Vegetarian Protein

फोटो: Chezshuchi

नवरात्र के दौरान शरीर में प्रोटीन की कमी को ऐसे करें पूरा

नवरात्र में नौ दिनों के व्रत रखने के दौरान शरीर में प्रोटीन की काफी कमी होने लगती है। प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए भरपू मात्रा में डेयरी प्रोडक्ट जैसे दूध, दही आदि का उपयोग किया जाता है। डेयरी प्रोडक्ट्स को प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत माना जाता है। नट्स जैसे बादाम या अखरोट भी प्रोटीन की कमी को दूर करने में सहायक होते है। शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए प्रोटीन शेक या लस्सा-छाछ उपयोगी होते है।

शुक्र, 30 सितंबर 2022 - 08:30 PM / by रितिका

Tags: Navratri, Navratri Special, health care

Courtesy: Zee News

idol

फोटो: Pexels

नवरात्र से पहले दलितों के साथ दुर्व्यवहार, माता की मूर्ति स्थापना से रोका : यूपी

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में दलितों को माता की मूर्ति स्थापना करने से रोका गया है। मामला सामने आने के बाद से ही इलाके में तनाव का माहौल है। हालांकि दलितों ने इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की है। इस घटना के बाद गांव प्रधान ने उच्चाधिकारियों के पास जाकर प्रार्थना पत्र सौंपते हुए मांग की है कि दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। उच्चाधिकारियों ने आश्वासन दिया की दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

रवि, 25 सितंबर 2022 - 07:53 PM / by रितिका

Tags: Navratri, Navratri Special, Idols, Durga Puja

Courtesy: NDTV News

Vaishno_devi

फोटो: Wikimedia

आईआरसीटीसी ने कटरा के लिए की भारत गौरव 'नवरात्रि स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन' की घोषणा

नवरात्रि 2022 के मौके पर इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन एक स्मार्ट और किफायती पैकेज लेकर आया है, जो आपको कटरा पहुंचने, वैष्णो देवी मंदिर की पूजा करने और वापस लौटने में मदद करेगा। यह पैकेज चार रात और पांच दिन का है। यह यात्रा भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन द्वारा प्रदान की जाएगी। यात्रा 30 सितंबर, 2022 को शुरू होगी। भारत गौरव ट्रेन दिल्ली से शुरू होगी और कटरा रेलवे स्टेशन पर समाप्त होगी… read-more

गुरु, 15 सितंबर 2022 - 02:20 PM / by सपना सिन्हा

Tags: IRCTC, Launch, Navratri Special, tourist train, Katra, Mata Vaishno Devi

Courtesy: ABP Live