Mukesh Ambani

फोटो: Lokmat News

रिलायंस जियो के 5जी रोलआउट से पहले तिरुमाला मंदिर गए मुकेश अंबानी

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने आज अपने सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी और उनकी मंगेतर राधिका मर्चेंट के साथ आंध्र प्रदेश के तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन किए और उनकी पूजा की। अंबानी और उनके परिवार ने सुबह अभिषेकम और निजापद दर्शन सेवा में हिस्सा लिया। तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) के कार्यकारी अधिकारी धर्म रेड्डी ने अंबानी का स्वागत किया और दर्शन की व्यवस्था की।

शुक्र, 16 सितंबर 2022 - 05:40 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Mukesh Ambani, visits, tirumala tirupati temple, Reliance Jio, 5g rollout

Courtesy: Punjab Kesari

Anant Ambani

फोटो: FabPromoCodes

मुकेश अंबानी के घर हुई कोविड 19 की दस्तक, बेटे अनंत अंबानी हुए संक्रमित

उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए है। उनका इलाज HN रिलायंस अस्पताल में किया जा रहा है। इससे पूर्व गणपति दर्शन करने के लिए मुकेश अंबानी के घर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी पहुंचे थे। बता दें कि हाल ही में हुई रिलायंस की मीटिंग के बाद ऐलान किया गया था कि अनंत न्यू एनर्जी बिजनेस में शामिल होंगे।

शनि, 03 सितंबर 2022 - 08:00 PM / by रितिका

Tags: Anant Ambani, Mukesh Ambani, Reliance Group, Covid 19 positive

Courtesy: ABP Live

5g mobile service

फोटो: The Financial Express

जनता को दिवाली तक मिलेगा 5जी मोबाइल सर्विस का उपहार देगी रिलायंस

रिलायंस जियो इस वर्ष दिवाली तक देश में 5जी सर्विस को लॉन्च कर देगा। रिलायंस की 45वीं एजीएम की बैठक में ये तय किया गया है। ये सर्विस शुरू में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में लॉन्च किया जाएगा। वहीं ये सर्विस वर्ष 2023 तक देश भर में लॉन्च हो जाएगी। जानकारी के मुताबिक जियो के 700 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम से कवरेज मिलेगी। मुकेश अंबानी ने ऐलान किया है कि जियो का 5जी सबसे अफोर्डेबल होगा।

सोम, 29 अगस्त 2022 - 07:00 PM / by रितिका

Tags: Jio, Reliance Industries, Reliance Jio, Mukesh Ambani

Courtesy: ABP Live

Mukesh Ambani

फोटो: News Nation

मुकेश अंबानी और उनके परिवार को मिली जान से मारने की धमकी, गिरफ्तार हुआ एक आरोपी

रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनके परिवार को फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई है। मुकेश अम्बानी को तीन बार धमकी भरी कॉल आया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मुकेश अम्बानी को यह धमकी भरा कॉल रिलायंस फाउंडेशन के हरकिशनदास हॉस्पिटल के डिस्प्ले नंबर पर आया था। साल 2021 में भी मुकेश अंबानी के घर के बाहर संदिग्ध कार बरामद की गई थी। 

मंगल, 16 अगस्त 2022 - 11:25 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Reliance group chairman, Mukesh Ambani, received, threats phone call

Courtesy: Aajtak News

Mukesh Ambani

फोटो: Zee News

कोरोना वायरस के कारण मुकेश अंबानी ने नहीं लिया दो वर्ष से वेतन

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने बीते दो वर्षों से वेतन नहीं लिया है। वो दो वर्षों से वेतन के बिना ही काम कर रहे है। कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर उन्होंने ये फैसला किया है। ये जानकारी रिलायंस इंडस्ट्री की सालाना रिपोर्ट से सामने आई है। 2021-22 वित्त वर्ष में मुकेश अंबानी ने कोई वेतन नहीं लिया है। कोरोना के दुष्प्रभावों से निपटने के लिए ये फैसला किया गया है।

सोम, 08 अगस्त 2022 - 06:55 PM / by रितिका

Tags: Reliance, Reliance industry, Mukesh Ambani, Coronavirus

Courtesy: ABP Live

Mukesh Ambani

फोटो: India TV News

पिता मुकेश अंबानी की जगह आकाश अंबानी होंगे रिलायंस जियो के चेयरमैन

मुकेश अंबानी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की डिजिटल शाखा रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड के निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके बेटे आकाश अंबानी, एक गैर-कार्यकारी निदेशक, को कंपनी के नए अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है। जून 27 को हुई Jio के निदेशक मंडल की बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुसार, पंकज मोहन पवार ने 27 जून को कंपनी के प्रबंध निदेशक के रूप में पदभार संभाला।

मंगल, 28 जून 2022 - 05:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Mukesh Ambani, resigns, Jio, akash ambani

Courtesy: Jagran News

revlon

फोटो: The Financial Express

लिपस्टिक और ब्यूटी कंपनी रेवलॉन को खरीदेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज

दिवालिया हो चुकी कंपनी रेवलॉन इंक को जल्द ही मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंक खरीद सकती है। रिलायंस इंडस्ट्री इसे खरीदने का विचार कर रही है। रेनवॉन कंपनी बैंकरप्सी का आवेदन दायर कर चुकी है। वहीं रिलायंस के रेवलॉन खरीदने की जानकारी मिलते ही इसके शेयर में 87% की बढ़ोतरी हुई है। रिलायंस टेलीकॉम और रिटेल सेक्टर में मजबूती लाने के बाद फैशन और पर्सनल केयर की दिशा में बढ़ रही है।

शनि, 18 जून 2022 - 10:35 AM / by रितिका

Tags: Mukesh Ambani, Reliance Industries, revlon

Courtesy: AajTak News

Reliance

फ़ोटो: TOI

रिलायंस खरीदेगी दर्जनों ग्रोसरी और नॉन फूड्स ब्रांड, दिग्गज कंपनियों को देगी टक्कर

रिलायंस कंपनी 6.5 अरब डॉलर का कंज्यूमर गुड्स बिजनस बना रही है और इसके लिए उसने दर्जनों ग्रॉसरी और नॉन फूड्स ब्रैंड्स को खरीदने की योजना बनाई है। रिलायंस की योजना छह महीने के भीतर 50-60 ग्रॉसरी, हाउसहोल्ड और पर्सनल केयर ब्रैंड्स का पोर्टफोलियो बनाने की है। कंपनी इन ब्रांडों को देशभर खुदरा दुकानों तक पहुंचाने के लिए डिस्ट्रीब्यूटर्स का एक बड़ा नेटवर्क तैयार कर रही है। 

सोम, 16 मई 2022 - 08:02 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Reliance, Mukesh Ambani, Grocery, goods

Courtesy: Navbharat Times

reliance jio mart

फोटो: The Economic Times

अब जियो से कर सकेंगे ग्रॉसरी शॉपिंग, मिनटों में की जाएगी डिलिवरी

इंस्टेंट ग्रॉसरी डिलीवरी के क्षेत्र में अब मुकेश अंबानी 'जियोमार्ट एक्सप्रेस' सर्विस की शुरुआत करने जा रहे है। इस सर्विस के जरिए कुछ ही घंटों में ग्रॉसरी की डिलीवरी की जाएगी। कंपनी इस सर्विस की शुरुआत अगले दो चार दिनों में नवी मुंबई से करने जा रही है। शुरुआत में कंपनी एक से तीन घंटे में सामान डिलीवर करेगी। बाद में इसे 45 मिनट किया जाएगा। संभावना है कि अगली तिमाही तक ये सर्विस देश… read-more

सोम, 28 मार्च 2022 - 06:20 PM / by रितिका

Tags: Grocery Delivery, Online grocery store, Reliance Industries, Mukesh Ambani

Courtesy: AajTak News

Mukesh Ambani

फोटो: News 18

जल्द 10 ट्रिलियन इकॉनोमी बनेगा भारत: मुकेश अंबानी

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी ने कहा की भारत 10 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनेगा। ये लक्ष्य 2025, 2027 में हासिल हो सकता है या फिर 2030 या 2032 में भी इस लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। मुकेश अंबानी फरवरी 23 को एशिया आर्थिक वार्ता में सतत भविष्य के लिए हरित ऊर्जा पर बोल रहे थे। उन्होंने हरित ऊर्जा के संबंध में भारत की भूमिका पर रोशनी डाली।

बुध, 23 फ़रवरी 2022 - 08:30 PM / by रितिका

Tags: Mukesh Ambani, Indian Economy, Economy

Courtesy: Times Now Hindi