Medical College

फोटो: News On Air

स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया ने किया नागालैंड के पहले मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन

गुवाहाटी: केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया ने अक्टूबर 14 को नागालैंड की राजधानी कोहिमा में नागालैंड इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च (एनआईएमएसआर) का उद्घाटन किया। इस अवसर पर बोलते हुए, केंद्रीय मंत्री मंडाविया ने कहा, “एनआईएमएसआर सिर्फ एक मेडिकल कॉलेज नहीं है बल्कि यह एक शोध संस्थान भी है। यह न केवल चिकित्सा शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य को… read-more

रवि, 15 अक्टूबर 2023 - 12:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Nagaland, health minister mansukh mandaviya, inaugurates, first medical college

Courtesy: Live Hindustan

BJP

फोटो: One India

बीजेपी ने मेघालय, पुडुचेरी, नागालैंड में की राज्य प्रमुखों की नियुक्ति

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सितंबर 25  को घोषणा करते हुए कहा कि पार्टी ने नागालैंड, मेघालय और पुडुचेरी में नए प्रमुख नियुक्त किए हैं। इस बात की जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने जानकारी दी। बेंजामिन येपथोमी को नागालैंड में राज्य पार्टी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है, जबकि रिकमैन मोमिन मेघालय कार्यालय की जिम्मेदारी संभालेंगे। विशेष रूप से, एस सेल्वगनबथी को पुडुचेरी भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

मंगल, 26 सितंबर 2023 - 09:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: BJP, state chiefs, Meghalaya, Puducherry, Nagaland

Courtesy: ABP Live

afspa

फोटो: ETV Bharat

केंद्र ने 6 महीने के लिए बढ़ाया नागालैंड, अरुणाचल के कुछ हिस्सों में AFSPA के तहत 'अशांत क्षेत्र' का दर्जा

केंद्र सरकार द्वारा नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में 1958 के सशस्त्र बल (विशेष शक्तियां) अधिनियम, (AFSPA) को अतिरिक्त छह महीने के लिए बढ़ा दिया है। गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि, कानून और व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा के बाद दो पूर्वोत्तर राज्यों को "अशांत क्षेत्र" का दर्जा देने का निर्णय लिया गया। गृह मंत्रालय की नई अधिसूचना के मुताबिक एक और थाना… read-more

शनि, 25 मार्च 2023 - 03:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Centre, extends, Disturbed area, under afspa, Nagaland, Arunachal Pradesh, 6 months

Courtesy: Aajtak News

Oath

फोटो: India TV News

आज नागालैंड, मेघालय में मुख्यमंत्रियों के रूप में शपथ लेंगे नेफिउ रियो, कोनराड संगमा

नागालैंड और मेघालय में आज एनडीपीपी नेता नेफ्यू रियो और एनपीपी नेता कोनराड संगमा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। भाजपा के माणिक साहा भी मार्च 8 को त्रिपुरा में भगवा पार्टी के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इस सप्ताह तीनों समारोहों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के शामिल होने की उम्मीद है। रियो अपने राज्य में बिना किसी विपक्ष के सर्वदलीय सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं। 

मंगल, 07 मार्च 2023 - 09:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: neiphiu rio, Conrad Sangma, take oath, as chief ministers, Nagaland, Meghalaya

Courtesy: Amar Ujala News

Security Forces

फोटो: India TV News

केंद्र ने नागालैंड के नौ जिलों में 6 महीने के लिए बढ़ाया AFSPA

गृह मंत्रालय द्वारा जारी एक अधिसूचना के मुताबिक केंद्र सरकार ने अक्टूबर एक से अगले साल मार्च 30 तक नागालैंड के 9 जिलों में सशस्त्र बल अधिनियम को बढ़ा दिया है। इनमें दीमापुर, निउलैंड, चुमौकेदिमा, सोम, किफिर, नोकलाक, फेक, पेरेन और जुन्हेबोटो के नाम शामिल हैं। इसके अलावा, भारत सरकार ने कोहिमा जिले के पांच पुलिस स्टेशनों सहित नागालैंड के चार जिलों में 16 पुलिस स्टेशनों के अधिकार क्षेत्र में आने… read-more

शनि, 01 अक्टूबर 2022 - 11:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Centre, extends, AFSPA, nine districts, Nagaland

Courtesy: Jagran News

nagaland army

फोटो: NewsBytes

सुप्रीम कोर्ट ने सेना के 31 जवानों को नागालैंड फायरिंग केस में दी राहत

नागालैंड में लागू आर्म्ड फोर्सेस स्पेशल पावर्स एक्ट, 1958 का हवाला देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सेना के 31 जवानों पर से कार्रवाई की तलवार को हटा दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि एक्ट की धारा 6 के मुताबिक केंद्र सरकार की सहमति से ही सैन्य बलों पर कार्रवाई की जा सकती है। बता दें कि नागालैंड पुलिस ने सेना के जवानों पर छह लोगों को मारने के आरोप में चार्जशीट दाखिल की थी। 

गुरु, 21 जुलाई 2022 - 10:10 AM / by रितिका

Tags: Army, Supreme Court, Nagaland

Courtesy: ABP Live

Nagaland Assembly

फोटो: Eastern Mirror

नागालैंड विधानसभा ने रचा इतिहास, बनी देश की पहली पेपरलैस विधानसभा

नागालैंड की 60 सदस्यों की विधानसभा ने मार्च 19 को पूर्ण रूप से पेपरलैस बनकर इतिहास रच दिया है। विधानसभा में ई विधान एप्लिकेशन कार्यक्रम लॉन्च किया गया है। इसके तहत अब विधानसभा में हर टेबल पर एक टैबलेट या ई बुक अटैच की गई है। इसके लिए राज्य सरकार ने NeVa की मदद ली है, जो वर्क फ्लो सिस्टम के तहत कार्य करती है। बता दें कि NeVa एक डिवाइस न्यूट्रल और मेंबर सेंट्रिक एप्लिकेशन है।

रवि, 20 मार्च 2022 - 03:30 PM / by रितिका

Tags: Nagaland, Nagaland assembly, Paperless, environment friendly

Courtesy: AajTak News

Nagaland in 7 day Mourn

फोटो: The Morung Express

नागालैंड हिंसा के विरोध में राज्य में मनाया जाएगा सात दिन का शोक

नागालैंड में हुई हिंसा पर राज्य के सबसे बड़े जनजातीय समूह कोनयाक यूनियन ने दिसंबर आठ से सात दिन के शोक का आह्वान किया है। कोनायक यूनियन ने कहा इन सात दिनों तक सुरक्षाबलों को क्षेत्र में गश्त ना करने को कहा है। उन्होंने मों जिले से असम राइफल्स को हटाए जाने की भी मांग की। राज्य में हिंसा के बाद हॉर्नबिल महोत्सव को भी रद्द कर दिया गया है। 

मंगल, 07 दिसम्बर 2021 - 05:40 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Nagaland, Hornbill Festival, National

Courtesy: Amar Ujala News

Neiphiu Rio

फोटो: DNA India

नागालैंड के सीएम नेफ्यू रियो ने केंद्र से की AFSPA हटाए जाने की मांग

नागालैंड में हाल ही में हुई गोलीबारी में 14 नागरिकों की मौत हुई थी। इस घटना के बाद नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने AFSPA कानून को हटाने की मांग की है। नॉर्थ-ईस्ट में हमेशा से ही इस कानून का विरोध होता रहा है। नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने कहा कि इस कानून से देश की छवि धूमिल हो रही है। मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा ने भी उनकी इस बात का समर्थन किया है। 

सोम, 06 दिसम्बर 2021 - 05:15 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Nagaland, CM Neiphiu Rio, AFSPA, National

Courtesy: News 18 Hindi

PM Modi

फोटो: The Economic Times

नागालैंड राज्य स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी बधाई

भारत का उत्तर पूर्वी राज्य नागालैंड दिसंबर एक को अपना राज्य स्थापना दिवस मना रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागालैंड राज्य के सभी लोगों  को ट्वीट कर बधाई दी है। दिसंबर एक, 1963 को इस राज्य की स्थापना हुई थी। इस राज्य का कुल क्षेत्रफल 16,579 वर्ग किलोमीटर है। नागालैंड पश्चिम में असम, उत्तर में अरुणाचल प्रदेश, दक्षिण में मणिपुर, जबकि पूर्व में म्यांमार से अपनी सीमा साझा करता… read-more

बुध, 01 दिसम्बर 2021 - 01:20 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Nagaland, Nagaland Statehood Day, PM Narendra Modi, National

Courtesy: TV9 Bharatvarsh