Jyotiraditya Scindia and Smriti Irani

फोटो: News24 Hindi

नकवी के इस्तीफे के बाद स्मृति ईरानी को मिला अल्पसंख्यक मंत्रालय का प्रभार, सिंधिया को मिला इस्पात

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी को अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को अल्पसंख्यक मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बता दें कि जुलाई छह को मुख्तार अब्बास नकवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने के बाद इस्तीफा दिया है। उन्होंने कैबिनेट बैठक में भी अंतिम बार हिस्सा भी लिया। वहीं पीएम ने नकवी के योगदान को सराहा।

गुरु, 07 जुलाई 2022 - 09:35 AM / by रितिका

Tags: Jyotiraditya Scindia, smriti irani, Mukhtar Abbas Naqvi

Courtesy: AajTak News

Mukhtar Abbas Naqvi

फोटो: Zee News

केंद्रीय मंत्री नकवी ने अजमेर शरीफ दरगाह में पेश की पीएम मोदी की ओर से भेजी चादर

केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने फरवरी छह को अजमेर के दरगाह शरीफ ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के 810वें वार्षीक उर्स के मौके पर पीएम मोदी की ओर से पेश की गई चादर पेश की। उन्होंने पीएम मोदी के संदेश को उर्स में उपस्थित समाज के अन्य तबकों के लोगों को पढ़कर सुनाया। आधिकारिक बयान के अनुसार पीएम मोदी ने उर्स की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चिश्ती का नाम आदर और श्रद्धा से लिया जाता है।

रवि, 06 फ़रवरी 2022 - 09:00 PM / by रितिका

Tags: Ajmer, Ajmer Sharif, Mukhtar Abbas Naqvi, PM Narendra Modi

Courtesy: News 18 Hindi

Haj 2022

फोटोः Dainik Bhaskar

नवंबर में होगी हज यात्रा 2022 की घोषणा: मुख्तार अब्बास नकवी

नवंबर के पहले सप्ताह में हज यात्रा को मंजूरी देने के लिए घोषणा की जा सकती है। केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने अक्टूबर 22 को हज रिव्यू मीटिंग के दौरान इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा है कि हज यात्रा 2022 के लिए यात्रियों को टीकाकरण के दोनों डोज लगे होना चाहिए। यात्रियों को भारत और सऊदी अरब सरकार की गाइडलाइन एवं दिशा निर्देश का पालन करना अनिवार्य होगा।

शनि, 23 अक्टूबर 2021 - 06:15 PM / by Surbhi Shaw

Tags: Haj 2022, official announcement, november, Mukhtar Abbas Naqvi

Courtesy: AajTak

National minority commission

फोटो: ANI News

सरदार इकबाल सिंह लालपुरा बने राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष

केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने सितंबर 10 को सरदार इकबाल सिंह लालपुरा को राष्ट्रीय  अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया। नकवी ने कहा कि इकबाल सिंह लालपुरा के पास प्रशासन, सामाजिक और साहित्यिक क्षेत्रों का वषों का अनुभव है। उन्होंने कहा कि लालपुरा से उम्मीद की जाती है कि वे समाज के सभी वर्गों के मजबूत व सशक्त करेंगे। लालपुरा ने कहा कि पीएम के भरोसे पर, लोगों की सेवा व समाज के हितों के लिए कार्य करते रहेंगे।

शुक्र, 10 सितंबर 2021 - 06:15 PM / by मनोज बिष्ट

Tags: Mukhtar Abbas Naqvi, Minority Commission, National, politics

Courtesy: Newsindia live