Owaisi

फ़ोटो: The Indian Express

हेट स्पीच मामले में दिल्ली पुलिस ने AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और स्वामी यति नरसिंहानंद पर दर्ज की FIR

हेट स्पीच मामले में दिल्ली पुलिस ने AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और स्वामी यति नरसिंहानंद पर FIR दर्ज की है। असदुद्दीन ओवैसी और स्वामी नरसिंहानंद पर सोशल मीडिया के माध्यम से समाज में नफरत फैलाने वाले संदेश प्रसारित करने, गलत और अपुष्ट खबरों को फैलाने, धार्मिक सद्भावना बिगाड़ने के आरोप सहित कई अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। दिल्ली पुलिस की IFSO यूनिट ने यह मामला दर्ज किया है।

बुध, 08 जून 2022 - 05:02 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Owaisi, Narsinghanand, FIR, IFSO

Courtesy: Jagran

Yati Narsinghanand

फोटो: Live Law

हिन्दू धर्म संसद मामले में गिरफ्तार हुआ यति नरसिंहानंद

हरिद्वार में बीते महीने हुई हिन्दू धर्म संसद में मुसलमानों के खिलाफ दी गई 'हेट स्पीच' मामले में उत्तराखंड पुलिस ने जनवरी 15 को यति नरसिंहानंद को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में यह दूसरी गिरफ्तारी है। इससे पहले जनवरी 14 को मुसलमान से हिन्दू बने वसीम रिज़वी उर्फ जितेंद्र त्यागी को गिरफ्तार किया गया था। सीजीएम कोर्ट ने जितेंद्र त्यागी की जमानत भी खारिज कर दी है। इस मामले में 10 से ज़्यादा लोगो के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी।

रवि, 16 जनवरी 2022 - 10:01 AM / by अजहर फारूक

Tags: Hindu dharam sansad, Narsinghanand, waseem rizvi, Uttrakhand

Courtesy: Aajtak News

Waseem Rizvi

फोटो: Hindustan Times

आज इस्लाम छोड़कर हिन्दू धर्म ग्रहण करेंगे वसीम रिज़वी

शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिज़वी दिसंबर 6 को गाज़ियाबाद के डासना देवी मंदिर में इस्लाम धर्म छोड़कर हिन्दू धर्म अपनाने वाले हैं। रिज़वी को यति नरसिम्हानंद हिन्दू धर्म मे दाखिल कराएंगे। इससे पहले वसीम रिज़वी अपनी किताब मोहम्मद की वजह से काफी विवादों में रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने एक वसीयत जारी की थी और कहा था कि मरने के बाद उन्हें दफनाया न जाए, बल्कि हिंदू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार किया जाए।

सोम, 06 दिसम्बर 2021 - 10:40 AM / by अजहर फारूक

Tags: waseem rizvi, Narsinghanand, Religion, gaziabad

Courtesy: Aaj Tak

Amanatullah khan

फ़ोटो: Jagran.com

नरसिंहानंद का गला काटने की बात को लेकर आप विधायक अमानतुल्लाह खान पर एफआईआर

अक्सर विवादों में रहने वाले आप विधायक अमानतुल्लाह खान ने महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती का गला काटने वाला बयान दिया है। जिसके बाद अमानतुल्लाह खान के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। बयान वाले वीडियो को देखते हुए खान पर आईपीसी की धारा 153A/506 के तहत मामला दर्ज किया है। बता दें कि डासना के मंदिर में मुस्लिम युवक को पीटे जाने के बाद महंत चर्चा में आए थे व अब आप विधायक भी इस मामलें से जुड़ गए है।

सोम, 05 अप्रैल 2021 - 11:15 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Narsinghanand, amanatullah khan, AAP

Courtesy: Aajtak