फ़ोटो: Hindustan
यूपी के सीएम आदित्यनाथ अपने पैतृक गांव पहुंचे, मां का लिया आशीर्वाद
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मई 3 को पौड़ी गांव में अपने पैतृक गांव पंचूर का दौरा किया। अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने अपनी मां का आशीर्वाद लिया और कार्यक्रम की तस्वीरें ट्विटर पर साझा कीं, उन्होंने कैप्शन में लिखा "मां"। पोस्ट को अब तक लगभग 2,35,000 लाइक्स मिले हैं। सत्ता में आने के बाद यूपी के सीएम का अपनी मां और अन्य रिश्तेदारों से मिलने के लिए अपने पैतृक गांव का यह पहला दौरा था।
Tags: CM, Yogi Adiyanath, mother, Tweet
Courtesy: Abp Live
फोटो: Fox News
सेरोगेसी के ज़रिए माँ बनी प्रियंका चोपड़ा जोनस
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस सेरोगेसी के ज़रिए माँ बन गई हैं। इसकी जानकारी खुद प्रियंका ने जनवरी 21 को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके दी है। उन्होंने लिखा कि, यह बताते हुए हम खुश हैं कि हम सेरोगेसी के ज़रिए अपने जीवन मे एक बच्चे का स्वागत कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने यह नही बताया कि बच्चा लड़का है या लड़की। बता दें कि प्रियंका से पहले नवंबर 2021 में प्रीति जिंटा भी सेरोगेसी से माँ… read-more
Tags: Priyanka Chopra Jonas, mother, Nick Jonas, Bollywood
Courtesy: Dainik Bhaskar
फ़ोटो: Biography
सामाजिक कार्यकर्ता और पद्मश्री पुरस्कार विजेता सिंधुताई सपकाल का निधन
सामाजिक कार्यकर्ता और पद्मश्री पुरस्कार विजेता सिंधुताई सपकाल का 73 साल की उम्र में जनवरी ४ को पुणे के गैलेक्सी केयर अस्पताल में रात 8.10 पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। उत्कृष्ठ समाज सेवा के लिए भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया था। अनाथों की मां' के नाम से मशहूर सिंधुताई सपकाल के निधन पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपने आधिकरिक ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट कर उन्हें… read-more
Tags: Orphans, mother, social activist, died, Heart attack
Courtesy: Navbharat Times
फोटो: Pinkvilla
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अनु मालिक की माँ का निधन
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अनु मलिक की मां का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी अनु मलिक के भतीजे अरमान मलिक ने दी। वैसे अभी तक मृत्यु की वजह का पता नहीं चला है। अरमान मालिक ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'आज अपना सबसे अच्छा दोस्त खो दिया।।। मेरी दादीजान। मेरे जीवन का प्रकाश। मैं कभी भी इस नुकसान को भर नहीं कर सकता। एक खालीपन जिसे मैं जानता हूं कोई नहीं भर सकता। "
Tags: anu malik, mother, Arman Malik, Death
Courtesy: News 18
फोटो: Your Dost
जरीन खान की मां की तबीयत बिगड़ी, फैंस से की दुआ करने की अपील
बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान ने सोशल मीडिया पर ये जानकारी दी है कि उनकी मां की तबीयत खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी मां के आईसीयू में भर्ती होने की जानकारी दी। जरीन ने अपने फैंस और शुभचिंतकों से मां के जल्द स्वस्थ होने की दुआ करने की प्रार्थना करते हुए लिखा, ''मेरी मां फिर से अस्पताल में भर्ती हैं और आईसीयू में, कृपया उनके लिए प्रार्थना करें.''
Tags: zareen khan, mother, Hospitals
Courtesy: Web Duniya
फोटो: The Delhi Wala
मल्लिका दुआ की माँ का 56 साल की उम्र में कोरोना से निधन
अभिनेत्री मल्लिका दुआ की माँ का 56 साल की उम्र में कोरोना से निधन हो गया। इसकी जानकारी उनके पिता पत्रकार विनोद दुआ ने सोशल मीडिया पर साझा की। यह जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोग शोक व्यक्त कर रहे हैं। चिन्ना दुआ को मई में संक्रमित होने के बाद मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मल्लिका दुआ ने लोगों से उनके स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करने की विनती की थी।
Tags: mallika dua, mother, Demise, Coronavirus
Courtesy: Amarujala News
फोटो: Times Of India
एक्टर बोमन इरानी की 94 वर्षीय माँ का हुआ निधन
बॉलीवुड एक्टर बोमन ईरानी की मां जेरबानू ईरानी का 94 साल की उम्र में निधन हो गया। बोमन ने फेसबुक पर इसकी जानकारी साझा की है। उन्होंने फेसबुक पोस्ट पर लिखा, 'सुबह में मां ने दम तोड़ दिया।' जब उनकी उम्र केवल 32 साल थी उन्होंने बोमन के लिए मां और पिता, दोनों का किरदार रियल लाइफ में निभाया। बता दें कि दिसंबर 1959 में बोमन के जन्म से छह महीने पहले जेरबानू के पति की मौत हो गई थी।
Tags: boman irani, mother, Demise, Bollywood
Courtesy: Zee News
फोटो: SUNNY SKYZ
एक बच्ची का कृत्रिम पैर के सहारे टीले पर चढ़ने वाला वीडियो हुआ वायरल
एक बच्ची का कृत्रिम पैर की मदद से टीले पर चढ़ने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक माँ अपनी बेटी को प्रोत्साहित करती सुनी जा सकती है, जिसमें बच्ची अपने कृत्रिम पैर के सहारे कुछ असफल प्रयासों के बाद टीले पर चढ़ाई पूरी कर लेती है, जिसके बाद वो अपनी खुशी ज़ाहिर करती दिखती है। इस वीडियो को अबतक लगभग 3 लाख से ज्यादा बार सोशल… read-more
Tags: Viral video, ORDINARY LEG, Inspirational story, mother
Courtesy: NDTV HINDI
फोटो: FREEPRESS JOURNAL
पूर्व महिला क्रिकेटर श्रवन्ती नायडू की मां का कोरोना से निधन
पूर्व महिला क्रिकेट केएस श्रवन्ती नायडू की मां एस.के सुमन का मई 22 को निधन हो गया। वे काफी दिनों से आईसीयू में भर्ती थी। टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली ने उनके इलाज हेतु 6.77 लाख रुपए भी डोनेट किया है। उनके पिता भी कोरोना से जूझ रहे हैं। बीसीसीआई के पूर्व कन्वेनर एन विद्या यादव ने यह जानकारी साझा की है। श्रवन्ती ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन से सोशल मीडिया पर मदद मांगी थी।
Tags: BCCI, Cricket, Demise, mother
Courtesy: Dainik Bhaskar
फोटो: Financial Times
आखिरी सांसें गिन रही माँ के लिए बेटे ने वीडियो कॉल पर गाया गाना
कोरोना मरीजों का इलाज कर रही डॉक्टर दीपशिखा घोष ने ट्वीटर पर बताया कि उन्होंने आखिरी सांसें गिन रही एक महिला के बेटे को वीडियो कॉल किया, जिसमें बेटे ने अपनी माँ के लिए 'तेरा मुझसे है पहले का नाता कोई' गाना गाया। डॉक्टर ने बताया कि उनके अस्पताल में अक्सर ऐसा किया जाता है। जिससे लोगों की आखिरी इच्छा पूरी हो सके। बता दें, दुनिया में कोरोना से मरने वाला हर तीसरा शख्स भारत का है।
Tags: mother, Doctors, Covid deaths, India
Courtesy: Live Hindustan