Gumrah

फोटो: News Nation

जारी हुई आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘गुमराह’ की रिलीज डेट

आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर की आने वाली फिल्म  गुमराह की रिलीज डेट आज जारी कर दी गई है। यह फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है। इस क्राइम थ्रिलर फिल्म को अप्रैल 7, 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज किया जायेगा। बता दें कि फिल्म गुमराह में आदित्य रॉय कपूर पहली बार दो पूरी तरह से अलग अवतार में दोहरी भूमिकाएं निभाते नजर आएंगे। फिल्म में मृणाल ठाकुर एक पुलिस वाले की भूमिका निभा रही हैं। 

मंगल, 31 जनवरी 2023 - 04:21 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Aditya Roy Kapur, Mrunal Thakur, gumraah, Release Date

Courtesy: Latestly News

Sita Ramam

फोटो: India Today

फिल्म 'सीता रामम' का धमाकेदार कलेक्शन जारी

अभिनेता दुलकर सलमान और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'सीता रामम' बॉक्स ऑफिस पर अब भी धमेकदार परफॉर्मेंस से रही है। फिल्म ने रिलीज के 10 दिन बाद तक कुल 50 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया है। फिल्म को दुनिया भर में अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म का कुल कलेक्शन 1 मिलियन डॉलर से अधिक हो चुका है। माना जा रहा है कि इस फिल्म की आने वाले दिनों में कमाई और अधिक हो सकती है।

मंगल, 16 अगस्त 2022 - 03:55 PM / by रितिका

Tags: Mrunal Thakur, Sita Ramam, Dulquer Salman, Bollywood Movie

Courtesy: news 18

Pippa

फोटो: News Nation tv

मृणाल ठाकुर और ईशान खट्टर ने पूरी की 'पिप्पा' की शूटिंग

बॉलीवुड अभिनेता मृणाल ठाकुर और ईशान खट्टर ने हाल ही में अपनी आगामी फिल्म 'पिप्पा' की शूटिंग पूरी की। ईशान कैप्टन बलराम सिंह मेहता के रूप में अपने प्रदर्शन से दर्शकों को लुभाने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसकी शूटिंग नासिक, पुणे, मुंबई और पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों में की गयी है। 'पिप्पा' ब्रिगेडियर बलराम सिंह मेहता द्वारा लिखित द बर्निंग चाफ़ीज़ पर आधारित है। फिल्म में ईशान खट्टर युवा… read-more

शनि, 16 अप्रैल 2022 - 12:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Pippa, Mrunal Thakur, Ishaan Khatter

Courtesy: Livevns News