Pune metro

फोटोः Hindustan Times

प्रधानमंत्री मोदी ने किया पुणे मेट्रो रेल परियोजना का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मार्च छह को महाराष्ट्र के पुणे में मेट्रो रेल परियोजना का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने कुल 32.2 किमी पुणे मेट्रो रेल परियोजना के 12 किमी खंड का उद्घाटन किया। इसके बाद वह मेट्रो रेल में सवार हो गए, इस दौरान उन्होंने मेट्रो में बैठे बच्चों से बातचीत की। इससे पहले PM मोदी ने पुणे नगर निगम परिसर में 1850 किलोग्राम गनमेटल से बनी 9.5 फुट ऊंची छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया।

रवि, 06 मार्च 2022 - 06:30 PM / by Abhishek Kumar

Tags: inaugration, Metro, Pune, mumbai metro

Courtesy: Amar Ujala News

Navi Mumbai Metro

फोटो: Mid Day

नवी मुंबई में साल के अंत तक चल सकती है मेट्रो, शुरू हुआ ट्रायल

भारतीय रेलवे के रिसर्च डिजायन और स्टेण्डर्ड ऑर्गनाइजेशन द्वारा अगस्त 28 से नवी मुंबई में 5.14 किलोमीटर की दूरी पर मेट्रो के ट्रायल की शुरुआत कर दी गई है। पेंढ़ार और सेंट्रल पार्क स्टेशन के बीच होने वाले ट्रायल के जरिए सुरक्षा और क्वालिटी की जांच की जा रही है। सिटी एंड इंडस्ट्रीयल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन द्वारा बनाए गए प्रोजेक्ट का ट्रायल खत्म होते ही इसे जनता के लिए खोला जाएगा। इस साल के अंत तक इसके शुरू होने की संभावना है।

शनि, 28 अगस्त 2021 - 05:01 PM / by रितिका

Tags: Indian Railways, mumbai metro, metro station

Courtesy: ABP News