Munbai Local Train

फोटो: India TV News

लोकल ट्रेन के पेंटोग्राफ में लगी आग, यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया: मुंबई

मुंबई में आज एक लोकल ट्रेन के पेंटोग्राफ में आग लग गई। ट्रेन को बोरीवली स्टेशन पर रोका गया जहां यात्रियों को जल्द से जल्द ट्रेन खाली करने के लिए कहा गया। यत्रियों को ट्रेन से बाहर निकालने के बाद आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए रेलवे स्टाफ मौके पर मौजूद है। आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट है। घटना में किसी प्रकार के जानमाल के नुक्सान की कोई सूचना नहीं है… read-more

रवि, 23 जुलाई 2023 - 04:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Mumbai local train, pantograph, Catches Fire, Passengers

Courtesy: Ghamasan News

Sexually Harassed

फोटो: India TV News

मुंबई लोकल ट्रेन में महिला का यौन उत्पीड़न; एक महीने में दूसरा ऐसा मामला: महाराष्ट्र

मुंबई की लोकल ट्रेन में एक महीने में दूसरी बार यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। 24 साल की एक महिला ने आरोप लगाया है कि लोकल ट्रेन में एक अज्ञात शख्स ने उसका यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने कहा कि घटना 23 जून को हुई थी लेकिन उसने 5 दिन बाद मामले की सूचना दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना 23 जून की रात को पश्चिमी रेलवे के चर्नी रोड और ग्रांट रोड स्टेशनों के बीच हुई।

शुक्र, 30 जून 2023 - 12:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Woman, sexually harassed, Mumbai local train

Courtesy: Jagran News

Mumbai Local Train

फोटो: India TV News

सीएसएमटी स्टेशन पर लोकल ट्रेन पटरी से उतरी, हार्बर लाइन सेवाएं प्रभावित: मुंबई

मुंबई लोकल ट्रेन सेवाओं की हार्बर लाइन पर एक लोकल ट्रेन जुलाई 26 की  सुबह छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) स्टेशन पर पटरी से उतर गई। जिससे हार्बर लाइन पर सेवाएं प्रभावित रहीं। मध्य रेलवे की ट्विटर पर घोषणा के अनुसार, "CSMT-पनवेल (PL-61) लोकल प्लेटफॉर्म नंबर 1 को छोड़ने के लिए तैयार है, लेकिन एक ही प्लेटफॉर्म पर डेड-एंड को छू गया, जिसके परिणामस्वरूप 9.39 पर एक रियर एंड कोच की एक… read-more

गुरु, 28 जुलाई 2022 - 09:40 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Mumbai local train, harbour line services, affected, CSMT, Panvel, central railways26-794956

Courtesy: Latestly News

Mumbai Local Train

फोटो: Patrika

मुंबई लोकल ट्रेन अपडेट: जुलाई 17 को मेगा ब्लॉक चलाएगी भारतीय रेलवे

मध्य रेलवे और पश्चिम रेलवे द्वारा जुलाई 17 से अधिकांश रविवार को मुंबई मेगा ब्लॉक और जंबो ब्लॉक का संचालन किया जायेगा। इस दौरान पनवेल और कुर्ला से स्पेशल ट्रेने संचालित की जाएँगी। हार्बर लाइन के यात्री सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक मेन लाइन और पश्चिम रेलवे से यात्रा कर पाएंगे। जुलाई 17 को सुबह 10.55 बजे से 16.55 बजे तक माहिम और बांद्रा स्टेशनों के बीच अप और डाउन हार्बर लाइनों पर मेजर ब्लॉक… read-more

रवि, 17 जुलाई 2022 - 11:40 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Mumbai local train, Indian Railways, mega blocks

Courtesy: The News Ocean

Yatri App

फोटो: India TV

यात्री एप की मदद से जानें मुंबई लोकल ट्रेन की लाइव लोकेशन

सेंट्रल रेलवे ने जुलाई 13 से यात्री एप नामक एप लांच किया है। इस एप द्वारा यात्री मुंबई लोकल ट्रेन की यात्रा करने के लिए लाइव लोकेशन की सुविधा का फायदा उठा सकते हैं। सेंट्रल रेलवे के जीएम अनिल कुमार ने बताया कि, बारिश दिनों में ट्रेनों के कैंसिल होने या फिर बारिश की वजह से लेट होने के कारण यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। लेकिन इस एप द्वारा ट्रेन की सभी जानकारियां प्राप्त की जा… read-more

गुरु, 14 जुलाई 2022 - 11:20 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Mumbai local train, journey, download, yatriapp, live location

Courtesy: ABP Live

Mumbai Local Train

फोटो: Bhaskar Sets

मुंबई लोकल ट्रेन: ओवरहेड वायर टूटने के कारण सेवाओं में देरी, यात्रियों को करना पड़ा संघर्ष

ओवरहेड तार के टूटने के कारण लाइन प्रभावित होने के बाद आज सुबह दहिसर से बोरीवली स्टेशनों के बीच कार्यालय जाने वालों में भारी भीड़ देखी गई। पश्चिम रेलवे ने ट्वीट किया, "दहिसर-बोरीवली के बीच ओवरहेड बिजली के तार टूटने के कारण @ 5.50 बजे ट्रेनों के माध्यम से पूरे यूपी को यूपी लोकल लाइन के माध्यम से डायवर्ट किया जा रहा है। बहाली का काम प्रगति पर है और जल्द पूरा कर लिया जाएगा। असुविधा के लिए गहरा… read-more

सोम, 09 मई 2022 - 10:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Mumbai local train, wire breaks down, dahisar to borivali

Courtesy: Top 18 News

Mumbai local train

फोटो: The Indian Express

मुंबई लोकल में सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर

कोरोना वैक्सीन कि दोनों खुराक ले चुके मुंबई लोकल के यात्री अब UTS ऐप के जरिए यात्रा और पास दोनों तरह के टिकट बुक कर सकते हैं। यूनिवर्सल पास जारी करने वाले महाराष्ट्र सरकार के पोर्टल को रेलवे UTS मोबाइल ऐप से जोड़ा गया है। दोनों के लिंक हो जाने से यात्री बिना किसी परेशानी के अपना टिकट बुक कर सकेंगे। इससे पहले राज्य सरकार ने लोगों की नाराजगी को देखते हुए मंथली पास लेकर यात्रा करने की बाध्यता को खत्म किया था।

बुध, 24 नवंबर 2021 - 03:20 PM / by अमित व्यास

Tags: Maharashtra Government, Mumbai local train, Mumbai Railways

Courtesy: TV9 bharatvarsh

MUMBAI LOCAL TRAIN

फोटोः Navbharat Times

कोरोना टीके की पहली डोज लेने वाले लोग भी जल्द कर सकेंगे मुंबई लोकल ट्रेनों में सफर

महाराष्ट्र सरकार द्वारा जल्द ही मुंबई लोकल ट्रेनों और मॉल्स में वैक्सीन की पहली डोज लेने वाले लोगों को भी सफर की इजाजत देने के लिए योजना बनाई जा रही है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने अक्टूबर 17 को इसकी जानकारी दी। कोरोना मामलों में कमी के बाद सरकार इस पर विचार कर रही है। अब तक मुंबई लोकल ट्रेनों में दोनों डोज लेने वालों को ही सफर की इजाजत है। 

गुरु, 21 अक्टूबर 2021 - 07:00 PM / by Surbhi Shaw

Tags: Mumbai local train, rajesh tope, Travel, Coronavirus

Courtesy: india.com

Mumbai local trains will start on August 15

फोटो: India Today

अगस्त 15 से दोनों डोज़ लगवा चुके लोगों के लिए शुरू होंगी मुंबई लोकल

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने एक बयान जारी कर कहा कि वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके लोगों के लिए मुंबई की लोकल ट्रेनें अगस्त 15 से शुरु होगी। इसके लिए सरकार एक एप लॉन्च करेगी जिसपर लोग बता सकेंगे कि उन्होंने दोनो डोज़ ले ली हैं। उसके बाद लोग एप या कार्यालय से मुंबई लोकल के लिए पास ले सकेंगे। उन्होंने चेतावनी भी दी अगर फिर से केस बढ़ते है तो सरकार को लॉकडाउन का सहारा लेना पड़ेगा।

सोम, 09 अगस्त 2021 - 03:10 PM / by अजहर फारूक

Tags: Mumbai, Uddhav Thackeray, Mumbai local train, Covid-19

Courtesy: NDTV News

Man Bows Down To Mumbai Local Train Before Boarding

फोटोः Indiatimes.Com

युवक ने मुंबई लोकल ट्रेन के दरवाज़े पर टेका माथा, फोटो देख भावुक हुए आनंद महिंद्रा

मुंबई लोकल ट्रेन एक बार फिर आम जनता के लिए दौड़ने लगी है और इसी मौके पर एक युवक ने ट्रेन में सवार होने से पहले कोच के गेट पर माथा टेक दिया। इस युवक की माथा टेकते हुए तस्वीर सोशल मीडिया पर बहुत तेज़ी से शेयर की जा रही है। इस तस्वीर पर बड़े उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने भी ट्वीट करते हुए लिखा कि, "यही भारत की आत्मा है, मैं प्रार्थना करता हूं कि हम इसे कभी नहीं खोएंगे।" अभी मुंबई लोकल गवर्नमैंट द्वारा जारी नियमों के मुताबिक चल रही है। 

बुध, 03 फ़रवरी 2021 - 06:16 PM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: Mumbai local train, Anand Mahindra, Viral Photo

Courtesy: Amarujala News