Puneet Rajkumar

फोटो: Twitter

रिलीज हुआ दिवंगत अभिनेता पुनीत राजकुमार की आखिरी फिल्म 'जेम्स' का पोस्टर

कन्नड़ सिनेमा के मशहूर अभिनेता पुनीत राजकुमार की आखिरी फिल्म 'जेम्स' का पोस्टर जनवरी 27 को जारी कर दिया गया है। पुनीत राजकुमार का पिछले साल दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। पोस्टर में पुनीत एक फौजी की भूमिका में नज़र आ रहे हैं। पोस्टर देखने के बाद दर्शक बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म जेम्स का पोस्टर पुनीत की पत्नी अश्विनी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।  

गुरु, 27 जनवरी 2022 - 06:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Puneeth Rajkumar, movie james, first look

Courtesy: News 18