Typhoon

फोटो: BBC.com

फिलीपींस में टाइफून वामको में मरने वालो की संख्या हुई 60 से ऊपर

फिलीपींस में टाइफून वामको तूफ़ान से कई लोगों की मृत्यु हो गई है। इस तूफ़ान में अभी तक कुल 67 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। नवंबर 15 को देश की राष्ट्रीय आपदा एजेंसी ने कहा है कि, '' मरने वालों की संख्‍या में और इजाफा हो सकता है।'' वहीं नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट काउंसिल (NDRRMC) ने कहा है कि, ''देश में आए चक्रवाती तूफानों के चलते 12 लोग लापता हैं। कई जगहों पर भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं।''

रवि, 15 नवंबर 2020 - 03:40 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: Typhoon Vamco, Philippines, Natural Disasters

Courtesy: JAGRAN NEWS