water on moon

फोटो: Amazing Science

चांद पर मौजूद है पानी, 6 लाख करोड़ किलो जमा पानी मिला

चांद की सतह पर पानी होने की जानकारी सामने आई है। नासा के वैज्ञानिक मार्क रॉबिन्सन ने कहा कि चांद पर वायुमंडल नहीं है और पर्यावरण बहुत एक्सट्रीम है। यहां पानी बनना या टिकना काफी मुश्किल है। 25 वर्षों पूर्व हाइड्रोजन मिलने पर संभावना जताई गई थी कि चांद पर बर्फ हो सकती है। जांच के बाद सामने आया कि चांद पर छह लाख करोड़ किलो पानी मौजूद है। अधिकतर पानी दोनों ध्रुवों पर है जो अंधकार में रहते हैं।

मंगल, 03 मई 2022 - 04:01 PM / by रितिका

Tags: moon, moon landing, NASA

Courtesy: AajTak News

land on moon

फोटो: DNA India

व्यक्ति ने बेटे को जन्मदिन पर दिया चांद पर जमीन का तोहफा

मध्यप्रदेश के सतना में एक व्यक्ति ने अपने दो साल के बेटे को उसके जन्मदिन पर चांद पर जमीन खरीद कर तोहफा दिया है। फरहुतनगर के अभिलाष मिश्रा बेंगलुरु स्थित एक कंपनी में रीजनल मैनेजर के पद पर तैनात है। उन्होंने अमेरिकी कंपनी लूना सोसाइटी इंटरनेशनल से चांद पर जमीन खरीदी है। जमीन की उनके नाम रजिस्ट्री भी हो चुकी है। कंपनी ने जमीन से संबंधित रजिस्ट्री, सर्टिफिकेट भी भेजे है।

शनि, 18 दिसम्बर 2021 - 05:45 PM / by रितिका

Tags: moon, land on moon, moon landing, gift

Courtesy: Aajtak

VIPER

फोटो: News Direct

चंद्रमा पर बर्फ की खोज में रोबोट VIPER को भेजेगा नासा

नासा अपने आर्टिमिस अभियान के चलते 2023 तक चंद्रमा पर एक मोबाइल रोबोट VIPER को भेजेगा। यह चंद्रमा के ऐसे हिस्से पर जाएगा जहां आजतक सूर्य की रोशनी नहीं पहुंची है, जिस कारण वह ब्रह्माण्ड की सबसे ठंडी जगहों में से एक बन गया है। यह रोबोट अपनी हेडलाइट से रोशनी करेगा और वहां बर्फ की उपस्थिति तलाश करेगा। VIPER 3 दिन चंद्रमा पर रहेगा जोकि धरती के 100 दिनों के बराबर होंगे।

शुक्र, 28 मई 2021 - 09:02 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: NASA, moon landing, Robots, moon mission

Courtesy: News18

NASA

फोटो: India Tv News

NASA आर्टेमिस मिशन में चांद पर भेजेगा पहला अश्वेत शख्स और पहली महिला

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी चांद पर न सिर्फ पहली महिला भेजकर बल्कि पहली बार अश्वेत शख्स को भी भेजकर इतिहास रचने वाला है। नासा ने आर्टेमिस एक अंतरराष्ट्रीय स्पेसफ्लाइट मिशन के तहत यह फैसला किया है। बाइडेन सरकार का फैसला है कि साल 2024 में जाने वाले मिशन का हिस्सा पहले महिला और फिर पुरुष हो। प्रशासन ने 24.7 अरब डॉलर की फंडिंग का प्रस्ताव कांग्रेस के सामने रखा है जिससे NASA को मिशन में मदद मिलेगी।

रवि, 11 अप्रैल 2021 - 09:43 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: NASA, America, Joe BIden, first female head, first black man, send, moon landing

Courtesy: Hindi News18

Chang'e 5

फोटो: DNA India

चांद की सतह से सैम्पल जमा करके पृथ्वी पर वापस आया चीन का चंद्रयान 'चांग ई-5'

चीन देश का चंद्रयान 'चांग ई-5' दिसंबर 16 की रात को चांद की सतह के नमूने लेकर सफलतापूर्वक पृथ्वी पर वापिस लौटा है। चीन राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन (सीएनएसए) ने बताया है कि, ''चांग ई-5 मंगोलिया स्वायत्त क्षेत्र के सिजिवांग बैनर में यह चंद्रयान रात के कुछ 1 बजकर 59 मिनट पर पृथ्वी पर उतरा है।'' चांद की सतह से लाये गए नमूने को एक बंद कंटेनर में रखा गया है। सीएनएसए के प्रमुख झांग केजन ने इस अभियान को सफल घोषित कर दिया है।  

गुरु, 17 दिसम्बर 2020 - 01:41 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: China, moon landing, Chang'e 5 spacecraft

Courtesy: HINDUSTAN SAMACHAR