फोटो: Latestly
स्वामी चक्रपाणि महाराज ने चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान की लैंडिंग के बाद की चाँद को हिन्दू राष्ट्र घोषित करने की मांग
एक हिंदू द्रष्टा स्वामी चक्रपाणि महाराज ने चंद्रमा को 'हिंदू राष्ट्र' घोषित करने की मांग की है। अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भारत सरकार से अन्य धर्मों से पहले चंद्रमा पर अपना स्वामित्व जताने का आह्वान किया और मांग की कि संसद इस आशय का एक प्रस्ताव पारित करे। सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए स्वामी चक्रपाणि महाराज ने कहा कि भारत सरकार को जल्द कार्रवाई… read-more
Tags: chandrayaan landing, moon, declared hindu rashtra, swami chakrapani maharaj
Courtesy: Live Hindustan
फोटो: Latestly
चंद्रयान -2 स्पेक्ट्रोमीटर ने पहली बार चंद्रमा पर खोजा सोडियम
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के अनुसार, चंद्रयान -2 ऑर्बिटर पर एक्स-रे स्पेक्ट्रोमीटर 'क्लास' ने पहली बार चंद्रमा पर प्रचुर मात्रा में सोडियम की मैपिंग की है। इसरो ने कहा कि चंद्रयान -1 एक्स-रे फ्लोरेसेंस स्पेक्ट्रोमीटर (सी1एक्सएस) ने एक्स-रे में अपनी विशेषता रेखा से सोडियम का पता लगाया, जिससे चंद्रमा पर सोडियम की मात्रा की मैपिंग की संभावना खुल गई। इन सोडियम परमाणुओं को सौर हवा या… read-more
Tags: Chandrayaan 2, spectrometer, Maps, sodium, moon
Courtesy: Latestly News
फोटो: The Verge
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का अपने पहले मिनी-स्पेसक्राफ्ट के साथ संपर्क टूटा
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अपने पहले मिनी-स्पेसक्राफ्ट के साथ संपर्क खो दिया है। क्यूबसेट को कैपस्टोन के नाम से भी जाना जाता है। NASA ने एक बयान जारी कर कहा कि CAPSTONE की टीम एक बार फिर से संपर्क स्थापित करने में और समस्या का कारण जानने में लगी है। NASA की ओर से कहा गया कि उनके पास ट्रैजेक्टरी का डाटा है। CAPSTONE को 28 जून को रॉकेट लैब के इलेक्ट्रॉन बूस्टर के जरिए लॉन्च किया गया।
Tags: Capstone, NASA, Cubeset, moon
Courtesy: Navbharat Times
फोटो: Space
नासा का सबसे छोटा कैप्स्टोन उपग्रह चंद्रमा की तरफ सफलतापूर्वक अग्रसर
पृथ्वी के इर्द-गिर्द चक्कर लगा रहा नासा का सबसे छोटा उपग्रह अपनी कक्षा से सफलतापूर्वक चंद्रमा की तरफ बढ़ रहा है। इस उपग्रह को चांद पर पहुंचने में चार और महीने लगेंगे। यह उपग्रह कम से कम ऊर्जा का इस्तेमाल करते हुए अकेले ही चांद की ओर बढ़ रहा है। नासा ने इस पर 3.27 करोड़ डॉलर खर्च किए हैं। यदि आगे का अभियान सफल रहा तो कैप्स्टोन उपग्रह महीनों तक अहम सूचनाएं भेजता रहेगा।
Tags: Earth, NASA, moon, Launch, Sattelite
Courtesy: News18
फ़ोटो: CNN
चाँद की मिट्टी से चीन बनाएगा ऑक्सीजन, शोध में किया खुलासा
इंसान चांद पर ज़्यादा दिन तक रह सके, इसके लिए चीन ने तैयारी शुरू कर दी है। चीन की नानजिंग यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं की एक टीम का मानना है कि चांद की मिट्ट का इस्तेमाल करके चांद पर लंबे समय तक रहा जा सकता है। क्योंकि, चांद की मिट्टी ऑक्सीजन और ईंधन जैसे संसाधन दे सकती है। टीम का कहना है कि उन्होंने अपने शोध में चांद की मिट्टी से कार्बन डाइऑक्साइड बनाया है और उन्हें अन्य संसाधनों में परिवर्तित किया है।
Tags: Lunar, soil, moon, China, research
Courtesy: Amar ujala
फोटो: Amazing Science
चांद पर मौजूद है पानी, 6 लाख करोड़ किलो जमा पानी मिला
चांद की सतह पर पानी होने की जानकारी सामने आई है। नासा के वैज्ञानिक मार्क रॉबिन्सन ने कहा कि चांद पर वायुमंडल नहीं है और पर्यावरण बहुत एक्सट्रीम है। यहां पानी बनना या टिकना काफी मुश्किल है। 25 वर्षों पूर्व हाइड्रोजन मिलने पर संभावना जताई गई थी कि चांद पर बर्फ हो सकती है। जांच के बाद सामने आया कि चांद पर छह लाख करोड़ किलो पानी मौजूद है। अधिकतर पानी दोनों ध्रुवों पर है जो अंधकार में रहते हैं।
Tags: moon, moon landing, NASA
Courtesy: AajTak News
फोटो: SFGATE
चांद की सतह से अगले महीने टकराएगा रॉकेट: वैज्ञानिक
वैज्ञानिकों ने बताया कि चाइनीज रॉकेट चैंग ई-5 मिशन का मलबा मार्च में चांद की सतह से टकरा सकता है, जिस कारण सतह पर गहरा गड्ढा बन सकता है। इस संबंध में खगोल वैज्ञानिक बिल ग्रे ने बताया कि मैंने इस वस्तु को गलतीसे 2015-007 बी वस्तु के तौर पर पहचाना था। मगर अब सामने आ गया है कि ये 2014-065बी है। ये जल्द ही चांद की सतह से टकराएगा जो अनुमानित स्थान के दायरे में रहेगा।
Courtesy: One India
फोटो: 24HTECH.ASIA
धरती के साथ अब चांद पर भी दौड़ेगी टोयोटा की कार
मशहूर कार निर्माता कंपनी टोयोटा अंतरिक्ष में चलने वाली कार बना रही है। इसका नाम लूनर क्रूज़र रखा गया है। इस कार को 2040 तक चांद पर फिर मंगल ग्रह पर भेजा जाएगा। यह कोई सामान्य कार नही होगी। इसमें एक रोबोटिक हाथ लगा होगा। जो अंतरिक्ष मे देखभाल का काम करेगा। इसके डिजाइन और निर्माण के लिए टोयोटा ने स्वदेशी जापानीज एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी के साथ करार किया है। जापान काफी समय से चांद में दिलचस्पी दिखा रहा है।
Tags: moon, Space, Toyota, lunar Cruiser
Courtesy: Amar Ujala
फोटो: DNA India
व्यक्ति ने बेटे को जन्मदिन पर दिया चांद पर जमीन का तोहफा
मध्यप्रदेश के सतना में एक व्यक्ति ने अपने दो साल के बेटे को उसके जन्मदिन पर चांद पर जमीन खरीद कर तोहफा दिया है। फरहुतनगर के अभिलाष मिश्रा बेंगलुरु स्थित एक कंपनी में रीजनल मैनेजर के पद पर तैनात है। उन्होंने अमेरिकी कंपनी लूना सोसाइटी इंटरनेशनल से चांद पर जमीन खरीदी है। जमीन की उनके नाम रजिस्ट्री भी हो चुकी है। कंपनी ने जमीन से संबंधित रजिस्ट्री, सर्टिफिकेट भी भेजे है।
Tags: moon, land on moon, moon landing, gift
Courtesy: Aajtak
फोटो: TechCrunch
वैज्ञानिकों ने किया दावा, चांद पर मौजूद है करोड़ों लोगों के लिए ऑक्सीजन
ऑस्ट्रेलियन स्पेस एजेंसी और नासा के वैज्ञानिकों ने मिलकर हाल ही में ये दावा किया की चांद की ऊपरी सतह पर एक लाख साल तक के लिए ऑक्सीजन मौजूद है। वैज्ञानिकों के अनुसार चांद पर इतना ऑक्सीजन है कि 800 करोड़ लोग एक लाख वर्षों तक ऑक्सीजन ले सकते है। हालांकि ये ऑक्सीजन गैस के तौर पर नहीं बल्कि पत्थर को रुप में कई परतों के नीचे दबा हुआ है।
Courtesy: Zee News Hindi