Moto G200

फोटो: NDTV

जल्द लॉन्च हो सकता है Motorola Moto G200 स्मार्टफोन

Motorola बहुत जल्द Moto G200 स्मार्टफोन भारत मे लॉन्च करने वाला है। उससे पहले ही फोन की कुछ जानकारी सामने आई हैं। Moto G200 में 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ FullHD+ डिस्प्ले मिल सकता है। यह स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर पर चल सकता है। Moto G200 में 108MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 16MP का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। हालांकि कंपनी ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नही की है।

बुध, 27 अक्टूबर 2021 - 06:15 PM / by अजहर फारूक

Tags: Motorola, moto G200, Smartphones, 108 MP

Courtesy: Zee News

Moto E40

फोटो: NDTV

Motorola ने भारत मे लॉन्च किया Moto E40 स्मार्टफोन

Motorola ने अपना नया बजट स्मार्टफोन Moto E40 लॉन्च कर दिया है। इसमें 6.5-इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है। जो 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। कम कीमत के बावजूद इसे IP52 सर्टिफिकेट मिला है, जिससे यह पानी से बच सके। इसमें 48MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके 4GB+64GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 9,499 रुपये है। यह स्मार्टफोन अक्टूबर 17 से फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए जाएगा।

बुध, 13 अक्टूबर 2021 - 07:00 PM / by अजहर फारूक

Tags: Motorola, Moto E40, water resistant, Smartphones

Courtesy: Zee News

Motorola edge 20 pro

फोटो: 91Mobiles

शानदार डिज़ाइन के साथ भारत मे लॉन्च हुआ Motorola edge 20 Pro

Motorola edge 20 Pro स्मार्टफोन सितंबर 1 को भारत में लॉन्च हो गया है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट का एक FullHD+ पैनल दिया गया है। फोन में 108MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। यह फोन स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर पर चलता है, जो 5G को स्पोर्ट करता है। इसके शुरुआती 8GB+128GB वैरिएंट कीमत 36,999 रुपये रखी गई है। इसकी पहली सेल अक्टूबर 3 से फ्लिपकार्ट पर की जाएगी।

शनि, 02 अक्टूबर 2021 - 01:10 PM / by अजहर फारूक

Tags: Motorola, motorola edge 20 pro, Smartphones, 108 MP

Courtesy: Amar Ujala

Moto G Pure

फोटो: MySmartPrice

जल्द लांच हो सकते हैं Motorola के Moto G Pure और Moto E40

Motorola बहुत जल्द अपने दो नए स्मार्टफोन Moto G Pure और Moto E40 को लॉन्च कर सकता है। इनकी कुछ लीक्स सामने आई हैं। दोनो ही स्मार्टफोन में 48MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। दोनो स्मार्टफोन 6.5-इंच डिस्प्ले के साथ आ सकते हैं। हालांकि Moto G Pure एमोलेड और Moto E40 आईपीएस एलसीडी पैनल के साथ आएंगे। दोनो ही स्मार्टफोन में 4000mah की बैटरी दी जा सकती है, जो 10W की चार्जिंग को स्पोर्ट करेगा।

शुक्र, 24 सितंबर 2021 - 09:00 PM / by अजहर फारूक

Tags: Motorola, Moto G Pure, Moto E40, Smartphones

Courtesy: Zee News

Motorola edge 20 will launch August 17

फोटो: Android Central

अगस्त 17 को लॉन्च होगा Motorola Edge 20, मिलेगा खास गेमिंग फ़ीचर

Motorola Edge 20 फोन अगस्त 17 को भारत मे लॉन्च किया जाएगा। ये फोन एंड्रॉयड 11 पर रन करेगा। फोन में 6.7 इंच की फुल HD+ OLED डिस्प्ले है जो 144HZ के रिफ्रेश रेट के साथ आता है। गेम खेलते वक़्त इसमें 576Hz का रिफ्रेश रेट देखने को मिलेगा। फोन में स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर, 8GB+128GB की स्टोरेज मिलेगी। इसमें 108 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, वही सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। हालांकि फोन की कीमत अभी सामने नही आई हैं।

मंगल, 10 अगस्त 2021 - 04:00 PM / by अजहर फारूक

Tags: Motorola, 108 MP, 576hz refresh rate, Qualcomm

Courtesy: Amar Ujala News