Salman Khan

फोटो: The Express Tribune

सलमान खान को धमकी देने के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच को आरोपी महाकाल ने दी गलत जानकारी

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को धमकी दिए जाने के मामले में मुंबई की क्राइम ब्रांच को सौरव उर्फ महाकार ने गुमराह करते हुए गलत जानकारी दी है। उसने बताया था कि गोल्डी बराड़ के ऑर्डर पर राजस्थान के जालौर से आए दो लोगों ने सलमान के घर धमकी भरा खत भेजा था। बता दें कि क्राइम ब्रांच अबतक लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़ और विक्रम बराड़ से मिली जानकारी को सलमान के मामले से नहीं जोड़ सकी।

बुध, 15 जून 2022 - 04:10 PM / by रितिका

Tags: Salman Khan, Mumbai crime branch, Crime Branch, death threat

Courtesy: TV9 Hindi

mumbai crime branch

फोटो: ANI

मुंबई क्राइम ब्रांच ने 37 मामलों में वॉन्टेड गैंगस्टर को किया गिरफ्तार

हत्या से लेकर तस्करी के कुल 37 मामलों में वॉन्टेड गैंगस्टर इलयास बचकाना को मार्च सात को मुंबई की क्राइम ब्रांच ने कर्नाटक के बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है। कर्नाटक पुलिस की मदद से मुंबई पुलिस की सीआईयू ने गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ लूट, मादक पदार्थों की तस्करी, तोरी, सशस्त्र कानून, मकोका समेत 37 मामले दर्ज है। पिछले साल इलयास के खिलाफ हत्या की कोशिश का एक मामला भी दर्ज हुआ था। 

मंगल, 08 मार्च 2022 - 09:30 AM / by रितिका

Tags: Mumbai, Mumbai crime branch, Crime Branch

Courtesy: ABP Live

Maharashtra ATS

फोटो: Twitter

मुंबई पुलिस द्वारा पकड़ा गया आतंकी, महाराष्ट्र एटीएस की पूछताछ जारी

मुंबई के जोगेश्वरी क्षेत्र से एक आतंकी को गिरफ्तार किया गया है। मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच और महाराष्ट्र एंटी टेरेरिस्ट स्क्वाड (एटीएस) ने मिलकर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया है। बता दें कि इससे पहले दिल्ली से भी बीते दिनों छह आतंकी पकड़े गए थे, जिनसे की गई पूछताछ में त्योहारों के चलते कई बड़ी साजिशों का खुलासा हुआ है। भारत में त्योहारों के चलते यह पकड़ा गया सांतवा आतंकवादी है।

शनि, 18 सितंबर 2021 - 03:20 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Mumbai crime branch, Anti terrorist squad, arrested, Terrorism

Courtesy: Nai Dunia

Shilpa Shetty and Raj Kundra

फ़ोटो : the Indian express

शिल्पा शेट्टी को पति के काम की नहीं थी जानकारी, क्राइम ब्रांच में अभिनेत्री ने दिया बयान

पोर्नोग्राफी के मामले में जेल गए राज कुंद्रा की पत्नी शिल्पा शेट्टी ने क्राइम ब्रांच मुंबई को बताया है कि उन्हें राज कुंद्रा के कामों के बारे में कोई जानकारी नहीं थी, क्योंकि राज अपने काम से संबंधित कुछ भी नहीं बताते थे। उन्होंने हॉटशॉट ऐप और बॉलीफेम ऐप के बारे में भी किसी तरह की जानकारी होने से मना किया है। बता दें कि शिल्पा ने क्राइम ब्रांच की टीम को जुलाई 23 अपने बयान दर्ज कराए थे।

गुरु, 16 सितंबर 2021 - 09:00 PM / by अदनान फैसल

Tags: Shilpa Shetty, raj kundra, Mumbai crime branch

Courtesy: Aaj Tak News

Raj kundra

फोटो: The Times Of India

राज कुंद्रा के ऐप से बरामद हुई 51 अश्लील वीडियो, बढ़ सकती है मुश्किलें

फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा इस समय 14 दिन की न्यायिक हिरासत में है। पुलिस के अनुसार उनके पास राज के खिलाफ पुख्ता सबूत हैं। इस बीच पुलिस ने हॉटशॉट ऐप से 51 बेहद आपत्तिजनक और अश्लील वीडियो बरामद किए हैं। बता दें कि लोक अभियोजक ने जुलाई 31 को बॉम्बे हाईकोर्ट को बताया कि मुंबई क्राइम ब्रांच ने दो ऐप से 51 फिल्में सीज की हैं। इन फिल्मों का सीधा कनेक्शन राज कुंद्रा से बताया जाता है।

रवि, 01 अगस्त 2021 - 12:55 PM / by सपना सिन्हा

Tags: raj kundra, adult film racket, Mumbai crime branch

Courtesy: Jagran News

Raj kundra

फोटो: Zoom TV Entertainment

राज कुंद्रा केस: छुपी अलमारी में मिली एडल्ट फिल्म की स्क्रिप्ट

राज कुंद्रा एडल्ट फिल्में बनाने और स्ट्रीमिंग करने के मामले में मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच की हिरासत में हैं। क्राइम ब्रांच द्वारा राज कुंद्रा के कार्यालय पर की गयी छापेमारी में फिल्मों की स्क्रिप्ट और अन्य कागजात मिले हैं, जिससे साबित होता है कि राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बावजूद उनकी कंपनी शूटिंग जारी रखने वाली थी। अलमारी से अश्लील फिल्म की स्क्रिप्ट भी बरामद हुई है। इतना ही नहीं, अलमारी में मिले ज्यादातर दस्तावेजों पर शिल्पा शेट्टी के… read-more

सोम, 26 जुलाई 2021 - 03:50 PM / by सपना सिन्हा

Tags: raj kundra, shilpa shinde, Mumbai crime branch

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Raj kundra

फोटो: Onman Orama

लॉकडाउन के दौरान तेजी से बढ़ा राज कुंद्रा का कारोबार: संयुक्त आयुक्त मुंबई

मुंबई पुलिस ने मंगलवार को राज कुंद्रा के बारे में एक खुलासा करते हुए उनकी कंपनियों के बारे में कई जानकारियां साझा कीं, जो एडल्ट फिल्म रैकेट संचालित करती थीं। मुंबई क्राइम ब्रांच के मुताबिक लॉकडाउन में कुंद्रा के बिजनेस ने खूब कमाई की। संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) मिलिंद भारम्बे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि "कुंद्रा ने यह व्यवसाय केवल 18 महीने पहले शुरू किया था, लेकिन यह लॉकडाउन में फला-फूला और दैनिक आधार पर लाखों की कमाई की। 

बुध, 21 जुलाई 2021 - 04:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: raj kundra, Lockdown, Mumbai crime branch

Courtesy: Pratahkal

kapil sharma

फोटो: E TIMES

मुंबई क्राइम ब्रांच की तरफ से कॉमेडियन कपिल शर्मा को पूछताछ के लिए भेजा गया समन

मुंबई क्राइम ब्रांच की तरफ से कपिल शर्मा को बयान दर्ज कराने के लिए समन भेजा गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार कपिल शर्मा ने शाहरुख खान की तरह वैनिटी बनाने के लिए कार डिज़ाइनर दिलीप छाबरिया को कहा था। कपिल ने हाफ पेमेंट भी कर दी थी, पर उन्हें वैनिटी नहीं मिली। इसी बात को लेकर क्राइम ब्रांच ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया है। मुंबई पुलिस ने नकली रजिस्टर्ड कारों से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया है जिसमे कपिल शर्मा का नाम भी जुड़ता नज़र आ रहा है।

शुक्र, 08 जनवरी 2021 - 09:14 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Kapil Sharma, Mumbai crime branch, summones

Courtesy: panjab kesari