Narayan Rane

फोटो: Republic Bharat

मार्च तक गिर जाएगी महाराष्ट्र सरकार: नारायण राणे

केंद्रीय मंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे एक बार फिर अपने बयान के कारण चर्चा में हैं। उन्होंने जयपुर में मीडिया से बात करते हुए महाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी को लेकर एक बड़ी टिप्पड़ी की है। उन्होंने कहा कि आने वाले चार महीनों यानि मार्च 2022 तक महाराष्ट्र सरकार गिर जाएगी और भाजपा एक बार फिर अपनी सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि यह एक सीक्रेट बात है इसलिए सब चीजों को उजागर नहीं किया जा सकता। 

शुक्र, 26 नवंबर 2021 - 08:00 PM / by अमन शुक्ला

Tags: narayan rane, Maharashtra, Maharashtra Government, politics

Courtesy: Amar Ujala News

narayan_uddhav

फोटोः Outlook India

आधी रात में मिली केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता नारायण राणे को जमानत

केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता नारायण राणे को अगस्त 24 को रत्नागिरी से गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन अगस्त 24 की देर रात को उन्हें महाड के कोर्ट से जमानत मिल गई। महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे को अपशब्द बोलने के कारण उन्हें गिरफ्तार किया गया था। नासिक के पुलिस कमिश्नर दीपक पांडे ने राणे की गिरफ्तारी का आदेश दिया था। नारायण राणे के वकील का कहना है की उनकी गिरफ्तारी बिना नोटिस के गैरकानूनी ढंग से हुई हैं। 

बुध, 25 अगस्त 2021 - 10:40 AM / by Surbhi Shaw

Tags: Maharashtra, Uddhav Thackeray, BJP Leader, narayan rane

Courtesy: Dainik Jagran