फोटो: Independent
ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा- 68 चीनी विमानों, 13 युद्धपोतों ने मध्य रेखा को पार किया
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी के ताइवान दौरे ने चीन की बौखलाहट को बढ़ा दिया है। ताइवान के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि 68 चीनी विमानों, 13 युद्धपोतों ने मध्य रेखा को पार किया। चीन ने सैन्य जहाजों और लड़ाकू विमानों को ताइवान जलडमरूमध्य क्षेत्र के बीचोंबीच भेजा। इसी के साथ उसने चीन और ताइवान के बीच वर्षों से मौजूद आधिकारिक ‘बफर जोन’ को लांघ दिया।
Tags: America, nancy pelosi, Taiwan, China, Buffer Zone
Courtesy: News18
फोटो: TOI
अमेरिकी संसद की स्पीकर नैंसी पेलोसी ताइवान से दक्षिण कोरिया के लिए रवाना
अमेरिकी संसद की स्पीकर नैंसी पेलोसी ताइवान से दक्षिण कोरिया के लिए रवाना हो चुकी हैं। लेकिन, इसके बाद भी चीन का गुस्सा शांत नहीं हुआ है। ड्रैगन ने अमेरिका पर हमला करते हुए कहा कि वॉशिंगटन आग से खेल रहा है। इस बीच, चीन की सेना ताइवान के चारो तरफ युद्धाभ्यास की तैयारी में लग गई है। पेलोसी ने ताइवान संसद में अपने भाषण में कोविड से अच्छे तरीके निपटने के लिए ताइवान की तारीफ की है।
Tags: nancy pelosi, Taiwan, America, China
Courtesy: Amar ujala
फोटो: BBC
अमेरिका की स्पीकर नैन्सी पेलोसी ने चीन को चेताया, कहा- ताइवान की रक्षा के लिए अमेरिका अडिग
अमेरिका की स्पीकर नैन्सी पेलोसी ने कहा कि ताइवान की यात्रा पर पहुंचा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल यह संदेश दे रहा है कि अमेरिका, स्वशासी द्वीप के प्रति अपनी प्रतिबद्धताओं से पीछे नहीं हटेगा। ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग-वेन के साथ मुलाकात के बाद एक संक्षिप्त बयान में उन्होंने कहा, ‘‘आज विश्व के सामने लोकतंत्र और निरंकुशता के बीच एक को चुनने की चुनौती है। ताइवान और दुनियाभर में सभी जगह लोकतंत्र की रक्षा करने को लेकर अमेरिका की प्रतिबद्धता अडिग है… read-more
Tags: America, nancy pelosi, Taiwan, China
Courtesy: Jagran
फोटो: NDTV
चीन के बार-बार चेतावनी के बाद भी स्पीकर नैंसी पेलोसी का विमान ताइवान पहुंचा
चीन के बार-बार चेतावनी के बाद भी स्पीकर नैंसी पेलोसी का विमान ताइवान पहुंच गया है। पेलोसी के इस दौरे पर चीन की धमकियों को देखते हुए सुरक्षा कारणों से एयरपोर्ट पर अंधेरा रखा गया था। उनके ताइवान में पहुंचने के बाद चीन ने इसे उकसाने वाली कार्रवाई बताया है। चीन ने कहा है कि अमेरिका को इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। पेलोसी ने कहा कि ताइवान के नेतृत्व के साथ हमारी चर्चा हमारे साझेदार के लिए हमारे समर्थन की पुष्टि करती है।
Tags: China, Taiwan, nancy pelosi, speaker
Courtesy: Amar ujala
फोटो: Hindustan Times
अमेरिकी कांग्रेस की स्पीकर नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा को लेकर अमेरिका और चीन के बीच तनाव चरम पर
अमेरिकी कांग्रेस की स्पीकर नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा को लेकर अमेरिका और चीन के बीच तनाव चरम पर है। चीन ने अमेरिका से चेतावनी भरे लहजे में कहा है कि यदि नैंसी ताइवान जाती हैं तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। वहीं, अमेरिका की ओर से कहा गया है कि नैंसी के विमान को 8 लड़ाकू मिराज एस्कॉर्ट करेंगे। नैंसी की यात्रा को देखते हुए चीन ने 2 युद्धपोत ताइवान की तरफ भेज दिए हैं।
Tags: America, China, Taiwan, nancy pelosi
Courtesy: Hindustan
फोटो: BBC
चीन ने अमेरिकी स्पीकर नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा पर दी धमकी, कहा- सेना देगी दखल
अमेरिकी संसद हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव की स्पीकर नैंसी पेलोसी की एशिया यात्रा को लेकर क्षेत्र में तनाव तेजी से बढ़ गया है। चीन ने धमकी दी कि अगर पेलोसी ताइवान का दौरा करती हैं तो उसकी सेना 'खाली नहीं बैठेगी'। नैंसी पेलोसी और उनके साथ सांसदों का एक दल सोमवार को सिंगापुर पहुंचा है। नैंसी पेलोसी एक सैन्य विमान C-40C से वॉशिंगटन से रवाना हुई हैं। ताइवान पर चीन अपना दावा करता है जो हालिया तनाव का कारण है।
Tags: America, parliament, Taiwan, SINGAPORE, nancy pelosi
Courtesy: News18
जो बाइडेन ने अमेरिकी संसद पर हुए हमले को बताया राजद्रोह, ट्रम्प पर मंडराए संकट के बादल
अमेरिका में डोनाल्ड ट्रम्प के समर्थको द्वारा यूएस कैपिटल हिल बिल्डिंग पर किये गए हमले के बाद अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने इस हमले को राजद्रोह करार दिया है। साथ ही उन्होंने ट्रम्प समर्थको की भीड़ को 'घरेलु आतंकवादी' बताया है और इस हमले की कड़ी निंदा की है। संसद के निम्न सदन प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैंसी पेलोसी ने कहा कि अगर ट्रम्प को राष्ट्रपति पद से नहीं हटाया गया तो महाभियोग (इम्पीचमेंट) लाया जायेगा।
Tags: Impeachment, Joe BIden, Donald Trump, nancy pelosi
Courtesy: AMARUJALA NEWS
फोटो: Chicago Sun-Times
अमेरिका की डेमोक्रेटिक पार्टी की सांसद नैंसी पेलोसी फिर से बनी प्रतिनिधि सभा स्पीकर
अमेरिका की डेमोक्रेटिक पार्टी की 80 वर्षीय वरिष्ठ नेता नैंसी पेलोसी को एक बार फिर कांग्रेस के सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव (प्रतिनिधि सभा) के अध्यक्ष के रूप में चुना गया है। जनवरी 3 को हुए चुनावों में नैंसी पेलोसी ने कुल 216-208 मतों के अंतर से जीत हालिस कर ली है। नैंसी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, ''मैं 117वीं… read-more
Tags: nancy pelosi, United States Of America, House Of Representatives, Democratic Party
Courtesy: JAGRAN NEWS