museum

फोटो: The Hindu

एलजी ने shuru की दिल्ली के गोल मार्केट भवन को संग्रहालय में बदलने की परियोजना

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने अक्टूबर 21 को प्रतिष्ठित गोल मार्केट के संरक्षण के लिए परियोजना की शुरुआत की। इसे देश की महिला उपलब्धियों पर आधारित एक संग्रहालय में परिवर्तित किया जाएगा। इस परियोजना में गोले मार्केट के आसपास के क्षेत्र का पुनर्विकास भी शामिल है। एनडीएमसी के एक बयान के मुताबिक इसमें सर्विस ब्लॉक और सबवे होगा।इस अवसर पर सक्सेना ने कहा कि जीर्णोद्धार कार्य करते समय ऐतिहासिक गोल मार्केट संरचना की मौलिकता से छेड़छाड़ नहीं की… read-more

रवि, 22 अक्टूबर 2023 - 05:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: LG, launches, Project, convert, delhis gol market building, museum

Courtesy: Latestly

Veer Savarkar

फोटो: Latestly

नासिक में वीर सावरकर गार्डन, थीम पार्क, संग्रहालय विकसित करेगी महाराष्ट्र सरकार

महाराष्ट्र पर्यटन विकास निगम ने विनायक दामोदर सावरकर की पुण्यतिथि पर वीर सावरकर गार्डन, थीम पार्क, नासिक में एक संग्रहालय बनाने की घोषणा की है। इस अवसर पर पर्यटन मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा नासिक में औपचारिक समारोह में शामिल होंगे। महाराष्ट्र सरकार द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया, "26 फरवरी को वीर सावरकर की पुण्यतिथि के अवसर पर, महाराष्ट्र पर्यटन विकास निगम ने वीर सावरकर गार्डन, थीम पार्क और… read-more

रवि, 26 फ़रवरी 2023 - 05:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Mumbai, garden, theme park, museum, Nashik, Announcement, veer sawarkar death anniversary

Courtesy: Jagran News

Akhilesh yadav

फ़ोटो: Aajtak

अखिलेश का एलान - नेताजी के अंत्येष्टि स्थल पर बनेगा उनका संग्रहालय

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी के दिवंगत संस्थापक मुलायम सिंह यादव को लेकर बड़ा एलान किया है। अखिलेश ने कहा कि नेताजी के अंत्येष्टि स्थल पर एक संग्रहालय का निर्माण होगा और एक भव्य प्रतिमा लगाई जाएगी। अखिलेश यादव के इस ऐतिहासिक एलान की जानकारी देते हुए उनके करीबी दिनेश यादव ने बताया कि संग्रहालय इस जगह पर बनने पर यहां का मेला मैदान दूसरी जगह तैयार कराया जाएगा।

गुरु, 13 अक्टूबर 2022 - 03:20 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Samajwadi Party, Akhilesh Yadav, mulayam singh yadav, museum

Courtesy: Amar ujala

Shivraj and Lata Mangeshkar

फ़ोटो: Republic world

एमपी: दिवंगत लता मंगेशकर की याद में इंदौर में बनेगा संग्रहालय, सीएम शिवराज ने किया एलान

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की याद में इंदौर में संग्रहालय बनाने का एलान किया है। यह एलान उन्होंने राष्ट्रीय लता मंगेशकर अलंकरण समारोह में वर्चुअल रूप से शामिल होकर किया है। इस दौरान सीएम ने कहा कि लता जी सिर्फ गायिका नहीं थी, वे भारत के इतिहास में दर्ज एक महान व्यक्तित्व हैं और उन्होंने अपने अद्भुत गायन से कई पीढ़ियों को दीवाना बनाया है।

गुरु, 29 सितंबर 2022 - 07:50 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Madhyapradesh, Shivraj Singh Chouhan, Lata Mangeshkar, museum

Courtesy: Indiatv

museum of future

फोटो: Visit Dubai

दुबई का "म्यूजियम ऑफ द फ्यूचर" माना जा रहा दुनिया की सबसे सुंदर इमारत

दुबई में विश्व की सबसे खूबसूरत इमारत बनाई गई है, जिसका नाम "म्यूजियम ऑफ द फ्यूचर" है। नौ वर्षों में बनकर तैयार हुई और 30 हजार वर्ग मीटर में फैली इस इमारत में सात फ्लोर हैं जो 77 मीटर ऊंची है। इस म्यूजियम में मानवता के भविष्य की रूपरेखा को दर्शाया गया है। संग्रहालय में मानव विकास में आने वाली चुनौतियों और अवसरों के समाधान में दिए गए है। ये इमारत इतनी खूबसूरत है कि इसकी तारीफ दुनिया भर में हो रही है।

बुध, 23 फ़रवरी 2022 - 08:15 PM / by रितिका

Tags: UAE, Dubai, museum

Courtesy: TV9Hindi

Museum

फोटो: Travelogy India

पुरानी चीज़ों का ऐसा शौक, दुनियाभर से मंगाई 900 प्राचीन चीजें

हैदराबाद के 81 साल के बुजुर्ग वाई कृष्णमूर्ति को पुरानी चीजों का ऐसा शौक है कि उसने दुनियाभर से 900 प्राचीन चीजें अपने घर पर इकट्ठा कर ली हैं। उनके पास तांबा, पीतल, पत्थर और पुराने-पुराने टेलीफोन और एक ऐसा उपकरण है जिससे ताड़ के पत्तों पर लिखाई की जाती थी। उनका कहना है कि उनकी दादी चाहती हैं कि लोग इस तरह की प्राचीन वस्तुओं की सराहना करें और उन्हें संरक्षित करें।

बुध, 08 दिसम्बर 2021 - 08:30 PM / by अजहर फारूक

Tags: India, antique, Hyderabad, museum

Courtesy: NDTV news

President's house reopen for visitors

फ़ोटो: Housing.com

विज़िटर्स के लिए अगस्त 1 से खुल जाएगा राष्ट्रपति भवन और म्यूजियम कॉम्प्लेक्स

कोविड-19 महामारी के कारण अप्रैल से बंद राष्ट्रपति भवन और म्यूजियम कॉम्प्लेक्स अगस्त 1 से जनता के लिए फिर से खुल जाएगा। राष्ट्रपति भवन को अधिकतम 25 लोग देखने जा सकते हैं। राष्ट्रपति भवन का म्यूजियम कांप्लेक्स भारत की कला, संस्कृति, विरासत और इतिहास के प्रतीको से भरा हुआ है, जिसे एक बार मे अधिकतम 50 लोग देख सकते हैं। ये मंगलवार से शनिवार तक खुलेगा। आप अपने स्लॉट को https://… read-more

रवि, 01 अगस्त 2021 - 03:20 PM / by अजहर फारूक

Tags: President of India, museum, visiters, online book

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

All monuments and museum will open on 16 june

फ़ोटो: Times of India

ASI ने दी सभी बन्द स्मारकों और संग्रालय को जून 16 से खोलने की मंजूरी

देश में कोरोना के कारण बन्द हुये सभी 3693 स्मारकों और 50 संग्रालय को जून 16 से खोलने की मंजूरी दे दी गयी है। देश मे लगातार कोरोना के मामलों में कमी आ रही है, जिसके चलते ही Archaelogical Survey of India ने ये फैसला लिया है। हालांकि इससे पहले सरकार ने बताया था कि अगर देश मे रोज़ाना पॉजिटिव केस में कमी नही हुई तो ये बन्द ही रहेंगे, और इसकी तारीख को बढ़ाया जा सकता है।

सोम, 14 जून 2021 - 08:01 PM / by अजहर फारूक

Tags: Archaeological Survey Of India, monuments, Taj Mahal, museum

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Kohinoor Diamond

फोटो: Hindustan Times

भारत की कलाकृतियों का ब्रिटेन में हो रहा इस्तेमाल

भारत की कलाकृतियों को ब्रिटेन में आज भी इस्तेमाल किया जा रहा है। उनमें 105.6 कैरट का कोहिनूर हीरा भी शामिल है, जो महारानी विक्टोरिया के ताज में सजाया गया है। इसके साथ अमरावती के स्मारक से बुद्ध का स्मृति चिह्न और टीपू सुल्तान से छीना गया लकड़ी का एक बाघ भी मौजूद है। आज ये तमाम कलाकृतियां ब्रिटिश संग्रहालय, पिट रिवर्स म्यूजियम और विक्टोरिया व अलबर्ट म्यूजियम जैसी जगहों पर नुमाइश के लिए रख दी गई है।

बुध, 02 जून 2021 - 09:45 AM / by अंज़र हाशमी

Tags: kohinoor diamond, museum, Britian, queen victoria

Courtesy: DW Hindi