Mouni roy

फोटो: KoiMoi

आज गोवा में होगी मौनी रॉय और सूरज नांबियार की शादी

नागिन फैम मौनी रॉय जनवरी 27 को शादी के पवित्र बंधन में बंधने वाली हैं। मौनी रॉय और सूरज नांबियार की शादी गोवा के फाइव स्टार होटल में होने जा रही है। यह शादी बंगाली और साउथ इंडियन रीतिरिवाजों के अनुसार की जाएगी। शादी से पहले ही मौनी रॉय की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरे सोशल मीडिया में तहलका मचा रही हैं। मौनी रॉय की तरफ से इस शादी में टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी और मंदिरा बेदी शामिल हुए हैं।

गुरु, 27 जनवरी 2022 - 02:01 PM / by अजहर फारूक

Tags: Bollywood, Suraj Nambiar, MOUNI ROY, weddings

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Mouni Roy

फोटो: StarsUnfolded

जल्द ही शादी के बंधन में बंधेंगी मौनी रॉय

अभिनेत्री मौनी रॉय अपने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ जल्द ही शादी के बंधन में बांध सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मौनी रॉय और सूरज अगले साल जनवरी 27 को शादी कर सकते हैं। हालांकि यह शादी कहां होगी अभी इस पर संशय बना हुआ है। इस शादी के दुबई या इटली में होने की संभावना है। बता दें कि अभी इस शादी को लेकर मौनी या सूरज का कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। 

रवि, 28 नवंबर 2021 - 06:35 PM / by अमन शुक्ला

Tags: MOUNI ROY, Suraj Nambiar, Wedding, Entertainment

Courtesy: Aaj Tak News

रिलीज़ हुआ मौनी रॉय का नया गाना "डिस्को बलमा"

नागिन सीरियल से शौहरत हासिल करने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय का नया गाना "डिस्को बलमा" रिलीज़ हो गया है। इस गाने का एक वीडियो मौनी रॉय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से भी शेयर किया है। इस गाने को ज़ी म्यूजिक कंपनी ने रिलीज़ किया है। मौनी रॉय इस गाने में जबरदस्त डांस मूव करती नज़र आ रही हैं। इस गाने को आवाज़ असीस कौर और मैलो डी ने मिलकर दी है। 

शुक्र, 17 सितंबर 2021 - 05:30 PM / by अजहर फारूक

Tags: MOUNI ROY, zee music, Songs, Instagram

Courtesy: NDTV Hindi

Mouni Roy

फोटो: Times of India

मौनी रॉय जीत रही हैं अपनी तस्वीरों से फैंस का दिल, फैंस ने किये बहुत प्यार भरे कमैंट्स

अभिनेत्री मौनी रॉय बॉलीवुड और टीवी सीरियल की मशहूर कलाकार हैं और फिलहाल लंदन में 'अनटाइटल्ड' फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। उनके फैंस को उनकी इंस्टाग्राम की तसवीरें बहुत पसंद आयी हैं, और एक फैन ने कमेंट किया है की, ''एक ही नागिन जिसका ज़हर भी अच्छा लगता है।'' मौनी रॉय अपनी डांसिंग स्किल की वजह से जानी जाती हैं, और जल्द ही अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में रणबीर… read-more

रवि, 23 अगस्त 2020 - 04:38 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: MOUNI ROY, NAAGIN, Instagram

Courtesy: Prabhat Khabar