फोटो: 91 Mobiles
मोटोरोला ने Moto G42 भारतीय बाजार में किया लॉन्च, 5000 mAh बैटरी से लैस
मोटोरोला ने अपना नया स्मार्टफोन, Moto G42 भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया है। Moto G42 केवल 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वाले वेरिएंट में मौजूद है और इसे फ्लिपकार्ट से भी खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत 13,999 रुपये है। इसके साथ इसमें 6.47-इंच के फुल एचडी एमोलेड डिस्प्ले, 5000mAh की बैटरी, Qualcomm Snapdragon 680 प्रोसेसर, 50MP का प्राइमेरी सेंसर के साथ ट्रिपल रीयर कैमरा सेटअप मिलता है।
Tags: Moto G42, Flipkart, Motorola, Launch
Courtesy: News18
फ़ोटो: Fonearena
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Motorola अपने नए फोन फ्रंटियर को कर सकती है लॉन्च, 200 MP कैमरा से लैस
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी मोटोरोला Motorola Frontier को अगले महीने लॉन्च कर सकती है। बता दें 200-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और अन्य सेंसर होंगे। लीक रिपोर्ट्स की मानें तो फ्रंटियर में 125W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा। मोटोरोला फ्रंटियर में फुल एचडी+ रेजोल्यूशन के साथ 6.67 इंच का OLED डिस्प्ले, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 प्रोसेसर होने की उम्मीद है।
Tags: Motorola, Frontier, 200 MP, Camera, Oled
Courtesy: Hindustan
फ़ोटो: The Financial Express
मोटोरोला ई32एस भारत में लांच से पहले फोन की कीमत हुई लीक
मोटोरोला मोटो ई32एस को भारत में जून 2 को लॉन्च करने की पुष्टि कर दी है। मोटोरोला मोटो ई32एस को ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर लिस्ट कर दिया गया है। इस लिस्टिंग से स्मार्टफोन की कीमत का भी खुलासा पहले ही हो गया है। मोटोरोला मोटो ई32एस स्मार्टफोन की कीमत 9,299 रुपये से शुरू होगी।मोटो ई32एस में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो G37 प्रोसेसर दिया गया है।में 5000mAh की बैटरी होगी जो 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
Tags: Motorola, Smartphone, Launch, India, leak
Courtesy: News18
फ़ोटो: News18
Motorola जल्द लांच करेगा दुनिया का सबसे पतला 5G स्मार्टफोन
Motorola Edge 30 को भारत में मई 12 को लॉन्च किया जाने वाला है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत है इसका डिजाइन। बता दें कि ये स्मार्टफोन हद से ज्यादा पतला है। कंपनी का कहना है कि मोटोरोला एज 30 सिर्फ 6.79 मिमी पतला होगा और ऐसा माना जा रहा है कि इसका वजन तकरीबन 155 ग्राम होगा।इस स्मार्टफोन में में स्नैपड्रैगन 778G+ प्रोसेसर के साथ 144Hz रिफ्रेश रेट भी देखने को मिलेगा। इसकी कीमत 30,000 से 35,000 रुपये के बीच हो सकती है।
Tags: Motorola, Launch, Smartphone
Courtesy: Jagran
फोटो: 91Mobiles
200 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च होगा Motorola का नया स्मार्टफोन
Motorola भारतीय बाजार में एक बार फिर बहुत तेज़ी से उभर रहा है। अब Motorola अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। इस स्मार्टफोन का नाम Motorola Frontier या Motorola Edge 30 Ultra हो सकता है। इसकी खासियत इसका 200MP का कैमरा होगा। इस कैमरा के साथ आने वाला यह पहला स्मार्टफोन होगा। इसके साथ सेल्फी के लिए इसमें 60MP का कैमरा भी मिल सकता है। इसमें 125W की फास्टचार्जिंग भी मिलने वाली है।
Tags: India, 200MP, Motorola, Motorola edge 30 ultra
Courtesy: ABP News
फोटो: MySmartPrice
सामने आई Moto G22 स्मार्टफोन की जानकारी, जल्द हो सकता है लॉन्च
Motorola मार्केट में बहुत तेज़ी से अपने स्मार्टफोन लॉन्च कर रहा है। अब Motorola के नए स्मार्टफोन Moto G22 के बारे में जानकारी सामने आई है। यह स्मार्टफोन पिछलेसाल लॉन्च हुए Moto G20 का अपग्रेडेड वर्ज़न होगा। यह मीडियाटेक हेलियो P35 Soc प्रोसेसर पर चलेगा। यह 4GB रैम के साथ आ सकता है। इसके साथ ही Moto G22 एंड्रॉयड 11 के साथ आएगा। हालांकि Motorola ने भी इसके आधिकारिक ऐलान की पुष्टि नहीं की है।
Tags: India, Motorola, moto g22, Smartphones
Courtesy: Zee News
फोटो: NDTV
सामने आई Moto G51 5G स्मार्टफोन के लॉन्च की तारीख
Motorola ने अपने नए स्मार्टफोन Moto G51 5G की लॉन्च तारीख का ऐलान कर दिया है। यह स्मार्टफोन दिसंबर 10 को लॉन्च किया जाएगा। इसकी जानकारी Motorola ने ट्वीट के जरिए दी है। इसे फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें 6.8-इंच की FullHD+ डिस्प्ले होगा। जो 120 Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। यह भारत का पहला स्मार्टफोन होगा जिसमें स्नैपड्रैगन 480 प्लस प्रोसेसर मिलेगा। इसकी कीमत भी… read-more
Tags: Motorola, Moto G51 5G, Smartphones, India
Courtesy: Amar Ujala NEWS
फोटो: NDTV
दिसंबर 10 को लॉन्च हो सकता है Moto G51 5G स्मार्टफोन
Motorola अपने नए स्मार्टफोन Moto G51 5G को दिसंबर 10 को भारत में लॉन्च कर सकता है। यह Motorola का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन होने की उम्मीद है। इसमें 6.8 इंच डिस्प्ले दिया जाएगा जो 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। इसमें 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। यह स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 480+ प्रोसेसर पर चलेगा। इस स्मार्टफोन की कीमत 20,000 रूपये से कम हो सकती है।
Tags: India, Smartphone, Motorola, Moto G51 5G
Courtesy: Zee News Hindi
फोटो: NDTV
जल्द लॉन्च हो सकता है Motorola का Moto G Power स्मार्टफोन
Motorola इन दिनों भारतीय बाजार में बहुत सारे स्मार्टफोन लॉन्च कर रहा है। अब Motorola के एक और स्मार्टफोन Moto G Power की लीक्स सामने आई हैं। इस स्मार्टफोन में 6.5-इंच का एक HD+ डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 90Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। इसमें 50MP का डुअल कैमरा सेटअप होगा। यह स्मार्टफोन मीडियाटेक के हेलियो G37 प्रोसेसर पर चलेगा। इसके साथ ही फोन में 5000mah की बड़ी बैटरी भी मिलेगी।
Tags: Motorola, Smartphones, moto g power, 50 MP Camera
Courtesy: Zee News
फोटो: GSMArena.com
Motorola जल्द लॉन्च करेगा Moto A10, Moto A50 और Moto A70 फोन
Motorola भारत मे बहुत जल्द बजट सेगमेंट में अपने तीन नए फीचर फोन लॉन्च करने वाला है। इसमें Moto A10, Moto A50 और Moto A70 फोन शामिल होंगे। Moto A10 और Moto A50 में 1.8-इंच का डिस्प्ले और मीडियाटेक का MT6261D प्रोसेसर दिया जाएगा। इसके अलावा Moto A70 में 2.4-इंच डिस्प्ले और Unisoc प्रोसेसर के साथ आता है। इसके साथ ही वीजीए कैमरा दिया गया है। इन सभी फोन में दो साल की रिप्लेसमेंट गारंटी दी जाएगी।
Tags: Motorola, Moto A10, Moto A50, Moto A70
Courtesy: Zee News HINDI