सीएसके के हर खिलाड़ी को घर भेजने के बाद ही होटल छोड़ेंगे कप्तान धोनी
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने फैसला किया है कि हर खिलाड़ी को घर भेजने के बाद ही वो अपने घर रवाना होंगे। वह होटल छोड़ने वाले टीम के आखिरी सदस्य होंगे। बीसीसीआई ने आईपीएल 2021 को अनिश्चितकाल तक के लिए टाल दिया था, जिसके बाद सभी विदेशी और भारतीय खिलाड़ी अपने घरों के लिए निकल रहे हैें। धोनी का कहना है कि सबसे पहले विदेशी खिलाड़ियों को उनके घर भेजना हमारी प्राथमिकता है।
Tags: MS DHONI, MSD, IPL, Chennai Super Kings, CSK
Courtesy: Navbharat Times News