फोटो: Latestly
म्यांमार में महसूस हुए 4.5 तीव्रता के भूकंप के झटके
म्यांमार में आज सुबह भूकंप के झटकों ने धरती हिला दी। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.5 मापी गयी। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने जानकारी देते हुए बताया कि म्यांमार में भूकंप सुबह करीब 8:15 बजे आया। हालांकि भूकंप के कारण अभी तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। इससे पहले, न्यू कैलेडोनिया के फ्रांसीसी क्षेत्र में लॉयल्टी द्वीप समूह के दक्षिण-पूर्व में आए 7.7 तीव्रता का भूकंप आया था… read-more
Tags: Earthquake, 4-5 magnitude hits, Myanmar
Courtesy: News 18
फोटो: Al Jazeera
आंग सान सू की को धोखाधड़ी के मामले में हुई तीन साल की जेल
म्यांमार की अपदस्थ नेता आंग सान सू की को कोर्ट ने तीन साल की सजा सुनाई है। उन्हें चुनावों में धोखाधड़ी करने का आरोपी माना गया है। सैन्य शासित म्यांमार कोर्ट ने नोबेल पुरस्कर विजेता को भ्रष्टाचार समेत कई मामलों में दोषी पहले ही ठहरा दिया है। जानकारी के मुताबिक नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी पार्टी का अस्तित्व भी इससे खतरे में आ गया है। सू की सजा से उनकी पार्टी की परेशानी बढ़ गई है।
Tags: Myanmar, aung san suu kyi, Nobel Winner, Fraud Case
Courtesy: Abp live
फोटो: Urdu Daily Newspaper
Earthquake: म्यांमार में आया 5.0 तीव्रता का भूकंप
म्यांमार में आज रविवार की सुबह भूकंप के तेज झटकों ने धरती को हिला दिया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप के झटके सुबह 7:56 महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता को रिक्टर स्केल पर 5.0 मापा गया। भूकंप के झटके महसूस होने पर लोग डर के कारण अपने अपने घरों से निकल कर सड़कों पर आ गए। हालंकि अभी तक भूकंप के कारण किए प्रकर के जानमाल के नुक्सान की कोई सूचना नहीं मिली है।
Tags: Earthquake, Myanmar, Magnitude, Richter Scale
Courtesy: TV9 Bharatvarsh
फोटो: BBC
भ्रष्टाचार मामले में दोषी पाए जाने के बाद आंग सान सू ची को 5 साल की सजा
नोबेल पुरस्कार विजेता और म्यांमार की नेता आंग सान सू ची भ्रष्टाचार के मामले में दोषी पाई गई है। उन्हें अदालत ने पांच वर्षों की सजा सुनाई है। सू 600,000 डॉलर कैश और सोने की रिश्वत लिए जाने के मामले में दोषी पाई गई है। क्योडो न्यूज इसके अलावा सू पर हेलीकॉप्टर खरीदने के मामले में भी आरोप दायर हुए है। इन मामलों में दोषी पाए जाने पर सू को 100 वर्षों से अधिक की जेल हो सकती है।
Tags: Myanmar, aung san suu kyi, Nobel Prize
Courtesy: NDTV
फोटो: AmarUjala
नोबल पुरस्कार विजेता आंग सान सू भ्रष्टाचार के आरोप में कोर्ट में हुई पेश
नोबेल पुरस्कार विजेता आंग सान सू पर भ्रष्टाचार के आरोप समेत कई अन्य मुकदमों के सिलसिले में जुंटा कोर्ट में सुनवाई के लिए पेश हुई। हेलीकॉप्टर को लीज पर देने के संबंधित आरोप पर ये मुकदमा चल रहा है। सू के खिलाफ उनकी मां के नाम पर चैरिटी फाउंडेशन के लिए दान के तौर पर दान किए गए रुपये भ्रष्टाचार का ये 11वां आरोप है। पूर्व में हुई सुनवाई में चक्कर आने के कारण वो पेश नहीं हो पाई थी।
Tags: Myanmar, aung san suu kyi, Nobel laureate
Courtesy: Zee News
फोटो: Media India Group
म्यांमार में आंग सान सू ची को चार साल के कारावास की सजा
म्यांमार की अपदस्थ नेता आंग सान सू ची को दिसंबर छह को अदालत ने चार साल कारावास की सजा सुनाई है। आंग सान सू ची पर सेना के खिलाफ लोगों को भड़काने और कोरोना नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया गया था। इससे पहले नवंबर 2020 में उनकी पार्टी ने आम चुनाव में सेना की पार्टी को हराकर शानदार जीत हासिल की थी। इसके बाद सेना ने तख्तापलट कर अपनी सरकार बना ली थी।
Tags: Myanmar, aung san suu kyi, World
Courtesy: News 18 Hindi
फोटोः Punjab kesari
लेह और म्यांमार में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके
लद्दाख के लेह में अक्टूबर 8 की रात 12:30 बजे भूकंप के तेज झटकों का अनुभव किया गया है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने भूकंप की तीव्रता 3.8 बताई है। भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण अभी तक किसी के भी घायल या नुकसान होने की खबर नहीं मिली है। पिछले एक महीने में लेह में यह दूसरी बार भूकंप के झटकों का अनुभव किया गया है। इस दौरान म्यांमार में भी भूकंप के झटके को महसूस किए गए हैं।
Tags: Earthquake, Leh, Myanmar, National
Courtesy: newsnationtv
फोटो: BBC
म्यांमार की सैन्य सरकार ने दो वर्ष के लिए बढ़ाया आपातकाल
म्यांमार के सैनिक शासन के प्रमुख जनरल मिन आंग लाइंग ने स्वयं को देश का प्रधानमंत्री घोषित किया और देश में आपातकाल दो वर्ष के लिए बढाने की घोषणा की है। जनरल मिन ने देश में चुनाव कराने और लोकतंत्र बहाल करने का संकल्प लेते हुए कहा कि 2023 तक आपातकाल के प्रावधानों के तहत आवश्यक कार्य पूरे कर लेंगे। उन्होंने कहा कि उनका प्रशासन आसियान की ओर से नियुक्त विशेष दूत के साथ मिलकर काम करने को तैयार है।
Tags: Myanmar, Myanmar Military, myanmar elections, ASEAN, violence, Democracy
Courtesy: DBP News
फोटो: Civilhindi Pedia
संयुक्त राष्ट्र ने म्यांमार की सेना से की आंग सान सू की को रिहा करने की मांग
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने म्यांमार की सेना से चुनाव के नतीजों को स्वीकार करते हुए हथियारों की आपूर्ति बंद करने और राजनीतिक कैदियों आंग सान सू की को रिहा करने का आग्रह किया। हालाँकि, सेना द्वारा लोकतांत्रिक सरकार को गिराने के बाद महासभा ने 119 देशों का समर्थन करने वाला एक प्रस्ताव अपनाया। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा, "हम ऐसी दुनिया में नहीं रह सकते जहां सैन्य तख्तापलट एक आदर्श बन जाए। यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है।"
Tags: Myanmar, Weapons, Myanmar Military
Courtesy: Wionews
फोटो: The Myanmar Times
म्यांमार: चिन प्रांत के मुख्यमंत्री समेत कई लोगों ने भारत मे ली शरण
म्यांमार में हुए सैन्य तख्तापलट से परेशान लोग पलायन करने पर मजबूर हैं। म्यांमार के चिन राज्य के मुख्यमंत्री सलाई लियान लुई ने 14 जून की रात करीब नौ हजार से ज्यादा लोगों के साथ मिजोरम के चंफ़ाई जिले में शरण ली। अब तक म्यांमार के 20 से अधिक सांसद भारत में शरण ले चुके हैं। सलाई लियान लुई म्यांमार के राजनीतिक दल और आंग सांग सूकी की पार्टी नेशनल लीग ऑफ डेमोक्रेसी के नेता भी हैं।
Tags: Myanmar, Refugees, India, World
Courtesy: Amar Ujala