Bomb Blast

फोटो: Aajtak

हेराटी में मस्जिद विस्फोट में कम से कम 18 की मौत, 21 घायल: अफगानिस्तान

पश्चिमी अफगानिस्तान में आज एक मस्जिद में हुए विस्फोट में 18 लोगों की मौत हो गई जबकि, 21 लोग घायल हो गए। तालिबान ने बताया कि विस्फोट में एक इस्लामिक मौलवी भी मारा गया है। पश्चिमी शहर हेरात में गूजरगाह मस्जिद में आज दोपहर की नमाज के दौरान विस्फोट हुआ। इस विस्फोट में मौलवी मुजीब-उल रहमान अंसारी की मौत हो गई, जो पिछले दो दशकों में अफगानिस्तान की पश्चिमी समर्थित सरकारों की आलोचना के लिए पूरे अफगानिस्तान में जाना जाता था।

शुक्र, 02 सितंबर 2022 - 04:40 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Afghanistan, mosque blast, senior cleric killed, Death, Taliban

Courtesy: Navbharat Times

Kabul Blast

फोटो: Outlook India

Kabul Mosque Blast: काबुल की हजरस मस्जिद में हुए बम विस्फोट में 8 लोगों की मौत

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में आज हुए एक बड़े बम धमाके कारण लोगों के मन दहशत का माहौल है। विस्फोट काबुल की हजरस मस्जिद में हुआ। मस्जिद में हुए इस बम धमाके में 8 लोगों की जान गँवा दी। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में हुए इस बम धमाके की ज़िम्मेदारी इस्लामिक स्टेट आतंकवादी समूह ने ली है। यह विस्फोट महिलाओं की एक सभा के दौरान हुआ। विस्फोट में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे घायल हुए हैं। 

शनि, 06 अगस्त 2022 - 09:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: people killed, Kabul, mosque blast, Afghanistan

Courtesy: Latestly News

MLAST

फोटोः Avnews.in

कंधार के मस्जिद में धमाके के कारण 32 लोगों की हुई मौत: अफगानिस्तान

अफगानिस्तान के कंधार के एक शिया मस्जिद में जुम्मे की नमाज के समय एक बार फिर धमाका हुआ है। स्थानीय पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि धमाके में लगभग 32 लोगों की मृत्यु हो गई और 53 लोग घायल हो गए। अफगानिस्तान के टोलो न्यूज के अनुसार कंधार के इमाम बरगाह मस्जिद में एक के बाद एक तीन बार धमाके हो चुके हैं। इस धमाके के कारण मरने वाले लोगों की संख्या और बढ़ सकती है। 

शनि, 16 अक्टूबर 2021 - 11:30 AM / by Surbhi Shaw

Tags: mosque blast, Kandahar, afghanistan news, World news