फोटो: Getty Images
ओडिशा ट्रेन हादसा: सीएम पटनायक ने की 5 लाख रुपये अनुग्रह राशि देने की घोषणा
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने आज भयानक ओडिशा ट्रिपल ट्रेन दुर्घटना के पीड़ितों के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को एक-एक लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। इसके अलावा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से भी मृतकों के परिवार वालों को मुआवज़े के रूप में 2-2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50-50… read-more
Tags: odisha train accident, naveen patnaik, announced, Compensation
Courtesy: Navbharat Times
फोटो: Aajtak
ओडिशा में नए मंत्रिमंडल के 13 विधायकों ने ली शपथ
ओडिशा में रविवार को नए मंत्रिमंडल ने शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह राज्य सचिवालय, लोक सेवा भवन में आयोजित किया गया था। विवरण के अनुसार, बीजद विधायक जगन्नाथ सरका, निरंजन पुजारी और आरपी स्वैन उन 13 विधायकों में शामिल थे, जिन्हें समारोह में राज्यपाल गणेशी लाल ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। तीन महिला विधायकों - प्रमिला मलिक, उषा देवी और तुकुनी साहू को कैबिनेट में शामिल किया गया है।
Tags: Odisha, Cabinet, naveen patnaik, Oath
Courtesy: Aajtak News
फोटो: Twitter
मां तारातारिणी के नए मंदिर का हुआ उद्घाटन, सीएम नवीन पटनायक हुए शामिल
मां तारातारिणी के नए मंदिर का भव्य उद्घाटन समारोह गंजम जिले में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की मौजूदगी में हुआ है। इस दौरान मंदिर में नवीन पटनायक ने भी विधिवत पूजा अर्चना की। मंदिर कार्यक्रम में शामिल हुए नवीन ने कहा कि मंदिल में उत्कलिका कला, वास्तुकला और मूर्तिकला का शानदार मेल देखने को मिला है। भक्तों और पर्यटकों को अनोखी अनुभूति मिलेगी। ये मंदिर 17वीं शताब्दी का है, जिसके गर्भ गृह में जाने के लिए 999 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं।
Tags: Odisha government, Odisha, naveen patnaik
Courtesy: NDTV News
फोटो :TV9 Bharat
ओडिशा के लोगों को मुख्यमंत्री ने दी बड़ी सौगात
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने नवंबर 5 को पेट्रोल और डीजल के दाम पर तीन रुपये की कटौती की है। इससे राज्य सरकार को 1400 करोड़ का नुकसान झेलना पड़ेगा। किन्तु केंद्र सरकार के तरफ से एक्साइज ड्यूटी घटाने का नुकसान भी राज्य सरकार द्वारा उठाया जा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा दाम में कमी से ओडिशा को 700 करोड़ का नुकसान और झेलना पड़ा है। यानि ओडिशा को अब कुल 2100 करोड़ का नुकसान उठाना होगा।
Tags: Odisha, naveen patnaik, petrol diesel rate, Odisha government
Courtesy: Aajtak News
फोटो: Times Of India
भारतीय हॉकी में अहम है ओडिशा का योगदान
भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमों ने टोक्यो ओलंपिक में हॉकी को एक अलग मुकाम पर पहुंचाया जिसके कारण हॉकी लोगो के लिए केंद्रबिंदु बना रहा। जिसमें पुरूष हॉकी टीम ने कांस्य पदक देश के नाम किया तथा महिला हॉकी टीम ने अंतिम चार में जगह बनाई। हॉकी के उत्थान ओडिशा सरकार ने दोनो 'पुरुष और महिला हॉकी टीमों' को ओलंपिक के लिए स्पोन्शर किया तथा भारतीय हॉकी के लिए अगले पांच वर्षों तक हर स्तर पर खेल सुविधाएं मुहैया कराने के लिए हॉकी इंडिया संघ के साथ 150… read-more
Tags: Indian Hockey, naveen patnaik, Odisha government, sports
Courtesy: Brifly News
फोटो: Zee News
पीएम मोदी ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम को कांस्य पदक जीतने पर दी बधाई
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जर्मनी को 5-4 से हराकर टोक्यो ओलंपिक में 41 साल बाद कांस्य पदक अपने नाम किया। जीत के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर भारतीय हॉकी टीम की जमकर तारीफ की और लिखा कि, ऐतिहासिक! एक ऐसा दिन जो हर भारतीय की याद में रहेगा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर… read-more
Tags: Indian Hockey, PM Narendra Modi, naveen patnaik, RamNath Kovind
Courtesy: Zee News
फ़ोटो: Economic Times
सीएम नवीन पटनायक ने यूनियन बजट को बताया ओडिशा की अर्थव्यवस्था के लिए नुकसानदायक
वर्ष 2021-22 के यूनियन बजट के प्रावधानों को लेकर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने चिंता जताई है। हालांकि पटनायक ने यूनियन बजट को देश के लिए हितकारी बताया लेकिन कहा है कि इस बजट से ओडिशा की अर्थव्यवस्था को नुकसान होगा क्योंकि सेंट्रल टैक्स के हिस्से में कटौती के बाद इस साल राज्य को 10 हजार 8 सौ करोड़ का नुकसान होगा। वहीं, पटनायक ने पूंजी निवेश पर जोर देने की बात कहते हुए बजट की तारीफ भी की है।
Tags: naveen patnaik, Union Budget 2021, Odisha
Courtesy: Aajtak News