Chennai super kings

फ़ोटो: Onmanaroma

चेन्नई को रास आए नए कप्तान, हैदराबाद को 13 रनों से दी मात

चेन्नई सुपर किंग्स को अप्रैल 30 के दिन नए कप्तान के रूप में महेंद्र सिंह धोनी का नेतृत्व मिला है और मई 1 को खेले गए मुकाबले में टीम ने जीत भी दर्ज कर ली है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई ने सनराइजर्स हैदराबाद को 203 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसका पीछा करते हुए हैदराबाद 189 रन ही बना सकी और मैच चेन्नई ने जीत लिया। इस मैच में चेन्नई के ओपनिंग बल्लेबाज ऋतुराज ने सर्वाधिक 99 रन बनाए।

सोम, 02 मई 2022 - 04:30 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Sunrisers Hyderabad, Chennai Super Kings, MS DHONI

Courtesy: Live hindustan

MS Dhoni and Jadeja

फोटो: The Quint

रवींद्र जड़ेजा बने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान

आईपीएल के 15वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी नहीं करेंगे। उनकी जगह रवींद्र जडेजा को कप्तान बनाया गया है। कप्तान के तौर पर जडेजा का ये पहला टूर्नामेंट है। जडेजा अपने आईपीएल कप्तानी करियर की शुरुआत मार्च 26 को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ होने वाले मैच से करेंगे। जडेजा ने धोनी पर भरोसा जताते हुए कहा कि जब तक माही हैं उन्हें कोई चिंता नहीं है।

शुक्र, 25 मार्च 2022 - 03:01 PM / by रितिका

Tags: sports, IPL 2022, Indian Premier League, Ravindra Jadeja, MS DHONI

Courtesy: AajTak News

M S Dhoni

फोटो: Aaj Tak

धोनी अब नहीं करेंगे चेन्नई के लिए कप्तानी, जडेजा को सौंपी गयी कमान

आईपीएल की शुरुआत मार्च 26 से हो रही है। इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी छोड़ने का निर्णय लिया है। चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से बताया गया, टीम नेतृत्व ने रविंद्र जडेजा को अगले कप्तान के लिए चुना है। रविंद्र जडेजा काफी लंबे समय से चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़े हुए हैं। धोनी आईपीएल के सबसे सफलतम कप्तानों में से गिने जाते हैं। उन्होंने अपने कप्तानी में टीम को चार बार खिताब दिलाया है।

गुरु, 24 मार्च 2022 - 05:01 PM / by Anand Mishra

Tags: MS DHONI, IPL, Chennai Super Kings, Ravindra Jadeja

Courtesy: ABP News

Ms Dhoni

फोटोः Ndtv sports

चेन्नई सुपर किंग्स के दो स्टार प्लेयर्स के बाहर होने से बढ़ सकती है MS Dhoni की मुश्किलें

IPL 2022 कुछ ही दिनों में शुरू होने वाला है। इससे पहले ऋतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने की वजह से भारत-श्रीलंका सीरीज से बाहर हो गए हैं। उधर दीपक चाहर के भी IPL में खेलने पर सवाल उठ रहे हैं। चेन्नई के दो खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी होने के कारण एमएस धोनी की परेशानी काफी बढ़ गई है। दोनों ही खिलाड़ी आक्रामक बल्लेबाज़ी पारी खेलते हैं, जिनकी कमी चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल में चुकानी पड़ सकती है।

शनि, 26 फ़रवरी 2022 - 06:00 PM / by Abhishek Kumar

Tags: Cricket, IPL, MS DHONI, Rituraj Gaikwad, Deepak Chahar

Courtesy: Zee News

Graphic Novel

फोटो: Republic Bharat

MS Dhoni की ग्राफिक नॉवेल 'Atharva: The Origin' का सुपरस्टार Rajinikanth ने किया अनावरण

साउथ सुपरस्टार अभिनेता रजनीकांत ने फरवरी 24 को एमएस धोनी के बहुप्रतीक्षित ग्राफिक नॉवेल ‘अथर्व: द ओरिजिन’ की पहली कॉपी का अनावरण किया। नाॅवेल में धोनी 'अथर्व' की भूमिका में नजर आएंगे। उपन्यास के कवर पेज में एमएस धोनी को सुनहरा कवच पहने दिखाया गया है, जो उनका बिलकुल अलग अंदाज है। विरजू स्टूडियोज द्वारा मिडास डील्स प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से इस नॉवेल को बनाया है। 'अथर्व: द ओरिजिन' उपन्यास को रमेश थमिलमनी ने लिखा है।

 

शनि, 26 फ़रवरी 2022 - 10:00 AM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: MS DHONI, Graphic novel, unveiled, superstar Rajinikanth

Courtesy: Aaj Tak

MS Dhoni

फोटो: Hindisip

एमएस धोनी ने लिया नया अवतार, फेसबुक पर फैंस के साथ शेयर किया क्लिप

पूर्व भारतीय क्रिकेटर एमएस धोनी के ग्राफिक उपन्यास "अथर्व: द ओरिजिन" का पहला लुक फरवरी दो को जारी किया गया है। धोनी ने फेसबुक पर फैंस के साथ उपन्यास का एक मोशन क्लिप शेयर किया है, जिसमें धोनी एक सुपरहीरो के लुक में दिख रहे है। धोनी क्लिप में एक एनिमेटेड अवतार में दानव जैसी सेना के खिलाफ लड़ते हुए दिख रहे है। इस उपन्यास को रमेश थमिलमनी ने लिखा है। हालांकि उपन्यास की रिलीज डेट सामने… read-more

बुध, 02 फ़रवरी 2022 - 09:00 PM / by रितिका

Tags: MS DHONI, Facebook, Motion Poster

Courtesy: Amar Ujala

Haris Rauf

फोटो: Penbugs

धोनी ने पाकिस्तानी गेंदबाज़ को दी साइन की हुई जर्सी

महेंद्र सिंह धोनी ने पाकिस्तानी तेज़ गेंदबाज हारिस रऊफ को चेन्नई सुपरकिंग्स की साइन कि हुई जर्सी तोहफे में दी है। इसे पाने के बाद रउफ काफी खुश हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि लीजेंड और कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी ने मुझे अपनी खूबसूरत शर्ट गिफ्ट में देकर सम्मानित किया है। नंबर-7 अब भी अपने व्यवहार और उदारता के साथ लोगों का दिल जीत रहे हैं। उन्होंने सीएसके… read-more

शनि, 08 जनवरी 2022 - 02:20 PM / by अजहर फारूक

Tags: MS DHONI, haris Rauf, Pakistan, CSK

Courtesy: AajTak

Sachin Tendulkar

फोटो: The Times of India

सचिन तेंदुलकर ने चुनी बेस्ट ऑल टाइम 11, विराट और धोनी को नहीं मिली जगह

दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने इतिहास की बेस्ट ऑल टाइम 11 चुनी है। तेंदुलकर ने इस टीम में  भारत के वीरेंद्र सहवाग, सुनील गावस्कर, सौरव गांगुली और हरभजन सिंह, वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा और विवियन रिचर्ड्स, साउथ अफ्रीका के जैक कैलिस ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट, शेन वॉर्न और ग्लेन मैक्ग्रा, पाकिस्तान के वसीम अकरम को जगह दी। सबसे हैरानी की बात यह है कि इस टीम में विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी को जगह नही मिली है।

रवि, 02 जनवरी 2022 - 07:15 PM / by अजहर फारूक

Tags: Sachin Tendulkar, India, Virat Kohli, MS DHONI

Courtesy: Zee News Hindi

Ms Dhoni

फोटो: NCR News

दूसरे टी20 मैच के लिए रांची पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी, स्टैंड से करेंगे भारत को सपोर्ट

भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज होने वाले टी20 मैच के लिए भारत के पूर्व कप्तान और टी20 वर्ल्ड कप में भारत के मेंटर रहे महेंद्र सिंह धोनी रांची स्टेडियम पहुंच गए हैं। धोनी स्टैंड में बैठकर भारतीय टीम की हौसला अफजाई करते नज़र आएंगे। इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी जेएससीए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स पहुंचे। जहां उन्होंने तमाम स्पोर्ट्स फैसिलिटी का जायज़ा लिया। इसके साथ ही झारखंड अंडर-19 के खिलाड़ी भी धोनी से मिले।

शुक्र, 19 नवंबर 2021 - 01:15 PM / by अजहर फारूक

Tags: MS DHONI, Ranchi, T20 match, New Zealand

Courtesy: Amar Ujala News

Ms Dhoni

फोटो: India Today

टी20 वर्ल्ड कप में मेंटरशिप के लिए कोई फीस नही लेंगे महेंद्र सिंह धोनी

हाल ही में भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को टी20 वर्ल्ड कप 2021 के लिए टीम इंडिया का मेंटर बनाया गया था। अब महेंद्र सिंह धोनी ने यह एलान किया है कि वो इस काम के लिए कोई भी फीस नही लेंगे। इसकी जानकारी बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने दी। इसके साथ जय शाह ने बीसीसीआई की ओर से एमएस धोनी का शुक्रिया भी किया है। टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत अक्टूबर 17 से ओमान में होगी।

बुध, 13 अक्टूबर 2021 - 11:01 AM / by अजहर फारूक

Tags: T20 World Cup, MS DHONI, mentor, TEAM INDIA

Courtesy: Aaj Tak