फोटो: India TV News
गन्ने की फसल को बंदरों से बचाने के लिए किसान ने पहनी 'भालू की पोशाक': उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के किसान बंदरों के आतंक से जूझ रहे हैं। किसानों ने इस समस्या से निपटने के लिए एक अनोखा तरीका निकाला है। बंदरों को गन्ने की फसल को नुकसान पहुंचाने से रोकने के लिए किसान भालू की पोशाक का उपयोग कर रहे हैं। घटना की तस्वीरें वायरल हो गई हैं। एक किसान गजेंद्र सिंह ने कहा, हमने पैसे का मिलाकर अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए 4,000 रुपये में यह पोशाक खरीदी।
Tags: Uttar Pradesh, Farmers, Lakhimpur Kheri, wear bear costume, Protect, Monkeys
Courtesy: Latestly News
फोटो: Prag News
बदला लेने के लिए बंदरों ने किया 250 कुत्तों का शिकार: महाराष्ट्र
महाराष्ट्र के बीड़ जिले में बंदरों के आतंक से पूरा इलाका परेशान है। दरअसल कुछ समय पहले कुत्तों ने बंदर के एक बच्चे को मार डाला था। इससे गुस्साए बंदरों ने बदला लेने के लिए इलाके के सभी कुत्तों को मारना शुरू कर दिया। इन बंदरों ने अब तक 250 कुत्तों को मार दिया है जबकि अब इन बंदरों की नजरें बच्चों पर हैं। फिलहाल वन विभाग की टीम ने इन बंदरों को पकड़ लिया है।
Tags: Maharashtra, Monkeys, Revenge, Human Interest stories
Courtesy: Amar Ujala News