Blob

फोटो: Top China Travel

वैज्ञानिक समझ रहे ब्लॉब की हकीकत, माउंट एवरेस्ट से 100 गुना बड़े

वैज्ञानिकों ने इसके भीतर मौजूद एक रहस्यमय ब्लॉब की तस्वीर बनाकर इसे समझने की कोशिश की है। ब्लॉब हमारी धरती की पपड़ी और उसके कोर के बीच गर्म चट्टान की एक मोटी परत होती है। ठोस होने के बावजूद यह धीरे-धीरे बहती है। इस खोज ने वैज्ञानिकों को हैरान कर दिया है। यह चट्टानें माउंट एवरेस्ट से 100 गुना बड़ी हैं और वैज्ञानिक इस बारे में बहुत कम जानते हैं कि वे वहां क्यों मौजूद हैं।

सोम, 18 जुलाई 2022 - 05:56 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Scientist, Blob, mount everest, stone

Courtesy: Navbharat Times

Mount Everest

फ़ोटो: BBC

माउंट एवरेस्ट समेत चार पर्वत चोटियों से 34 टन कचरा किया गया एकत्र, नेपाल की सेना ने चलाया सफाई अभियान

माउंट एवरेस्ट, ल्होत्से, कंचनजंगा और मनासलू पर्वत चोटियों से लगभग 34 टन कचरा एकत्र किया गया है। नेपाल की सेना ने बताया कि सफा हिमल अभियान 2022 के तहत एक दल ने 33.8 टन कचरा साफ किया। हर साल होने वाले इस अभियान की शुरुआत 2019 में की गई थी लेकिन कोविड महामारी के कारण 2020 में इसे रोक दिया गया था। सेना ने बताया कि इस साल सबसे ज्यादा मात्रा में कचरा साफ किया गया। 

मंगल, 07 जून 2022 - 01:40 PM / by Pranjal Pandey

Tags: mount everest, K2, Nepal, clean, Wastage

Courtesy: News18

Mount Everest

फोटो: DNA India

भारत के 14 पर्वतारोहियों ने एवरेस्ट की चार चोटियों पर फहराया झंडा

भारत के 14 पर्वतारोहियों ने एवरेस्ट मैसिफ अभियान में विश्व की चार सबसे उंची पीक्स पर भारत का झंडा फहरा दिया है। इसमें पर्वतारोहियों के अलग-अलग दलों ने माउंट पुमोरी , माउंट ल्होत्से, माउंट एवरेस्ट  और माउंट नत्से की पीक पर चढ़ाई में कामयाबी हासिल की। इस अभियान में पहली बार 100 प्रतिशत सदस्यों ने ‘किलर माउंटेन’ के नाम से विख्यात माउंट पुमारी पर भी पहुंचे। इस दल में महिला माउंटेनियर भी मौजूद रहीं। 

शनि, 12 जून 2021 - 09:44 AM / by अंज़र हाशमी

Tags: mount everest, Mountain Climbing, indian record, winners

Courtesy: Asianet News

Mount Everest

फोटो: The Guardian

चीन कर रहा है माउंट एवरेस्ट पर विभाजनकारी रेखा खींचने की तैयारी

चीन और नेपाल की सीमा पर स्थित माउंट एवेरेस्ट पर चीन विभाजनकारी रेखा खींचने की तैयारी कर रहा है। ये फैसला चीन ने नेपाल की ओर से चढ़ाई करने वाले 30 से ज्यादा पर्वतारोही कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद लिया है। चीन ने अपने पर्वतारोहियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, माउंट एवरेस्ट पर एक विभाजनकारी रेखा खींचने का फैसला किया है। फिलहाल चीन ने विदेशी नागरिकों के पर्वतारोहण पर प्रतिबंध लगा रखा है।

मंगल, 11 मई 2021 - 07:30 PM / by अमन शुक्ला

Tags: mount everest, China, Nepal, Coronavirus

Courtesy: Aajtak News

Mount Everest

फोटो: The University of Maine

माउंट एवरेस्ट पर भी दी कोरोना ने दस्तक

चीन और नेपाल ने माउंट एवरेस्ट के दरवाजे पर्वतारोहियों के लिए खोल दिए थे, जिसके बाद से कई पर्वतारोहियों के कोरोना संक्रमित होने की खबरें आ रही हैं। हाल ही में कुछ ऐसे ही संक्रमित विदेशियों को काठमांडू के अस्पताल पहुंचाया गया था। नेपाल ने इस बार रिकॉर्ड 38 दलों को को माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई के लिए परमिट जारी किए हैं। पिछले साल नेपाल और चीन ने इसपर रोक लगाई थी, लेकिन अब यह रोक हटा दी है।

शुक्र, 07 मई 2021 - 06:46 PM / by अभिनव शुक्ला

Tags: mount everest, Mountain Climbing, Nepal, China

Courtesy: Jagran News

Mount everest

फ़ोटो: Wallpaper cave

दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर मिला पहला कोरोना मरीज़

कोरोना महामारी की लहर अब दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट तक पहुँच चुकी है। दरअसल पर्वत के बेस कैम्प में ठहरा एक पर्वतारोही कोरोना संक्रमित पाया गया है जिसे हेलिकॉप्टर के काठमांडू के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार यह व्यक्ति अप्रैल 15 के दिन कोरोना संक्रमित हुआ था और अप्रैल 22 के दिन उसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। बता दें कि माउंट एवरेस्ट पर कोरोना का यह पहला मामला है।

शनि, 24 अप्रैल 2021 - 12:30 PM / by आकाश तिवारी

Tags: mount everest, Coronavirus, Kathmandu

Courtesy: Aajtak News

mt. everest

फोटो: DAINIK BHASKAR

प्रतापपुरा की बेटी ने 17353 फीट की माउंट फ्रेंडशिप चोटी पर लहराया अपनी जीत का परचम

राजस्थान के गांव प्रतापपुरा की रहने वाली रजनी झाझड़िया सीकर जिले में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की ब्रांड एम्बेसडर हैं। रजनी ने एक बार फिर पर्वतारोहण में एक नया मुकाम हासिल किया है। कुछ समय पहले ही रजनी ने अपनी टीम के साथ मिलकर 17353 फीट ऊँची माउंट फ्रेंडशिप चोटी पर अपनी जीत का परचम लहराया है। माइनस 25 डिग्री टेम्प्रेचर और रात को 2 बजे कठिनाइयों का सामना करते हुए रजनी अपनी टीम के साथ मजबूती से आगे बढ़ती रही और अंत में अपने लक्ष्य को प्राप्त… read-more

बुध, 18 नवंबर 2020 - 09:46 AM / by सुषमा चौधरी

Tags: mount everest, snowfall, the winds of winter, beti bachhao beti pdhao, sikar

Courtesy: dainik bhaskar