Flight

फोटो: Jagran News

मास्को से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट में बम की धमकी, यात्रियों को उतारा गया

अक्टूबर 13 की देर रात मास्को से दिल्ली आ रहे एक विमान के लिए बम की धमकी का कॉल आया। शहर में तड़के करीब 3.20 बजे फ्लाइट के उतरते ही दिल्ली पुलिस हरकत में आ गई। सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को उतार दिया गया। मास्को से आने वाली उड़ान संख्या एसयू 232 के लिए बम की धमकी का कॉल आया था और इसमें 386 यात्री और 16 चालक दल सवार थे। 

शुक्र, 14 अक्टूबर 2022 - 10:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Moscow, Flight, receives, bomb threat, Delhi Police

Courtesy: Latestly News

chess

फोटो: Mint

रूस से छिन गई चेस ओलंपियाड 2022 की मेजबानी, चन्नई में होगा आयोजन

चेस ओलंपियाड 2022 की मेजबानी अब रूस से छीनकर भारत को सौंप दी गई है। इसका आयोजन जुलाई 26 से अगस्त आठ तक मॉस्को में होना था जो अब चेन्नई में किया जाएगा। रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले के कारण ये फैसला हुआ है। अखिल भारतीय शतरंज महासंघ ने टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए फिडे को एक करोड़ डॉलर की गारंटी राशि सौंपी है। इस टूर्नामेंट में 190 देश हिस्सा लेंगे। 

गुरु, 17 मार्च 2022 - 11:01 AM / by रितिका

Tags: Russia, Moscow, Chess, Chess Olympiad, Chennai

Courtesy: News 18 Hindi

Moscow Vaccination

फोटो: DNA India

Russia: कोरोना वायरस से लड़ने के लिए मास्को में शुरू हुआ टीकाकरण

रूस की राजधानी मास्को में दिसंबर 5 से कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यहाँ पर सबसे पहले वैक्सीन उनको लगाई जा रही है, जिन्हे कोरोना वायरस से संक्रमित होने की सबसे ज़्यादा संभावना है। रूस अपनी  'स्पूतनिक वी' नामक वैक्सीन का उपयोग कर रहा है। मास्को के मेयर सगेर्ई सोबयानिन ने बताया है कि, ''यह सबसे पहले स्कूलों के कर्मचारियों, स्वास्थ्यकर्मी और सामाजिक कार्यकतार्ओं को उपलब्ध कराया जा रहा है, और सभी मरीजों का 21 दिनों… read-more

रवि, 06 दिसम्बर 2020 - 12:41 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: Coronavirus, Vaccination, Russia, Moscow

Courtesy: HINDUSTAN SAMACHAR

Tennis Tournament

फोटो: wtatennis.com

Covid-19 की वजह से कैंसल हुआ मॉस्को टेनिस टूर्नामेंट

मॉस्को में कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते केसेज की वजह से 'क्रेमलिन कप टेनिस टूर्नामेंट' को खारिज कर दिया गया है। एटीपी और डब्ल्यूटीए ने साथ मिलकर इस टूर्नामेंट को खारिज करने का फैसला लिया है। अक्टूबर के महीने में पुरुष वर्ग और महिला वर्ग टूर्नामेंट शुरू होने वाला था। डब्ल्यूटीए ने कहा है कि, ''खिलाड़ियों की सुरक्षा और सेहत को ध्यान में रखते हुए हम इस निर्णय पर आए हैं कि इस टूर्नामेंट को रद्द करना ही सही रहेगा।''

शुक्र, 18 सितंबर 2020 - 02:23 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: Moscow, Moscow tennis tournament, Coronavirus

Courtesy: HINDUSTAN SAMACHAR