फोटो: circleof cricket
IPL 2023: मुंबई इंडियंस ने जारी की आगामी आईपीएल के लिए अपनी नई जर्सी
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 2023 संस्करण के साथ, टीमें अपनी नई जर्सी का अनावरण कर रही हैं। आज मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी नई टीम का खुलासा किया। पांच बार के आईपीएल चैंपियन डिजाइन में थोड़े बदलाव के साथ अपने पारंपरिक नीले-सुनहरे रंग में ही टिके रहे। आईपीएल 2023 31 मार्च को शुरू होने वाला है, मुंबई इंडियंस 2 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत… read-more
Tags: Mumbai Indians, New Jersey, released
Courtesy: Latestly News
फोटो: Navbharat Times
आईपीएल 2023 में नहीं खेल पाएंगे जसप्रीत बुमराह
आईपीएल के आगामी सीजन से पहले, मुंबई इंडियंस को अपने अभियान के लिए एक बड़ा झटका लगा है। स्टार इंडिया के गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, पीठ की सर्जरी के कारण इंडियन प्रीमियर लीग से बाहर हो गए हैं। बता दें कि केवल आईपीएल ही नहीं, बल्कि तेज गेंदबाज 7 जून, 2023 से शुरू होने वाली विश्व टेस्ट चैंपियनशिप को भी मिस कर सकते हैं। बुमराह का भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के मेडिकल स्टाफ द्वारा विश्लेषण किया जा… read-more
Tags: Jasprit Bumrah, ipl-2023, Mumbai Indians, back injury
Courtesy: Amar Ujala News
फोटो: Latestly
Mumbai Indians, IPL 2023: महेला जयवर्धने की जगह मुंबई इंडियंस के नये मुख्य कोच होंगे मार्क बाउचर
मुंबई इंडियंस ने घोषणा करते हुए कहा, अब मार्क बाउचर उनके नए मुख्य कोच होंगे। मार्क T20 विश्व कप के बाद दक्षिण अफ्रीका टीम में अपना पद छोड़ने के बाद दिग्गज इंडियन प्रीमियर लीग के पांच बार के चैंपियन मुंबई इंडियंस से जुड़ेंगे। मार्क महेला जयवर्धने की जगह लेंगे। रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने बाउचर की नियुक्ति पर कहा, "मुंबई इंडियंस में मार्क बाउचर का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है।… read-more
Tags: ipl 2023, Mumbai Indians, appoints, Mark Boucher, head coach, Mahela Jayawardene
Courtesy: India TV
फोटो: The Times of India
मुंबई ने दिल्ली कैपिटल्स को हराया, आरसीबी पहुंची प्लेऑफ में
आईपीएल 2022 में मई 21 को हुए रोमांचक मैच में मुंबई इंडियंस ने फैंस को जीत की खुशी देते हुए अपना सफर खत्म किया। इस हार के साथ दिल्ली कैपिटल्स का प्लेऑफ में पहुंचने का सपना टूट गया। दिल्ली कैपिटल्स अब टूर्नामेंट से बाहर हो गई है जिसका फायदा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हुआ। आरसीबी प्लेऑफ में पहुंच गई है। दिल्ली कैपिटल्स सिर्फ 159 रन बना सकी, जिसे मुंबई ने पांच विकेट के नुकसान पर हासिल किया।
Tags: IPL, cricket ipl, Delhi Capitals, Mumbai Indians
Courtesy: AajTak News
फोटो: Sportskeeda
आईपीएल के बीच में आरसीबी ने लोगो में किया बड़ा बदलाव
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मई 21 को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए मुकाबले में मुंबई ने जीत दर्ज की। इस मैच से पूर्व आरसीबी ने अपने लोगो का रंग बदल लिया था। मुंबई को समर्थन करने के लिए आरसीबी ने ये फैसला किया था। मैच से पहले बैंगलोर ने ट्विटर हैंडल भी बदला था। इस हैंडल पर लाल रंग के लोगो की जगह नीले रंग का लोगो दिख रहा था साथ ही #redturnblue भी ट्रेंड किया।
Tags: IPL, cricket ipl, RCB, Mumbai Indians
Courtesy: TV9Hindi
फ़ोटो: Crictracker.com
टिम डेविड की तूफानी पारी के बावजूद नहीं जीत पाई मुंबई इंडियंस, 3 रन से हैदराबाद को मिली जीत
मई 17 की शाम मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मुकाबले में हैदराबाद ने मुंबई को 3 रनों से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की टीम ने मुंबई को 194 का लक्ष्य दिया था, लेकिन रोहित के 48 रन, ईशान किशन के 43 रन और टिम डेविड के 18 बॉल में 46 रनों की तूफानी पारी के बावजूद मुंबई मैच महज़ 3 रनों से हार गई। पॉइंट्स टेबल में मुंबई सबसे निचले स्थान पर है।
Tags: Sunrisers Hyderabad, Mumbai Indians, IPL
Courtesy: Aajtak
फ़ोटो: Aajtak
चोट के कारण बाहर हुए मुम्बई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्य कुमार यादव
आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है। टीम के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव चोट के कारण सीजन के बाकी बचे मैचों से बाहर हो गए हैं। सूर्य कुमार यादव अंगूठे में चोट के कारण आईपीएल के शुरुआती कुछ मैचों में नहीं खेल पाये थे। आईपीएल ने अपने बयान में कहा, ''मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव बाएं हाथ की मांसपेशियों में चोट के कारण टाटा आईपीएल 2022 से बाहर हो गए हैं।
Tags: Surya kumar yadav, IPL, Mumbai Indians
Courtesy: Amar ujala
फ़ोटो: Aajtak
आईपीएल: मुंबई ने दर्ज की पहली जीत, आठ मैच के बाद खुला खाता
आईपीएल में मुंबई इंडियंस ने आठ मैच की लगातार हार के बाद अब आखिरकार खाता खोलते हुए पहली जीत दर्ज कर ली है। अप्रैल 30 की शाम राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले को मुंबई इंडियंस ने 5 विकेट से जीत लिया है। पहली बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की टीम ने 154 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे मुंबई ने 4 गेंद शेष रहते ही पूरा कर लिया है।
Tags: Mumbai Indians, IPL, Rajasthan Royals
Courtesy: Amar ujala
फोटो: SportsMint Media
आईपीएल में आज होगा मुंबई और लखनऊ का मुकाबला
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अप्रैल 24 को मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला होगा। ये मुकाबला मुंबई इंडियंस के लिए बेहद खास होने वाला है, क्योंकि इस मैच में टीम को जीत की सख्त दरकार है। इस मैच को जीतकर टीम के मेंटर सचिन तेंदुलकर को उनके जन्मदिन का तोहफा भी देना चाहेगी। वहीं लखनऊ की टीम मैच जीतकर प्लेऑफ की रेस में बनी रहना चाहेगी।
Tags: Mumbai Indians, Lucknow Super Giants, IPL, TATA IPL 2022
Courtesy: ABP Live
फ़ोटो: Espncricinfo
आईपीएल में लगातार 7 मैच हारने वाली पहली टीम बनी मुंबई इंडियंस
आईपीएल में टीम मुंबई इंडियंस ने एक नया इतिहास रचा है। दरअसल गेम में लगातार 7 मैच हारने वाली मुंबई इंडियंस पहली टीम बन गई है। इससे पहले लगातार सबसे ज्यादा 5 मैच हारने का रिकॉर्ड था और वो भी मुंबई इंडियंस के ही नाम था। बता दें कि अब भी मुंबई के पास प्ले ऑफ में पहुंचने का मौका है जिसके लिए टीम को अगले 7 मैच जीतने होंगे।
Tags: Mumbai Indians, IPL, loose, match
Courtesy: Tv9hindi