाला है। देश में मंकीपॉक्स के अब तक चार मामले आए हैं। इनमें से तीन मामले केरल में आए हैं और एक केस की पुष्टि दिल्ली में हुई है। वैक्सीन को लेकर सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के सीईओ अदार पूनावाला ने कहा था कि वह टीकों की कुछ खेप के आयात को लेकर डेनमार्क की कंपनी बवेरियन नॉर्डिक के साथ बातचीत कर रहे हैं।

बुध, 27 जुलाई 2022 - 08:31 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Centre, Monkeypox, Tender

Courtesy: Hindustan

Monkeypox

फोटो: LatestLY

मंकीपॉक्स के मामलों पर विश्व स्वास्थ्य संगठन की मुख्य वैज्ञानिक ने कहा, नींद से जागने

विश्व स्वास्थ्य संगठन की मुख्य वैज्ञानिक सौम्या स्वामीनाथ ने मंकीपॉक्स को लेकर चेतावनी जारी करते हुए कहा कि नींद से जागकर इसके घातक प्रकोप से निपटने के लिए हमें तैयार रहना चाहिए। इससे बचाव के लिए हमें खुद को तैयार रखना जरुरी है। उन्होंने बताया कि डेनमार्क की कंपनी बायरियन नॉर्डिक ने मंकीपॉक्स के लिए वैक्सीन निर्मित किया है, मगर इसकी सफलता की जानकारी नहीं है। मंकीपॉक्स कोविड 19 से भिन्न वायरस है जो म्यूटेट नहीं होगा।

बुध, 27 जुलाई 2022 - 07:00 PM / by रितिका

Tags: Monkeypox, WHO, Soumya Swaminathan

Courtesy: ndtv

Monkeypox

फोटो: DNP India

मंकीपॉक्स: महाराष्ट्र ने वायरस के प्रसार को रोकने के लिए जारी हुए दिशा-निर्देश

महाराष्ट्र सरकार ने भारत में मंकीपॉक्स के चार मामले मिलने के बाद वायरस के प्रसार को रोकने के लिए दिशानिर्देशों का एक नया सेट जारी किया। राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि निगरानी बढ़ा दी गई है, और संक्रमण को दूर रखने के लिए जनता को वायरस के संचरण के बारे में सूचित किया गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, मंकीपॉक्स वायरस के कारण होने वाली बीमारी है। 

मंगल, 26 जुलाई 2022 - 11:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Monkeypox, guidelines, spread of virus, Maharashtra

Courtesy: India TV News

Monkeypox

फोटो: Jagran Images

दिल्ली एयरपोर्ट से एलएनजेपी अस्पताल भेजे जायेंगे मंकीपॉक्स के लक्षण वाले अंतरराष्ट्रीय यात्री: सूत्र

सूत्रों ने जुलाई 25 को जानकारी देते हुए बताया कि, दिल्ली में मंकीपॉक्स के लक्षणों जैसे- तेज बुखार और पीठ दर्द के साथ दिल्ली पहुंचने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को हवाई अड्डे से एलएनजेपी अस्पताल भेजा जाएगा। यह निर्णय दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना की अध्यक्षता में जुलाई 25 को हुई समीक्षा बैठक में किया गया। दिल्ली सरकार ने सोमवार को जिला अधिकारियों और संबंधित अधिकारियों को संक्रमण के प्रबंधन पर केंद्र के दिशानिर्देशों का पालन करने के लिए… read-more

मंगल, 26 जुलाई 2022 - 09:40 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Monkeypox, International Travelers, symptoms, LNJP Hospital

Courtesy: Jagran News

Monkeypox

फोटो: Reuters

मंकीपॉक्स: भारत में वायरस के 4 मामलों की रिपोर्ट आने पर केंद्र ने की उच्च स्तरीय बैठक

भारत ने जुलाई 14 को मंकीपॉक्स वायरस के अपने चौथे मामले की सूचना दी, जिसके बाद केंद्र सरकार की चिताएं बढ़ गयी है। केंद्र सरकार ने वायरस के प्रसार को रोकने के लिए एक उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक की। स्वास्थ्य विज्ञान महानिदेशालय की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में स्वास्थ्य मंत्रालय, NCDC और ICMR के अधिकारियों ने भाग लिया। संयुक्त अरब अमीरात के एक यात्री के केरल लौटने के बाद जुलाई 14 को भारत में… read-more

सोम, 25 जुलाई 2022 - 11:40 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Monkeypox, Center, high level meeting, Infected

Courtesy: Navbharat Times