फ़ोटो: Aajtak
अखिलेश का एलान - नेताजी के अंत्येष्टि स्थल पर बनेगा उनका संग्रहालय
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी के दिवंगत संस्थापक मुलायम सिंह यादव को लेकर बड़ा एलान किया है। अखिलेश ने कहा कि नेताजी के अंत्येष्टि स्थल पर एक संग्रहालय का निर्माण होगा और एक भव्य प्रतिमा लगाई जाएगी। अखिलेश यादव के इस ऐतिहासिक एलान की जानकारी देते हुए उनके करीबी दिनेश यादव ने बताया कि संग्रहालय इस जगह पर बनने पर यहां का मेला मैदान दूसरी जगह तैयार कराया जाएगा।
Tags: Samajwadi Party, Akhilesh Yadav, mulayam singh yadav, museum
Courtesy: Amar ujala
फ़ोटो: Zeenews.in
दिवंगत मुलायम सिंह को भारत रत्न देने की उठी मांग, सपा प्रवक्ता ने लिखा राष्ट्रपति को पत्र
समाजवादी पार्टी के संस्थापक व देश के दिग्गज नेता दिवंगत मुलायम सिंह यादव को अब भारत रत्न देने की मांग उठ रही है। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता आईपी सिंह ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर दिवंगत नेता को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग की है। इस पत्र में सिंह ने लिखा-"धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव वो नाम है जो ‘भारत रत्न’ की शोभा बढ़ाने का काम करेगा"।गौरतलब है की अक्टूबर 10 के दिन मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया है।
Tags: Letter, mulayam singh yadav, Bharat Ratna, President
Courtesy: News18hindi
फोटो: The Indian Express
पंचतत्व में विलीन हुए सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव
समाजवादी पार्टी को संरक्षक मुलायम सिंह यादव अक्टूबर 11 को पंचतत्व में विलीन हो गए है। उन्हें दोपहर तीन बजे के करीब बेटे अखिलेश यादव ने इटावा के सफेई गांव के मेला ग्राउंड में हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में मुखाग्नि दी। अंतिम सफर पर निकले मुल्क्याम को कई नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। अपने प्रिय नेताजी के अंतिम संस्कार में जनसैलाब उमड़ा। दूर दराज से लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
Tags: Samajwadi Party, mulayam singh yadav, Funeral, last rites
Courtesy: Zee News
फ़ोटो: The lallantop
जया बच्चन ने मुलायम सिंह यादव को बताया अपने परिवार का सबसे बड़ा सदस्य
समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का अक्टूबर 10 की सुबह निधन हो गया है। अब उनकी पार्टी से राज्यसभा सांसद व दिग्गज बॉलीवुड अभिनेत्री जया बच्चन ने उनके निधन पर शोक जताते हुए उनके बारे में खास बात कही है। उन्होंने कहा -"वह बहुत दरियादिल, दयालु, महान स्ट्रैटिजिस्ट थे और मेरा और उनका रिश्ता ऐसा ही था। मैं उनकी बहुत इज्जत करती थी, वो मेरे परिवार के बड़े सदस्य जैसे थे।"
Tags: mulayam singh yadav, jaya bachchan, Samajwadi Party, Family Members
Courtesy: Aajtak
फोटो: Navbharat Times
आज सैफई में होगा मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी के संस्थापक का आज उनके पैतृक गांव सैफई में अंतिम संस्कार किया जायेगा। बता दें कि, अक्टूबर 10 को गुरुग्राम के मेंदाता अस्पताल में मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया। मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हेमंत सोरेन, केसीआर, कमलनाथ, केंद्रीय मंत्री, शरद पवार, सुप्रिया सुले शामिल होंगे। यादव का… read-more
Tags: Uttar Pradesh, Funeral, samajwadi party supremo, mulayam singh yadav
Courtesy: Latestly News
फ़ोटो: Hindustan times
मुलायम सिंह के निधन पर उत्तरप्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक
समाजवादी पार्टी के संस्थापक व देश के दिग्गज नेता मुलायम सिंह के निधन पर उत्तरप्रदेश सरकार ने राज्य में तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। यह जानकारी सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर दी है, जिसमें उन्होंने मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि भी अर्पित की है। मुख्यमंत्री ने लिखा-"समाजवादी पार्टी के संस्थापक श्री मुलायम सिंह यादव जी का निधन अत्यंत दुखदाई है। उनके निधन से समाजवाद… read-more
Tags: Yogi Adityanath, mulayam singh yadav, sad demise
Courtesy: NDTV
फोटो: Latestly
अक्टूबर 11 को सैफई गांव में होगा मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार
पार्टी द्वारा जारी बयान में कहा गया कि समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार अक्टूबर 11 दोपहर करीब तीन बजे उनके गृहनगर इटावा जिले के सैफई गांव में किया जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार ने घोषणा की है कि, अंतिम संस्कार की कार्यवाही राजकीय सम्मान के साथ की जाएगी। बता दें कि, उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम का आज सुबह 82 साल की उम्र में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन… read-more
Tags: mulayam singh yadav, saifai village, Funeral
Courtesy: Business Standard
फोटो: India TV News
मुलायम सिंह यादव के निधन पर पीएम मोदी ने व्यक्त किया शोक
प्रधानमंत्री मोदी ने आज उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया। पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया,"मुलायम सिंह यादव जी ने यूपी और राष्ट्रीय राजनीति में खुद को प्रतिष्ठित किया। वह आपातकाल के दौरान लोकतंत्र के लिए एक प्रमुख सैनिक थे। रक्षा मंत्री के रूप में, उन्होंने एक मजबूत भारत के लिए काम किया। उनके निधन से मुझे पीड़ा हुई। उनके परिवार और लाखों समर्थकों… read-more
Tags: mulayam singh yadav, dies, PM Modi, Tribute
Courtesy: Oneindia
फोटो: Latestly
यूपी के पूर्व सीएम और सपा नेता मुलायम सिंह यादव का 82 साल की उम्र में निधन
समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने आज सुबह 8:30 बजे अंतिम सांस ली। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जीवन के लिए संघर्ष कर रहे थे और कई दिनों से गंभीर स्थिति में थे। यादव को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में जीवन रक्षक दवाओं के तहत रखा गया था। अक्टूबर 9 को अस्पताल ने बयान जारी कर समाजवादी पार्टी सुप्रीमो की हालत गंभीर होने की जानकारी दी थी।
Tags: mulayam singh yadav, Uttar Pradesh, samajwadi party leader, passes away
Courtesy: India TV News
फोटो: Aajtak
यूपी के पूर्व सीएम और सपा नेता मुलायम सिंह की स्थिति अभी भी 'काफी गंभीर': मेदांता अस्पताल
गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल ने आज बताया कि, समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की हालत गंभीर है और उन्हें जीवन रक्षक दवाएं दी जा रही हैं। नेता वर्तमान में गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में हैं। अस्पताल ने एक स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा, "मुलायम सिंह यादव जी की हालत आज काफी गंभीर है और वह जीवन रक्षक दवाओं पर हैं। उनका इलाज गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के आईसीयू में विशेषज्ञों की एक… read-more
Tags: mulayam singh yadav, critical, Medanta hospital, Admitted
Courtesy: India Ahead News