Balvir Giri

फोटो: Etv Bharat

बलवीर गिरि को मिली बाघम्बरी मठ की गद्दी

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत गिरि की मौत के बाद अक्टूबर पांच को उनके उत्तराधिकारी बलवीर गिरि को चादरपोशी की रस्म पूरी की गई। महंत नरेंद्र गिरि की षोडशी और बलवीर गिरि की चादरपोशी कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए कई संत श्री मठ बाघम्बरी पहुंचे है। बता दें कि महंत गिरि की षोडशी में देश भर से आए सात हजार संत शिरकत की है। महंत के समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का भी आयोजन किया गया।

मंगल, 05 अक्टूबर 2021 - 01:20 PM / by रितिका

Tags: narendra giri, Mahant Narendra Giri, Mahant Balbir Giri

Courtesy: News 18 Hindi

Anand Giri

फोटोः Amar Ujala

सीबीआई ने ली आठ घंटे तक हरिद्वार के आश्रम की तलाशी

महंत नरेंद्र गिरी की मौत की जांच कर रही सीबीआई टीम सितंबर 29 की शाम 7:15 बजे हरिद्वार के आश्रम पहुंची। यहाँ सीबीआई ने रात 3.30 बजे तक आश्रम की तलाशी ली। आठ घंटे की तलाशी के बाद सीबीआई द्वारा आनंद गिरि का लैपटॉप, मोबाइल और अन्य दस्तावेजों को जब्त कर लिए गए हैं। तलाशी के बाद आज सीबीआई के वापस प्रयागराज लौटने की संभावना है। 

गुरु, 30 सितंबर 2021 - 03:10 PM / by Surbhi Shaw

Tags: narendra giri, death case, CBI, anand giri, haridwar ashram

Courtesy: AajTak news

Narendra Nath Giri

फोटो: Lokmat News Hindi

महेंद्र गिरि की सुरक्षा में तैनात सिपाही के खिलाफ जांच

महंत नरेंद्र नाथ गिरि की सुरक्षा में तैनात उत्तर प्रदेश पुलिस के सिपाही अजय सिंह के खिलाफ जांच के आदेश दिए गए हैं। अजय से एसआईटी भी पूछताछ कर चुकी है, वहीं प्रयागराज के डीआईजी उनके खिलाफ जांच बैठायी है। अजय को सुरक्षा गार्ड के पद से हटा दिया गया है। अजय सुरक्षा गार्ड मठ की जमीन पर बनी संगम सोसायटी में रहता है। इस सोसायटी में उसके दो से तीन फ्लैट है। उसकी पत्नी भी इस सोसायटी की प्रेसिडेंट है।

शुक्र, 24 सितंबर 2021 - 03:50 PM / by रितिका

Tags: narendra giri, UP Police, SIT

Courtesy: Aajtak News

Ashram Sealed in Haridwar

फोटो: Aajtak

महेंद्र गिरि की मौत के बाद हरिद्वार में आनंद गिरि का आश्रम सील

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत गिरि की मौत के बाद आनंद गिरि मुश्किलों से घिरते जा रहे हैं। पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के बाद हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण ने उनका आश्रम सील कर दिया है। प्राधिकरण का कहना है कि आश्रम अवैध है। इस आश्रम का निर्माण हरिद्वार के श्यामपुर में हो रहा था। इससे पूर्व उनका आश्रम मई 13 को सील हुआ था, जिसके बाद भी निर्माण कार्य को रोका नहीं गया था।

गुरु, 23 सितंबर 2021 - 03:50 PM / by रितिका

Tags: UP government, narendra giri, haridwar, illegal-infrastructure

Courtesy: Abp Live

Mahant Narendra giri

फोटो: Amar Uajala

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी ने की आत्महत्या

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी ने सितंबर 20 को बाघंबरी मठ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस के मुताबिक जिस कमरे से महंत नरेंद्र गिरी का शव बरामद किया गया है, उसका मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने बयान जारी कर बताया है कि 6-7 पेज का सुसाइड नोट मिला है। बरामद किए गए सुसाइड नोट में महंत नरेंद्र गिरि ने अपने शिष्य आनंद गिरि और अन्य शिष्यों के नाम का उल्लेख किया है।

मंगल, 21 सितंबर 2021 - 09:30 AM / by अजहर फारूक

Tags: sucide, Suicide note, akhada parishad, narendra giri

Courtesy: Aajtak News