फोटो: Getty Images
सीएम शिवराज ने की 10 जून से महिलाओं के खाते में हर महीने 1000 रुपये जमा होने की घोषणा
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बहना योजना की शुरुआत के के तहत हर महीने महिलाओं के खाते में 1000 रूपये जमा करने की घोषणा की है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए महिलाओं की उम्र 23 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए। जिन महिलाओं के पास 5 एकड़ से कम जमीन होने के साथ वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से कम है उनके खाते में 10 जून से 1000 रूपये आने शुरु हो जाएंगे।
Tags: mp, cm shivraj singh chauhan, ladli bahna yojana
Courtesy: Latestly News
फोटो: News18
भारत के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा- किसी सांसद को आपराधिक मामलों में छूट नहीं
भारत के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा कि नायडु ने उच्च सदन को बताया "विशेषाधिकारों में से एक यह है कि एक सांसद को सत्र या समिति की बैठक शुरू होने से 40 दिन पहले और उसके 40 दिन बाद सिविल मामले में गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है। हालांकि, आपराधिक मामलों में, सांसद एक आम नागरिक से अलग पायदान पर नहीं होते हैं। सांसद को सत्र के दौरान या अन्यथा आपराधिक मामले में गिरफ्तार होने से छूट नहीं मिलता है।
Tags: parliament, mp, Vice President, Crime
Courtesy: Jagran
फोटो: Wikipedia
मध्य प्रदेश में विशेष बाघ संरक्षण बल का नहीं हो सका गठन, 10 वर्षों में 270 बाघों की मौत
मध्य प्रदेश में विशेष बाघ संरक्षण बल (STPF) का गठन केंद्र की सलाह के 10 साल बाद भी नहीं हुआ है। वर्ष 2012 से देश में सबसे ज्यादा बाघों की मौत मध्य प्रदेश में ही हुई है। राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) के मुताबिक, भारत में 2012 से अब तक 1,059 बाघों की मौत हो चुकी है। मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा 270 बाघों की मौत हुई है।
Tags: mp, STPF, NTCA, Tiger, Death
Courtesy: Amar ujala
फोटो: Opindia
ममता बनर्जी ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा को परोक्ष रूप से माफी मांगने की दी नसीहत
काली पर दिए बयान को लेकर मचे बवाल के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा को परोक्ष रूप से नसीहत दी है। ममता बनर्जी ने मोइत्रा का नाम लिए बगैर कहा- 'काम करते समय हम गलतियां करते हैं, लेकिन उन्हें सुधारा जा सकता है। कुछ लोग अच्छे काम नहीं देखते और अचानक चिल्लाने लगते हैं। नकारात्मकता हमारे मस्तिष्क की कोशिकाओं को प्रभावित करती है। आइये सकारात्मक सोचें।'
Tags: mamta banerjee, Mahua Moitra, TMC, mp
Courtesy: Hindustan
फ़ोटो: Nai Duniya
मध्य प्रदेश में हो रहे नगरी निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी ने कार्यकर्ता और पदाधिकारियों के लिए जारी की गाइडलाइन
मध्य प्रदेश में हो रहे नगरी निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी ने कार्यकर्ता और पदाधिकारियों के लिए नई गाइडलाइन तैयार की है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने पार्टी के सभी सांसद विधायक और पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर नगरी निकाय चुनाव को लेकर लंबी बैठक की। पार्टी ने सभी सांसद और विधायकों को नसीहत दी है कि चुनाव में हर एक को अपना परफॉर्मेंस देना होगा।
Tags: mp, Election, Shivraj Chauhan, MLA
Courtesy: News18
फ़ोटो: Tribune India
एमपी में डीजल-पेट्रोल के सप्लाई में कटौती से तेल पम्प नहीं दे कर रहे उचित आपूर्ति
एमपी में डीजल-पेट्रोल के सप्लाई में कटौती की जा रही है। जिसके चलते तकरीबन 1000 पेट्रोल पम्प अब तेल की कमी से सूख रहे हैं। डीजल-पेट्रोल की खपत के हिसाब से एमपी में उसकी सप्लाई नही हो पाने के चलते आने वाले समय में इसकी समस्या का सामना वाहन चालकों को करना पड़ सकता हैं। डीलर्स एसोसिएशन के अनुसार, प्रदेश में हर दिन 2.77 करोड़ लीटर पेट्रोल-डीजल की खपत होती है, लेकिन कंपनियां करीब 1 करोड़ लीटर ईंधन कम दे रही हैं।
Tags: mp, Deisal, Petrol, Supply, Demand
Courtesy: Hindustan
फ़ोटो: NDTV
भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने नूपर शर्मा का किया समर्थन, कहा सच बोलना बगावत है तो हम भी हैं बागी
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने नूपुर शर्मा की विवादित टिप्पणी के मामले में प्रतिक्रिया देते हुए उनका समर्थन किया है। प्रज्ञा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, "हमें भी तकलीफ होती है, साहब जब लोग हमारे देव को फव्बारा कहते हैं।" उन्होंने आगे कहा कि अगर सच कहना बगावत है तो समझो हम भी बागी हैं, जय सनातन जय हिंदुत्व। हालांकि, प्रज्ञा सिंह ठाकुर का रिएक्शन कुछ देर बाद आया है।
Tags: mp, Bhopal, Pragya Thakur, Nupur Sharma
Courtesy: Amar ujala
फ़ोटो: Indian Express
मध्य प्रदेश शासन आदिवासी छात्रों को देगी आवास किराया
मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से आदिवासी छात्रों को दी जाने वाली आवासीय सहायता राशि में इजाफा किया गया है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर व उज्जैन में डिवीजनल स्तर पर पढ़ाई करने वाले छात्रों को प्रतिमाह 4 हजार रुपए आवासीय सहायता राशि दी जाएगी। बाकी 47 जिला मुख्यालयों में 2,500 रुपए और ब्लॉक मुख्यालयों में 2,000 रुपए प्रतिमाह आवास किराया दिया जाएगा। हॉस्टल न मिलने की स्थिति में यह आवास किराया दिया जाएगा।
Tags: mp, Tribe, Room Rent, hostel
Courtesy: Zee News
फ़ोटो: Forbes
मध्य प्रदेश में किसानों के लिए सौर ऊर्जा से बिजली देने पर हो रहा विचार
मध्य प्रदेश में किसानों को खेती के लिए 8 घंटे सौर ऊर्जा मिलेगी, अगले महीने सौर ऊर्जा की इस परियोजना के लिए टेंडर होने वाले हैं। सौर ऊर्जा मिलने पर ट्रिपिंग कम हो सकेगी, साथ ही कुल आपूर्ति भी बढ़ जाएगी। मध्य प्रदेश में सौर ऊर्जा के लिए बड़े पैमाने पर काम हो रहा है। भविष्य में संकट से निपट सकें इसके लिए 50 फीसदी बिजली खपत को सौर ऊर्जा पर शिफ्ट करने पर काम हो रहा है।
Tags: Solar Energy, Tripping, Coal, mp
Courtesy: Abp Live
फ़ोटो: Hindustan Times
ईडी ने शिवसेना सांसद भावना गवली को समन नोटिस किया जारी: महाराष्ट्र
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शिवसेना सांसद भावना गवली को समन नोटिस जारी कर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए अगले सप्ताह पेश होने को कहा है। अप्रैल 28 को, ईडी ने 'महिला प्रतिष्ठान' के रूप में पहचाने जाने वाले ट्रस्ट के साथ उसकी संलिप्तता और संबंधित अवैध लेनदेन का आरोप लगाया है। इसके अलावा, हाल ही में ईडी ने इसी मामले में गवली के करीबी सहयोगी सईद खान को गिरफ्तार किया था। विशेष रूप से, उन्हें अगले सप्ताह ईडी के सामने पेश होना है।
Tags: mp, ED, Summon, MONEY LAUNDERING
Courtesy: Abp Live