फोटो:OnHisOwnTrip
काम्या कार्तिकेयन ने सबसे कम उम्र में फतह किया माउंट डेनाली
उत्तरी अमेरिका की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट डेनाली को फतह करने वाली 10वीं कक्षा की छात्रा काम्या कार्तिकेयन सबसे कम उम्र की भारतीय बन गई है। रक्षा मंत्रालय ने जुलाई चार को इसकी जानकारी दी है। इसकी उंचाई 20,310 फुट है। सौम्या ने इसे फतह करते हुए भारतीय तिरंगा और नौसेना का ध्वज माउंड डेनाली को शिखर पर गाड़कर नई उपलब्धि हासिल की है। बता दें कि ये सात पर्वतों में सबसे कठिन चढ़ाई है।
Tags: Mountains, Mountain Climbing, Mountaineers
Courtesy: ndtv.in
फोटो: Mint
पहाड़ो में हो रही बारिश से मैदानी इलाकों में कहर बरपा रही है बाढ़
पहाड़ी इलाको में बादल लगातार आफत बनकर बरस रहे हैं। इसका सीधा असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश के पांच ज़िलों में बाढ़ ने हाहाकार मचा रखा है। वहीं सीतापुर में अक्टूबर 24 को बाढ़ के पानी मे डूबने की वजह से चार लोगों की मौत हो गई है और तीन लोग लापता हैं। NDRF की टीम लगातार बाढ़ ग्रस्त इलाको में अलर्ट है। शारदा और घाघरा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।
Tags: Mountains, rainfall, Uttar Pradesh, Sitapur
Courtesy: Dainik Bhaskar