CM Yogi

फोटो: Getty Images

'मुस्लिम पक्ष को अपनी ऐतिहासिक गलती स्वीकार कर समाधान पेश करना चाहिए': ज्ञानवापी पर योगी आदित्यनाथ

ज्ञानवापी मस्जिद मुद्दे पर हिंदू और मुस्लिम पक्षों के बीच चल रहे विवाद के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ज्ञानवापी परिसर को मस्जिद नहीं कहा जा सकता है। सीएम योगी ने कहा कि मुस्लिम पक्ष को अपनी ऐतिहासिक गलती स्वीकार करनी चाहिए और समाधान पेश करना चाहिए। यूपी सीएम का साक्षात्कार ऐसे समय में आया है जब इलाहाबाद उच्च न्यायालय वाराणसी जिला अदालत के आदेश के… read-more

सोम, 31 जुलाई 2023 - 06:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Uttar Pradesh, gyanvapi row, CM Yogi, Mosque

Courtesy: Dainik Bhaskar

Mosque

फोटो: DW

जर्मनी में हुई सबसे बड़ी मस्जिद में लाउडस्पीकर पर अजान

जर्मनी की सबसे बड़ी मस्जिद में से एक में शुमार कोलोन स्थित सेंट्रल मस्जिद में पहली बार लाउडस्पीकर पर अजान दी गई। इस मस्जिद में लाउडस्पीकर अजान दिए जाने की अनुमति हाल ही में प्रशासन ने दी थी। इस दौरान मस्जिद में सीमित संख्या में ही लोग उपस्थित रहे। जानकारी के मुताबिक सेंट्रल मस्जिद, दो लंबी मीनारों वाली एक आधुनिक इमारत है। ये मस्जिद कोलोन शहर के पश्चिम में एक व्यस्त सड़क पर स्थित है।

शनि, 15 अक्टूबर 2022 - 08:00 PM / by रितिका

Tags: Germany, Mosque, audio

Courtesy: abp

masjid namaz

फोटो: The Rahnuma Daily

उत्तर प्रदेश में अब मस्जिदों में नजाम के अलावा भीड़ नहीं जुटने के लिए फरमान जारी

यूपी शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने मस्जिदों को आदेश जारी करते हुए कहा कि मस्जिदों में नमाज के अलावा किसी तरह की सभा का आयोजन नहीं किया जाएगा। मस्जिदों में भीड़ नहीं जुटाने के लिए ये फरमान जारी किया गया है। इस आदेश की कॉपी जिलाधिकारियों और पुलिस प्रमुखों को भेजी गई है। बोर्ड ने सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से नमाज के दौरान किसी तरह का भाषण या बयान ना देने के लिए कहा है।

शुक्र, 17 जून 2022 - 03:15 PM / by रितिका

Tags: Uttar Pradesh, Mosque, Waqf Board, namaz

Courtesy: AajTak News

Kanpur Violence

फोटो: WLS News

कानपुर हिंसा: जुमे की नमाज से पहले धारा 144 लागू, कड़ी की गई सुरक्षा

आज जुमे की नमाज से पहले कानपुर शहर में सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं और धारा 144 लागू कर दी गई है। सुरक्षा स्थिति के लिहाज से प्रांतीय सशस्त्र बल (पीएसी), रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) और क्विक रिस्पांस टीम के जवानों को मुस्लिम बहुल इलाकों में तैनात किया गया है। पुलिस ने संवेदनशील जिलों लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, फैजाबाद, प्रयागराज, अलीगढ़, मुरादाबाद, बरेली, रामपुर, सहारनपुर, मेरठ, बिजनौर और बुलंदशहर में अलर्ट जारी किया है। 

शुक्र, 10 जून 2022 - 09:40 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Kanpur Violence, section 144, friday prayers, Mosque

Courtesy: DNA India

Yogi Adityanath

फ़ोटो: Jagran

योगी आदित्यनाथ का अधिकारियों को निर्देश कहा- स्कूलों में लगाए जाएं मस्जिदों से उतारे गए लाउडस्पीकर

मुख्यमंत्री ने कहा कि नियमों के उल्लंघन के बाद जिन लाउडस्पीकर्स को हटाया गया है वह फिर से नहीं लगने चाहिए। अगर दोबारा से उतारे हुए लाउडस्पीकर लगते हैं तो इलाके के थाने के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने अधिकारियों से कहा कि ऐसे लाउडस्पीकर स्कूलों में लगाए जाएं। योगी आदित्यनाथ ने हर जिले के पुलिस कप्तान और जिलाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि थानों की जवाबदेही तय होनी चाहिए और नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

गुरु, 19 मई 2022 - 05:01 PM / by Pranjal Pandey

Tags: CM, UP, Loudspeakers, Schools, Mosque

Courtesy: News18

Keshav maurya

फ़ोटो: The Indian News Express

ज्ञानवापी सर्वे पर बोले डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा- मक्का में भी मिलेंगे मक्केश्वर महादेव

ज्ञानवापी मस्जिद में शिवलिंग मिलने पर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि आज ज्ञानवापी में महादेव प्रकट हुए हैं। मक्का में भी खोदोगे तो वहां भी मक्केश्वर महादेव निकलेंगे। ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे में शिवलिंग मिला है या नहीं इसको लेकर अब अलग-अगल दावे सामने आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि करीब 2 घंटे तक सर्वे का काम चला। सर्वे के बाद हिंदू पक्ष के वादी सोहनलाल आर्या ने दावा कि 'बाबा' मिल गए हैं। 

सोम, 16 मई 2022 - 05:52 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Gyanvapi, Mosque, मंदिर, keshav maurya

Courtesy: India Tv

Gyanvapi

फ़ोटो: OpIndia

ज्ञानवापी में पूरा हुआ 80 फीसदी सर्वेक्षण कार्य, जल्द सौंपी जाएगी रिपोर्ट

वाराणसी के श्रृंगार गौरी विवाद में लगातार दूसरे दिन ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे हुआ। सर्वे करने ज्ञानवापी मस्जिद पहुंची टीम के सदस्य परिसर से बाहर आ गए हैं। ज्ञानवापी सर्वे के दूसरे दिन ज्ञानवापी मस्जिद के गुंबदों और दीवारों का सर्वे हुआ। अब कहा जा रहा है कि कल भी सर्वे होगा। कल सुबह 8 बजे से 10 बजे तक फिर सर्वे किया जाएगा। डीएम ने सर्वे के बाद दावा किया कि करीब 80 फीसदी सर्वे हो गया है।

रवि, 15 मई 2022 - 08:15 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Varanasi, Gyanvapi, Mosque, मंदिर

Courtesy: Amar ujala

Gyan vapi

फ़ोटो: The Print

कोर्ट के आदेश पर ज्ञानवापी मस्जिद का होगा वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी सर्वेक्षण

वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद परिसर की वीडियोग्राफी और सर्वे का काम मई 6 को कोर्ट के आदेश के बाद होने जा रहा है। इस सर्वे के लिए तीन से चार दिन का समय लग सकता है। इस मस्जिद को लेकर हिन्दू पक्षों का कहना है कि इस स्थान पर मंदिर को तोड़कर मस्जिद बनाई गई है। यह कमीशन मई 6 और 7 को दोनों पक्षों की मौजूदगी में श्रृंगार गौरी की वीडियोग्राफी करेगा और मई 10, 2022 को अपना रिपोर्ट कोर्ट में पेश करेगा। 

शुक्र, 06 मई 2022 - 09:28 AM / by Pranjal Pandey

Tags: Survey, Gyanvapi, Mosque, COMMISION

Courtesy: Amar ujala

Kabul Blast

फोटो: APN News

काबुल मस्जिद में हुए शक्तिशाली विस्फोट में 10 लोगों की मौत, 20 अन्य घायल: अफगानिस्तान

तालिबान अधिकारियों ने बताया कि, अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में अप्रैल 29 को एक मस्जिद में हुए शक्तिशाली विस्फोट में 10 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए हैं। मुस्लिम पवित्र महीने रमजान के आखिरी शुक्रवार को नमाज अदा करने के लिए सैंकड़ों श्रद्धालु जमा हुए थे और खलीफा आगा गुल जान मस्जिद खचाखच भरी हुई थी। विस्फोट के स्रोत का तत्काल पता नहीं चल पाया है और किसी ने भी विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है।

शनि, 30 अप्रैल 2022 - 10:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Kabul blast, worshipers, Injured, Mosque

Courtesy: ABP Live

Loudspeaker

फ़ोटो: live India

सीएम योगी के निर्देश के बाद धार्मिक स्थलों से हटाए गए 10923 लाउडस्पीकर

यूपी में लाउडस्पीकर के संबंध में सरकार ने जानकारी दी है कि अब तक 10923 लाउडस्पीकर को धार्मिक स्थलों से हटाया गया है इसके साथ ही करीब 35000 लाउडस्पीकर की आवाज कम की गई है। इस संबंध में सीएम योगी आदित्यनाथ पहले ही कह चुके हैं धार्मिक आस्था व्यक्तिगत है किसी भी शख्स को इसके नाम पर जन व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं करने देंगे।

गुरु, 28 अप्रैल 2022 - 01:43 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Loudspeaker, Mosque, Yogi Adityanath

Courtesy: Aajtak