फोटो: India.com
महारानी एलिजाबेथ-2 के निधन पर आज देश में मनाया जायेगा राष्ट्रीय शोक
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर भारत सरकार ने आज देश में एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। बता दें कि सितंबर 8 को ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का निधन हो गया था। एलिज़ाबेथ की उम्र 96 साल थी और वह स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कासल में रह रही थीं। एलिज़ाबेथ सबसे लंबे समय तक (70 साल) ब्रिटेन की महारानी रहीं।
Tags: national mourning, India, Death, Queen Elizabeth, National Flag
Courtesy: Latestly News
फोटो: Jagran Images
हर घर तिरंगा अभियान के तहत राम जन्मभूमि मंदिर परिसर में फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज: अयोध्या
भारत आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर आज़ादी का अमृत महोत्स्व मना रहा है। आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत अगस्त 13 को परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाने के बाद अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर परिसर में पहुंच गया। इस अभियान में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अधिकारी और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इसके अलावा राम मंदिर निर्माण में लगे मजदूरों ने भी इस… read-more
Tags: har ghar tiranga campaign, National Flag, hoisted, ram janmabhoomi temple
Courtesy: Latestly News
फोटो: Punjab Kesari
पीएम मोदी ने की अगस्त 15 तक अपने सोशल मीडिया प्रोफइल पर तिरंगे की फोटो लगाने की अपील
पीएम मोदी ने आज 'मन की बात' कार्यक्रम के द्वारा लोगों से अगस्त 2 से अगस्त 15 तक अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल फोटो में तिरंगा लगाने का आग्रह किया है। पीएम ने कहा "2 अगस्त को पिंगली वेंकैया जी की जन्म-जयंती है, जिन्होंने हमारे राष्ट्रीय ध्वज को डिज़ाइन किया था। मैं उन्हें,आदरपूर्वक श्रद्दांजलि अर्पित करता हूं। इस साल देश को आज़ाद हुए 75 साल पूरे होने पर आजादी का अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता दिवस… read-more
Tags: PM Modi, appeal, photo, National Flag, Tricolor, Social Media
Courtesy: Latestly News
फोटो: India TV News
पीएम मोदी ने लोगों से किया अगस्त 13-15 के बीच घर पर तिरंगा फहराने का आग्रह
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लोगों से अगस्त 13-14 के बीच अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर या प्रदर्शित करके 'हर घर तिरंगा' आंदोलन को मजबूत करने की अपील की। पीएम ने कहा कि जुलाई 22, 1947 को राष्ट्रीय ध्वज को अपनाया गया था। उन्होंने कहा, "आज, हम उन सभी लोगों के महान साहस और प्रयासों को याद करते हैं, जिन्होंने औपनिवेशिक शासन से लड़ते हुए स्वतंत्र भारत के लिए एक ध्वज का सपना देखा था। … read-more
Tags: PM Modi, har ghar tiranga, appeal, National Flag
Courtesy: Jagran News
फोटो: TV9Bharatvarsh
अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू ने फहराया 104 फीट का दूसरा सबसे ऊंचा तिरंगा
अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने फरवरी 3 को चीन की सीमा से लगे बौद्ध तीर्थ शहर तवांग में नगंगपा नटमे के बुद्ध पार्क में 104 फीट लंबा राष्ट्रीय ध्वज फहराया। मुख्यमंत्री खाडू ने फोटो ट्वीट कर लिखा कि, अरुणाचल के देशभक्त लोगों को 104 फीट का राष्ट्रीय ध्वज समर्पित करते हुए गर्व हो रहा है। यह 10,000 फीट की ऊंचाई पर दूसरा सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज… read-more
Tags: National Flag, Pema Khandu, second highest, monumental
Courtesy: ABP News
फोटो: Deccan Herald
प्लास्टिक से बने झंडों का इस्तेमाल ना करें राज्य: गृह मंत्रालय
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को एक पत्र लिखकर प्लास्टिक से बने झंडों का उपयोग ना करने के निर्देश दिए हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से कहा गया कि राष्ट्रीय झंडे की गरिमा के अनुरूप प्लास्टिक से बने झंडों का उचित निपटान अनिवार्य और काफी मुश्किल है। इसलिए इनका इस्तेमाल ना किया जाए। गृह मंत्रालय ने 'भारतीय ध्वज संहिता 2002' के प्रावधानों के तहत सभी से कागज से बने झंडे का इस्तेमाल करने को कहा है।
Tags: Union Home Ministry, Central Government, National Flag, National
Courtesy: NDTV News
फोटो: Deccan Herald
तिरंगे के अपमान पर केंद्रीय मंत्री ने दिल्ली के सीएम और उपराज्यपाल को लिखी चिट्ठी
केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री प्रह्लाद पटेल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और उपराज्यपाल अनिल बैजल को एक चिट्ठी लिखी है, जिसमें उन्होंने अरविन्द केजरीवाल पर तिरंगे के अपमान का आरोप लगाया। केंद्रीय मंत्री ने लिखा कि दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल की प्रेस वार्ता के दौरान बैकग्राउंड में लगे हुए तिरंगे में सफेद हिस्से को कम करते हुए हरे हिस्से को जोड़ा गया है, जो तिरंगा संहिता के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द इस गलती को… read-more
Tags: National Flag, CM Arvind Kejriwal, Anil Baijal, Delhi, Prahlad Patel
Courtesy: zee News
फ़ोटो: Aajtak
तिरंगे के रंग में प्रज्वलित हुई विश्व की सबसे ऊंची इमारत "बुर्ज खलीफा"
भारत को कोरोना से लड़ने की हिम्मत देते हुए यूनाइटेड अरब एमिरेट्स ने देश में मौजूद विश्व की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा को तिरंगे के रंग से प्रज्वलित किया है। यूएई में भारतीय दूतावास ने एक वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा-"भारत कोरोना के खिलाफ भीषण युद्ध लड़ रहा है, ऐसे में उसका दोस्त यूएई अपनी शुभकामनाएं भेजता है कि सबकुछ जल्द ठीक हो।" इसके साथ ही सबसे ऊंची इमारत से #StayStrongIndia का मैसेज भी दिया गया है।
Tags: Burj Khalifa, National Flag, Coronavirus, India
Courtesy: Aajtak News