Motorola जल्द लॉन्च करेगा Moto A10, Moto A50 और Moto A70 फोन
Motorola भारत मे बहुत जल्द बजट सेगमेंट में अपने तीन नए फीचर फोन लॉन्च करने वाला है। इसमें Moto A10, Moto A50 और Moto A70 फोन शामिल होंगे। Moto A10 और Moto A50 में 1.8-इंच का डिस्प्ले और मीडियाटेक का MT6261D प्रोसेसर दिया जाएगा। इसके अलावा Moto A70 में 2.4-इंच डिस्प्ले और Unisoc प्रोसेसर के साथ आता है। इसके साथ ही वीजीए कैमरा दिया गया है। इन सभी फोन में दो साल की रिप्लेसमेंट गारंटी दी जाएगी।
Tags: Motorola, Moto A10, Moto A50, Moto A70
Courtesy: Zee News HINDI