फोटो: Today
बरसात के मौसम में इन तरीकों से रखें अपनी सेहत का ख्याल
बरसात के मौसम में डेंगू, मलेरिया के मच्छर बढ़ने से तबियत खराब होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में घर के आस-पास कहीं भी पानी नहीं जमा होने दें। इसके अलावा सोने के लिए मच्छरदानी का उपयोग करें। साफ़ सफाई का विशेष ध्यान रखें। बारिश में मौसम में भूलकर भी रोड साइड फ़ूड का सेवन ना करें। इस मौसम में स्वस्थ रहने के लिए कॉफी, हर्बल टी और सूप, फल और हरी सब्जियों का सेवन करें।
Tags: monsoon Season, Health Tips, herbal tea
Courtesy: Nari Punjab Kesari
फोटो: Bloomberg.Com
मौसम विभाग ने सितंबर 11 को दिल्ली के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट
दिल्ली एनसीआर में सितंबर 11 की सुबह से हो रही बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में सितंबर 11 की शाम तक भारी बारिश और 20 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाए चलने की संभावना जताई है। इसके लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने बताया कि अगस्त 2002 के बाद अगस्त 2021 में सबसे कम बारिश दर्ज की गई।
Tags: Delhi-NCR, orange alert, Thunderstorm, monsoon Season
Courtesy: TV9 Bharatvarsh
फोटो: NewsonAir
विश्व मच्छर दिवस पर जानें कॉयल से होने वाला नुकसान
प्रत्येक वर्ष अगस्त 20 विश्व मच्छर दिवस के रूप में मनाया जाता है। सैंकड़ों बीमारियां पैदा करने वाले मच्छरों से बचने के लिए मॉस्किटो रिपेलेंट्स का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि इनका इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। दरअसल कई रिसर्च में ऐसा सामने आया है कि मॉस्किटो कॉयल से निकलने वाला धुंआ 100 सिगरेट के बराबर नुकसान पहुंचाता है। ऐसे में मॉस्किटो रिपेलेंट्स का उपयोग करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।
Tags: Mosquitoes, World Mosquito Day, diseases, monsoon Season
Courtesy: TV9 Bharatvarsh News
फोटो: Skymet Weathee
अगले पांच दिनों में कई राज्यों में बारिश की संभावना
मानसून की रफ्तार में आई कमी एक बार फिर से तेज़ी पकड़ने वाली है। मौसम विभाग ने बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा समेत कई अन्य राज्यों में अगले पांच दिनों में भारी बारिश की संभावना जताई है। वही दिल्ली में भी अगले 3 दिनों में हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान कई जगहों पर तेज हवाएं चलने की भी आसार है। इसे लेकर राजस्थान के दस जिलों में येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
Tags: IMD, India, Delhi, monsoon Season
Courtesy: TV9 Bharatvarsh News
फोटो: Amar Ujala
उत्तराखंड में बारिश की चेतावनी, पर्यटन स्थल पर बढ़ा जलस्तर
उत्तराखंड में मौसम विभाग ने राज्य में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। राज्य के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए है। बीते दो दिनों से यहाँ लगातार बारिश हो रही है। वहीं मशहूर केम्पटी फॉल में झरने का पानी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। इसका बहाव बहुत तेज है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के साथ साथ दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश की चेतावनी दी है।
Tags: Mussoorie, Uttrakhand, HEAVY RAINFALL, monsoon Season
Courtesy: News 18 Hindi
फोटो: Business Standard
दिल्ली में हुई झमाझम बारिश, लोगों को मिली उसम भरी गर्मी से राहत
उमस भरी गर्मी से परेशान दिल्ली के लोगों को जुलाई 27 की सुबह ही बारिश होने से राहत मिली है। इससे पहले मौसम विभाग ने जुलाई 26 को बारिश होने की संभावना जताई थी, लेकिन दिन भर सिर्फ बादलों के आने जाने का दौर ही जारी रहा। मौसम विभाग ने जुलाई 27 को येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।
Tags: Delhi-NCR, raining, IMD, monsoon Season
Courtesy: Amar Ujala News
फोटो : India.com
मॉनसून में भुट्टा खाकर बनाएं सेहत
मॉनसून में भुट्टे खाने का मजा दोगुना हो जाता है। इसमें मौजूद कई प्रकार के पोषक तत्व और फैटी एसिड सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। यह हार्ट से लेकर मानसिक सेहत तक को सुधारता है। फाइबर से भरपूर भुट्टा खाने से कब्ज की समस्या नहीं होती। इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल भी संतुलित रहता है। इसमें हड्डियों के लिए जरूरी विटामिन बी होता है और इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट हमें तनाव से बचाते हैं।
Tags: Corn, sweet corn, monsoon Season, health care
Courtesy: News18 Hindi
फोटो: TOI
उत्तर पश्चिम भारत में आज दस्तक दे सकता है मॉनसून
उत्तर पश्चिम भारत के लोगों का मॉनसून का इंतजार आज खत्म हो सकता है, जिससे लोगों को गर्मी से निजात मिल सकेगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मॉनसून 10 जुलाई से यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव के मुताबिक, स्थितियां मॉनसून के अनुकूल हैं, जिससे अगले 24 घंटों में बारिश शुरू हो जाएगी, जो अगले पांच दिनों तक जारी रहेगी।
Tags: MONSOON, monsoon Season, National, environment
Courtesy: Amarujala News
फोटो : Skymet Weather
मॉनसून की आशंका के बीच बिहार के कई इलाकों में येलो अलर्ट
बिहार के दक्षिणी इलाके में मॉनसून की आशंका के बीच मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेशों में नौ जुलाई को बारिश का अनुमान लगाया है। पूर्वी राजस्थान में 10 जुलाई के बाद बारिश हो सकती है। इसके बाद दक्षिण पश्चिम मॉनसून बाकी बचे उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश के हिस्सों के साथ पंजाब, हरियाणा, राजस्थान दिल्ली में पहुंचेगा, जिसके बाद यहाँ भी बारिश शुरु हो जएगी।
Tags: weather forecast, heavy rains, MONSOON, monsoon Season
Courtesy: Jagran News