Tiger

फ़ोटो: NDTV

अल्मोड़ा से वापस लौट रहे बाइक सवार दो युवकों पर बाघ ने किया हमला

अल्मोड़ा से वापस लौट रहे बाइक पर सवार उत्तर प्रदेश के दो युवकों पर काशीपुर-बुआखाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बाघ हमला कर बाइक के पीछे बैठे युवक को घसीटकर जंगल में ले गया। यूपी के जेपीनगर जिले के यह दोनो युवक अल्मोड़ा से वापस अपने घर लौट रहे थे। सूचना मिलने पर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व व रामनगर वन प्रभाग सहित पुलिस प्रशासन के अमले ने बाघ द्वारा जंगल में ले जाए युवक की बाबत सर्च अभियान शुरू कर दिया है। 

रवि, 17 जुलाई 2022 - 01:13 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Tiger, National Park, Bike, Death

Courtesy: Hindustan

Cheetah

फोटो: Mongabay

70 साल बाद एक बार फिर भारत की जमीन पर दौड़ेगा चीता

वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के प्रयासों से इस साल के नवंबर तक अफ्रीका से एक चीते को भारत लाया जा रहा है। इस चीते को मध्यप्रदेश के कुनो नेशनल पार्क में रखा जाएगा। भारत में आखिरी चीते की मौत 1947 में हो गयी थी, जिसके बाद वर्ष 1952 में इसे विलुप्त घोषित कर दिया गया। अब करीब 70 साल बाद चीते की भारत में फिर से एंट्री हो रही है।

रवि, 23 मई 2021 - 08:55 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Cheetah, Madhya Pradesh, National Park, Wildlife

Courtesy: ZeeNews

Black Leopard

फोटो: E Tv bharat

मध्यप्रदेश के पेंच राष्ट्रीय उद्यान में पर्यटकों को दिखा विलुप्त काला तेंदुआ

मोगली लैंड के नाम से प्रसिद्ध मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में पेंच नेशनल पार्क में पर्यटकों को काले तेंदुए की झलक देखने को मिली है। यह एक विलुप्त जानवर है जो पूरे भारत में अब तक कहीं नहीं देखा गया है। वनक्षेत्र के एक मादा तेंदुए को तीन शावक के साथ देखा गया जिसमें एक काले रंग का था और इसकी वजह से यह सैलानियों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट भी इसको अपने कैमरे में कैद करने के लिए इस सफारी की ओर आ रहे हैं।

शुक्र, 19 मार्च 2021 - 02:50 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Madhya Pradesh, National Park, Chhindwara, TOURIST ATTRACTION, Black leopard, Wildlife

Courtesy: Nai Dunia