Nails

फोटो: Zee News

नाखूनों की सेहत से पता लगाएं शरीर की सेहत का राज़

नाखूनों की सेहत का सीधा तालमेल शरीर की सेहत से जुड़ा होता है। हरे रंग के नाखून बताते हैं कि शरीर में पैरोनीचिया (कीटाणु) की मात्रा बढ़ गई है। नीले नाखून शरीर में आक्सीजन की कमी को दर्शाते हैं। नाखून अगर बार बार टूटते हैं तो शरीर में कैल्शियम की कमी हो सकती है। नाखूनों का रंग फीका पड़ जाना उम्र बढ़ने का संकेत है। नाखूनों के नीचे अगर भूरी धारी है तो यह हड्डियों की समस्या हो सकती है।

शुक्र, 22 अप्रैल 2022 - 05:40 PM / by Varun Sharma

Tags: Nails, Health, disease

Courtesy: Patrika

nail care

फोटो: India TV News

नाखूनों को हेल्दी और चमकदार बनाने के लिए डाइट में करें बदलाव

स्किन और बालों के अलावा नाखूनों की देखभाल करना भी महत्वपूर्ण होता है। स्वस्थ नाखून पाने के लिए आयरन, कैल्शियम, फोलेट युक्त हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना चाहिए। ये नाखूनों को पोषित करते हैं जिससे नाखून शाइनी बनते है। वहीं विटामिन युक्त फल खाने से नाखूनों की ग्रोथ अच्छी होती है। अंडा और दूध डाइट में शामिल करने से कैल्शियम की कमी दूर होती है जो नाखूनों के लिए फायदेमंद है।

सोम, 18 अप्रैल 2022 - 12:45 PM / by रितिका

Tags: Nails, Shiny Nails, nail biting, Nail

Courtesy: NDTV News

Finger Nails

फोटो: Pinterest

नाखूनों के बदलते रंग बताते है शरीर में बीमारियों के लक्षण

नाख़ून हमारे हाथों के साथ पर्सनालिटी को भी बेहतर बनाने में सहायक है। हमारे शरीर में कैरोटीन नामक पोषक तत्व नाख़ून के निर्माण में मददगार होते है, इनका शरीर में नहीं होना नाखूनों के लिए नुकसानदेह साबित होता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ के अनुसार फंगल इन्फेक्शन, डायबिटीज, थायरॉइड, लीवर की समस्या और फेफड़ों की समस्या इत्यादि के वजह से नाख़ून पीले पड़ जाते है। इसके साथ ही शरीर में ऑक्सीजन की कमी की वजह से नीले और खून की कमी की वजह से उजले पर जाते है। 

सोम, 01 मार्च 2021 - 06:15 PM / by Shruti

Tags: Nails, Human Body, health care, Diseases Identified

Courtesy: Jansatta News