Narendra Singh Tomar

फोटो: Latestly

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023: भाजपा के नरेंद्र सिंह तोमर ने दिमनी से दाखिल किया नामांकन

केंद्रीय कृषि मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार नरेंद्र सिंह तोमर ने आज अगले महीने होने वाले राज्य चुनावों के लिए दिमनी विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर उनके साथ कई बीजेपी नेता और तोमर की बेटी भी मौजूद रहीं. तोमर मुरैना जिले की दिमनी सीट से कांग्रेस उम्मीदवार रवींद्र सिंह तोमर के खिलाफ मैदान में हैं। भाजपा ने अपनी पांच सूचियों में अब तक कुल… read-more

शुक्र, 27 अक्टूबर 2023 - 01:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Madhya Pradesh, assembly elections 2023, Narendra Singh Tomar, files nomination

Courtesy: Nai Dunia

Narendra Singh Tomar

फोटो: Hindustan Times

भाजपा ने नरेंद्र सिंह तोमर को नियुक्त किया मध्य प्रदेश चुनाव प्रबंधन पैनल का संयोजक

भाजपा ने आज केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को आगामी मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपनी चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक नियुक्त किया। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने आज एक पत्र जारी करते हुए इस बात की जानकारी दी। पत्र के मुताबिक, "भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नरेंद्र सिंह तोमर को मध्य प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक नियुक्त किया है और यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।"… read-more

शनि, 15 जुलाई 2023 - 04:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: BJP, appoints, Narendra Singh Tomar, convenor, Madhya Pradesh

Courtesy: Amar Ujala News

G-20 Meeting

फोटो: News 18

'भारत अपनी जिम्मेदारियों से अच्छी तरह वाकिफ है': चंडीगढ़ में जी20 बैठक में कृषि मंत्री तोमर

भारत की अध्यक्षता में पहली दो दिवसीय जी20 इंटरनेशनल फाइनेंशियल आर्किटेक्चर वर्किंग ग्रुप की बैठक आज और कल चंडीगढ़ में होगी। आज इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि जी20 की अध्यक्षता में देश में कार्यक्रम आयोजित करने में सक्षम होना भारत के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने आगे कहा कि भारत अपनी अध्यक्षता के दौरान देश में 50 से अधिक स्थानों पर 200 से… read-more

सोम, 30 जनवरी 2023 - 01:58 PM / by सपना सिन्हा

Tags: India, agri minister, Narendra Singh Tomar, g20 international financial architecture working group meeting

Courtesy: News 18

Randeep singh Surjewala and Narendra Singh Tomar

फोटो: DbpNews

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर पर साधा निशाना

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने दिसंबर 25 को तीनो कृषि कानूनों की वापसी पर कहा कि हम एक कदम पीछे हटे हैं लेकिन आगे ज़रूर बढ़ेंगे। इसपर कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा कि किसान विरोधी षड्यंत्र का पर्दाफाश। चुनाव के बाद किसानों पर फिर वार होगा। मोदी सरकार तीन काले कानून खत्म करती है, कृषि मंत्री कहते हैं हम कानून फिर लाएंगे।

रवि, 26 दिसम्बर 2021 - 12:50 PM / by अजहर फारूक

Tags: Randeep Singh Surjewala, BJP, Twitter, Narendra Singh Tomar

Courtesy: ABP News

Narendra Singh Tomar

फोटो: Telegraph India

कृषि कानूनों पर नरेंद्र सिंह तोमर ने दिया विवादित बयान

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने वापस हुए कृषि कानूनों पर महाराष्ट्र में दिसंबर 24 को एक विवादित बयान दिया। उन्होंने कृषि कानूनों की वापसी पर बात करते हुए कहा कि हम पीछे जरूर हटे हैं, लेकिन फिर आगे बढ़ेंगे। नरेंद्र सिंह तोमर के इस बयान के बाद एक बार फिर कृषि कानूनों की वापसी की अटकलें लगाई जा रही हैं। इससे पहले किसान आंदोलन के भारी दबाव के कारण सरकार को तीनों कृषि कानून वापस लेने… read-more

शनि, 25 दिसम्बर 2021 - 07:50 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Narendra Singh Tomar, Farm Laws, politics

Courtesy: NDTV News

Narendra Singh tomar

फ़ोटो: India Today

केंद्रीय कृषि मंत्री ने बढ़ाया खरीफ की फसलों का एमएसपी रेट

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गर्मियों में बोई जाने वाली फसलों के लिए MSP में वृद्धि करने को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने नई दिल्ली में एक प्रेस वार्ता में इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि धान का MSP पिछले साल के 1868 रुपये प्रति क्विंटल से 72 रुपये बढ़ाकर 1940 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। बाजरा को 2250 रुपये प्रति क्विंटल, तुअर दाल में 62% की वृद्धि, ज्वार, रागी, कपास सभी के रेट बढ़े हैं।

गुरु, 10 जून 2021 - 06:30 PM / by Pranjal Pandey

Tags: MSP, Agriculture, Farmers, Narendra Singh Tomar

Courtesy: Amarujala News

Narendra tomar

फ़ोटो: Getty Images

शरद पवार के कृषि कानूनों की निंदा पर केंद्रीय कृषि मंत्री ने किया पलटवार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने केंद्र के कृषि कानूनों की निंदा की थी और अब उनकी निंदा पर केंद्रीय कृषि मंत्री ने पलटवार किया है। दरअसल पवार ने कहा था कि नए कृषि कानून एमएसपी व मंडी व्यवस्था को कमजोर करेंगे। वहीं, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने इस बयान पर पलटवार करते हुए ट्वीट किया कि, "कानून के बारे में अनभिज्ञता व गलत जानकारी दोनों का मिलाजुला रूप देखने को मिल रहा है।शायद तथ्यों को जानने के बाद वयोवृद्ध नेता… read-more

सोम, 01 फ़रवरी 2021 - 02:18 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Narendra Singh Tomar, Sharad Pawar, krishi kanoon

Courtesy: Live hindustan

Narendra Singh TOmar on Farmers' Protest

फोटोः Wikipedia

सरकार कर रही किसान आंदोलन खत्म करने का हर संभव प्रयास: कृषि मंत्री

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने जनवरी 25 को किसान आंदोलन पर बयान देते हुए कहा है कि सरकार अपनी तरफ से हर संभव प्रयास कर रही है और किसानो का प्रदर्शन जल्द ही ख़त्म हो जायेगा। तोमर ने कहा कि किसानो और सरकार के बीच 11वीं बैठक में समाधान नहीं निकलने के बाद कृषि कानूनों को एक से डेढ़ साल तक निलंबित करने के प्रस्ताव को किसानो के सामने रखा गया है। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि किसान नेता अपने इस निर्णय पर पुनर्विचार करेंगे।   

read-more

सोम, 25 जनवरी 2021 - 05:58 PM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: Farmers' Protest, Narendra Singh Tomar, Farm Bill

Courtesy: Amarujala News

Narendra tomar

फ़ोटो: Getty images

किसानों की परेड के लिए 26 जनवरी के दिन को केंद्रीय कृषि मंत्री ने बताया गलत

केंद्र के कृषि कानून के विरोध में जनवरी 26 गणतंत्र दिवस के दिन किसानों की ट्रैक्टर परेड को केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने गलत बताया है व गणतंत्र दिवस के दिन ट्रैक्टर परेड को उपयुक्त नहीं कहा है। परेड के लिए कोई और दिन सुनिश्चित करने की मांग करते हए तोमर ने कहा- "साल में 365 दिन पड़े हैं, किसी भी दिन ताकत दिखा लेते। लेकिन 26 जनवरी इसके लिए उपयुक्त दिन नहीं है।" वहीं, अभी तक सरकार व किसानों के बीच इस कानून को लेकर हल नहीं निकला है।… read-more

सोम, 25 जनवरी 2021 - 07:57 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Farmer's Bill, tractor parade, Narendra Singh Tomar

Courtesy: Aajtak News

Narendra tomar

फ़ोटो: Getty images

कृषि मंत्री ने किसी अदृश्य ताकत को बताया किसान आंदोलन का समाधान ना निकलने का कारण

केंद्र द्वारा पारित कृषि कानूनों को लेकर किसान व सरकार के बीच सहमति ना बनने पर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने इसकी वजह किसी अदृश्य ताकत को बताया है। वहीं, कानून के फायदे पर किसानों के साथ चर्चा न होने की बात कहते हुए तोमर ने कहा कि, "किसान बस कानून रद्द करना चाहते हैं, लेकिन इसके फायदे पर बात करना नहीं चाहते।" बता दें कि किसानों को प्रदर्शन करते हुए 1 महीने से भी ज्यादा हो गया है।

रवि, 24 जनवरी 2021 - 04:28 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Kisan Andolan, Narendra Singh Tomar, Farmers' Protest

Courtesy: Aajtak News