Boman Irani

फोटो: Times Of India

एक्टर बोमन इरानी की 94 वर्षीय माँ का हुआ निधन

बॉलीवुड एक्टर बोमन ईरानी की मां जेरबानू ईरानी का 94 साल की उम्र में निधन हो गया। बोमन ने फेसबुक पर इसकी जानकारी साझा की है। उन्होंने फेसबुक पोस्ट पर लिखा, 'सुबह में मां ने दम तोड़ दिया।' जब उनकी उम्र केवल 32 साल थी उन्होंने बोमन के लिए मां और पिता, दोनों  का किरदार रियल लाइफ में निभाया। बता दें कि दिसंबर 1959 में बोमन के जन्म से छह महीने पहले जेरबानू के पति की मौत हो गई थी।

गुरु, 10 जून 2021 - 08:50 PM / by अंज़र हाशमी

Tags: boman irani, mother, Demise, Bollywood

Courtesy: Zee News

inpirational girl

फोटो: SUNNY SKYZ

एक बच्ची का कृत्रिम पैर के सहारे टीले पर चढ़ने वाला वीडियो हुआ वायरल

एक बच्ची का कृत्रिम पैर की मदद से टीले पर चढ़ने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक माँ अपनी बेटी को प्रोत्साहित करती सुनी जा सकती है, जिसमें बच्ची अपने कृत्रिम पैर के सहारे कुछ असफल प्रयासों के बाद टीले पर चढ़ाई पूरी कर लेती है, जिसके बाद वो अपनी खुशी ज़ाहिर करती दिखती है। इस वीडियो को अबतक लगभग 3 लाख से ज्यादा बार सोशल… read-more

शनि, 29 मई 2021 - 05:35 PM / by अंज़र हाशमी

Tags: Viral video, ORDINARY LEG, Inspirational story, mother

Courtesy: NDTV HINDI

shravanti naidu

फोटो: FREEPRESS JOURNAL

पूर्व महिला क्रिकेटर श्रवन्ती नायडू की मां का कोरोना से निधन

पूर्व महिला क्रिकेट केएस श्रवन्ती नायडू की मां एस.के सुमन का मई 22 को निधन हो गया। वे काफी दिनों से आईसीयू में भर्ती थी। टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली ने उनके इलाज हेतु 6.77 लाख रुपए भी डोनेट किया है। उनके पिता भी कोरोना से जूझ रहे हैं। बीसीसीआई के पूर्व कन्वेनर एन विद्या यादव ने यह जानकारी साझा की है। श्रवन्ती ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन से सोशल मीडिया पर मदद मांगी थी।

रवि, 23 मई 2021 - 09:22 AM / by अंज़र हाशमी

Tags: BCCI, Cricket, Demise, mother

Courtesy: Dainik Bhaskar

Covid Patient

फोटो: Financial Times

आखिरी सांसें गिन रही माँ के लिए बेटे ने वीडियो कॉल पर गाया गाना

कोरोना मरीजों का इलाज कर रही डॉक्टर दीपशिखा घोष ने ट्वीटर पर बताया कि उन्होंने आखिरी सांसें गिन रही एक महिला के बेटे को वीडियो कॉल किया, जिसमें बेटे ने अपनी माँ के लिए 'तेरा मुझसे है पहले का नाता कोई' गाना गाया। डॉक्टर ने बताया कि उनके अस्पताल में अक्सर ऐसा किया जाता है। जिससे लोगों की आखिरी इच्छा पूरी हो सके। बता दें, दुनिया में कोरोना से मरने वाला हर तीसरा शख्स भारत का है।

गुरु, 13 मई 2021 - 12:55 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: mother, Doctors, Covid deaths, India

Courtesy: Live Hindustan

jasmin bhasin

फोटो: Hindustan Times

एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन ने अपनी कोरोना पीड़ित माँ को लेकर शेयर किया अपना दर्द

बिगबॉस फेम जैस्मिन भसीन ने ट्वीट कर अपने फैंस के साथ अपना दर्द साझा किया। साथ ही यह खुलासा किया कि जब उनकी मां कोविड 19 से संक्रमित हुई तो उनके लिए अस्पताल में बेड तलाशना भी किसी चुनौती से कम नहीं था। उनके बुजुर्ग पिता अस्पताल में बेड पाने के लिए चक्कर लगा रहे थे। उन्होंने कहा, “लोग अपने करीबियों को खो रहे हैं, हम किसको दोष दें? क्या हमारा सिस्टम फेल हो गया है?”

रवि, 02 मई 2021 - 03:02 PM / by अभिनव शुक्ला

Tags: Jasmine Bhasin, Bigg Boss, mother, Father

Courtesy: Live Hindustan

A R RAHMAN

फोटो: THE NEWS MINUTE

बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार ए आर रहमान की माँ करीमा बेगम का हुआ निधन

बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार ए आर रहमान की मां करीमा बेगम की मृत्यु हो गयी है। रहमान ने सोशल मीडिया पर अपनी मां की तस्वीर साझा करके इस बात की जानकारी दी। रहमान की माँ की तबियत बहुत लम्बे समय से खराब थी। एक इंटरव्यू के दौरान रहमान ने बताया था कि उनकी माँ ने ही उन्हें संगीत में अपना करियर बनाने की प्रेरणा दी थी। बता दें कि रहमान जब बहुत छोटे थे तभी उनके पिता की मौत हो गयी थी। तबसे उनकी मां ने उनका पालन-पोषण किया था।

सोम, 28 दिसम्बर 2020 - 06:07 PM / by सपना सिन्हा

Tags: A R Rahman, mother, Death

Courtesy: tv9 hindi

Dipika chikhalia mother death

फोटो: Since Independence

दीपिका चिखलिया की माँ की हुई दुखद मृत्यु

टेलीविजन के मशहूर धारावाहिक 'रामायण' में सीता का किरदार अदा करने वाली अभिनेत्री दीपिका चिखलिया की माँ का दुखद निधन हो गया है। दीपिका चिखलिया ने खुद सोशल मीडिया पर इस बात को साझा किया। दीपिका चिखलिया ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'अपने माता-पिता का चले जाना एक ऐसा दुख है जिसे कोई आसानी से नहीं भर सकता।' दीपिका ने आगे लिखा, 'मां की आत्मा को शांति मिले।'

शनि, 12 सितंबर 2020 - 02:18 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Dipkia chikhalia, mother, Death

Courtesy: panjab kesri

bollywood singer papon

फोटो :india.com

मशहूर सिंगर पापोन की मां का दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु, गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट करके अर्पित की श्रद्धांजलि

बॉलीवुड सिंगर पापोन की मां और मशहूर लोक गायिका अर्चना महंत की हार्ट अटैक से मृत्यु हो गयी है। इनकी उम्र ७२ साल थी। अर्चना महंत की मृत्यु पर गृहमंत्री अमित शाह ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया 'गायिका अर्चना महंत के निधन से हम दुखी हैं। वह असम के सबसे प्रसिद्ध लोक संगीत कलाकारों में से एक थी। उनकी सुरीली आवाज हमेशा दुनिया के विभिन्न हिस्सों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करती रहेगी। शोक के इस क्षण में अर्चना महंत के परिवार और प्रियजनों के… read-more

शुक्र, 28 अगस्त 2020 - 12:43 PM / by सपना सिन्हा

Tags: singer papon, mother, Bollywood

Courtesy: panjab kesri