फ़ोटो: Navbharattimes
तमिलनाडु: क्लास में सेकंड आया बेटा, तो टॉपर को मां ने दे दिया जहर
तमिलनाडु के कराईकल से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां जे सहायारानी विक्टोरिया नामक आरोपी महिला ने अपने बेटे से ज्यादा अंक लेकर टॉप करने वाले आर. बालामनिकंदन को महिला ने जहर दे दिया है। दरअसल महिला ने बच्चे को जहर स्कूल के एनुअल फंक्शन में सॉफ्ट ड्रिंक में मिलाकर दिया और इसका कारण सिर्फ यह था कि मृतक के जिंदा होने के चलते आरोपी महिला का बेटा टॉप नहीं कर पा रहा था।
Tags: Tamilnadu, murder, Topper, mother
Courtesy: Zeenews
फोटो: Aajtak
अपने दो बच्चों की हत्या कर दो हफ्ते तक मां ने छुपाए रखी लाश: ब्राजील
ब्राजील से हत्याकांड का एक मामला सामने आया है जहां मां ने ही अपने दो बच्चों की हत्या कर दी है। इस बात की जानकारी आरोपी महिला ने खुद अपने वकील को दी और फिर वकील द्वारा पुलिस को खबर की गई। जानकारी के अनुसार आरोपी एलियारा पाज नार्देस ने अपनी 9 साल की बेटी एलिस नार्देस डि ओलिवारा और 3 साल के बेटे जोआकिम नार्देस जार्डिंस की हत्या कर दी और लाशों को दो हफ्ते तक बेड के अंदर छिपाए रखा।
Tags: Brazil, murder, mother, children
Courtesy: Aajtak News
फ़ोटो: News18hindi
बेटी के साथ हुए बलात्कार की शिकायत करने आई मां से चौकी इंचार्ज ने किया बलात्कार: कन्नौज
उत्तरप्रदेश के कन्नौज से इंसानियत को तार तार करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल कन्नौज के सदर कोतवाली के हाजी शरीफ में अपनी बेटी के साथ हुए बलात्कार की शिकायत करने आई मां के साथ चौकी इंचार्ज ने बलात्कार किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अनुज कुमार मौर्य को गिरफ्तार कर मेडिकल परीक्षण के बाद जेल भेज दिया है। गौरतलब है कि आरोपी ने पीड़िता को फाइनल रिपोर्ट के बहाने से आवास पर बुलाया था।
Tags: rape, uttarpradesh, victim, mother
Courtesy: News18hindi
फ़ोटो: Scroll
Pubg के लिए नाबालिग ने मां को मारी गोली, तीन दिन तक रहा शव के साथ
लखनऊ में पबजी गेम के आदी नाबालिग बेटे ने मां साधना सिंह (40) की गोली मारकर हत्या कर दी। उसके शव के साथ दो दिन व तीन रात तक घर में रहा। वहीं छोटी बहन को धमकी दी कि अगर पुलिस या किसी को बताया तो उसे भी मार देगा। इलाके में बदबू फैलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं नाबालिग बेटे से पूछताछ की तो सारी हकीकत सामने आ गई।
Tags: Lucknow, PUBG, shoot, mother
Courtesy: Hindustan
फ़ोटो: Hindustan
यूपी के सीएम आदित्यनाथ अपने पैतृक गांव पहुंचे, मां का लिया आशीर्वाद
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मई 3 को पौड़ी गांव में अपने पैतृक गांव पंचूर का दौरा किया। अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने अपनी मां का आशीर्वाद लिया और कार्यक्रम की तस्वीरें ट्विटर पर साझा कीं, उन्होंने कैप्शन में लिखा "मां"। पोस्ट को अब तक लगभग 2,35,000 लाइक्स मिले हैं। सत्ता में आने के बाद यूपी के सीएम का अपनी मां और अन्य रिश्तेदारों से मिलने के लिए अपने पैतृक गांव का यह पहला दौरा था।
Tags: CM, Yogi Adiyanath, mother, Tweet
Courtesy: Abp Live
फोटो: Fox News
सेरोगेसी के ज़रिए माँ बनी प्रियंका चोपड़ा जोनस
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस सेरोगेसी के ज़रिए माँ बन गई हैं। इसकी जानकारी खुद प्रियंका ने जनवरी 21 को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके दी है। उन्होंने लिखा कि, यह बताते हुए हम खुश हैं कि हम सेरोगेसी के ज़रिए अपने जीवन मे एक बच्चे का स्वागत कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने यह नही बताया कि बच्चा लड़का है या लड़की। बता दें कि प्रियंका से पहले नवंबर 2021 में प्रीति जिंटा भी सेरोगेसी से माँ… read-more
Tags: Priyanka Chopra Jonas, mother, Nick Jonas, Bollywood
Courtesy: Dainik Bhaskar
फ़ोटो: Biography
सामाजिक कार्यकर्ता और पद्मश्री पुरस्कार विजेता सिंधुताई सपकाल का निधन
सामाजिक कार्यकर्ता और पद्मश्री पुरस्कार विजेता सिंधुताई सपकाल का 73 साल की उम्र में जनवरी ४ को पुणे के गैलेक्सी केयर अस्पताल में रात 8.10 पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। उत्कृष्ठ समाज सेवा के लिए भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया था। अनाथों की मां' के नाम से मशहूर सिंधुताई सपकाल के निधन पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपने आधिकरिक ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट कर उन्हें… read-more
Tags: Orphans, mother, social activist, died, Heart attack
Courtesy: Navbharat Times
फोटो: Pinkvilla
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अनु मालिक की माँ का निधन
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अनु मलिक की मां का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी अनु मलिक के भतीजे अरमान मलिक ने दी। वैसे अभी तक मृत्यु की वजह का पता नहीं चला है। अरमान मालिक ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'आज अपना सबसे अच्छा दोस्त खो दिया।।। मेरी दादीजान। मेरे जीवन का प्रकाश। मैं कभी भी इस नुकसान को भर नहीं कर सकता। एक खालीपन जिसे मैं जानता हूं कोई नहीं भर सकता। "
Tags: anu malik, mother, Arman Malik, Death
Courtesy: News 18
फोटो: Your Dost
जरीन खान की मां की तबीयत बिगड़ी, फैंस से की दुआ करने की अपील
बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान ने सोशल मीडिया पर ये जानकारी दी है कि उनकी मां की तबीयत खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी मां के आईसीयू में भर्ती होने की जानकारी दी। जरीन ने अपने फैंस और शुभचिंतकों से मां के जल्द स्वस्थ होने की दुआ करने की प्रार्थना करते हुए लिखा, ''मेरी मां फिर से अस्पताल में भर्ती हैं और आईसीयू में, कृपया उनके लिए प्रार्थना करें.''
Tags: zareen khan, mother, Hospitals
Courtesy: Web Duniya
फोटो: The Delhi Wala
मल्लिका दुआ की माँ का 56 साल की उम्र में कोरोना से निधन
अभिनेत्री मल्लिका दुआ की माँ का 56 साल की उम्र में कोरोना से निधन हो गया। इसकी जानकारी उनके पिता पत्रकार विनोद दुआ ने सोशल मीडिया पर साझा की। यह जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोग शोक व्यक्त कर रहे हैं। चिन्ना दुआ को मई में संक्रमित होने के बाद मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मल्लिका दुआ ने लोगों से उनके स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करने की विनती की थी।
Tags: mallika dua, mother, Demise, Coronavirus
Courtesy: Amarujala News