Moto E40

फोटो: NDTV

Motorola ने भारत मे लॉन्च किया Moto E40 स्मार्टफोन

Motorola ने अपना नया बजट स्मार्टफोन Moto E40 लॉन्च कर दिया है। इसमें 6.5-इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है। जो 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। कम कीमत के बावजूद इसे IP52 सर्टिफिकेट मिला है, जिससे यह पानी से बच सके। इसमें 48MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके 4GB+64GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 9,499 रुपये है। यह स्मार्टफोन अक्टूबर 17 से फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए जाएगा।

बुध, 13 अक्टूबर 2021 - 07:00 PM / by अजहर फारूक

Tags: Motorola, Moto E40, water resistant, Smartphones

Courtesy: Zee News

Moto G Pure

फोटो: MySmartPrice

जल्द लांच हो सकते हैं Motorola के Moto G Pure और Moto E40

Motorola बहुत जल्द अपने दो नए स्मार्टफोन Moto G Pure और Moto E40 को लॉन्च कर सकता है। इनकी कुछ लीक्स सामने आई हैं। दोनो ही स्मार्टफोन में 48MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। दोनो स्मार्टफोन 6.5-इंच डिस्प्ले के साथ आ सकते हैं। हालांकि Moto G Pure एमोलेड और Moto E40 आईपीएस एलसीडी पैनल के साथ आएंगे। दोनो ही स्मार्टफोन में 4000mah की बैटरी दी जा सकती है, जो 10W की चार्जिंग को स्पोर्ट करेगा।

शुक्र, 24 सितंबर 2021 - 09:00 PM / by अजहर फारूक

Tags: Motorola, Moto G Pure, Moto E40, Smartphones

Courtesy: Zee News