Garba

फोटो: India TV News

नवरात्रि हार्ट अटैक हादसा: गुजरात में गरबा डांस करते वक्त गई छह लोगों की जान, स्वास्थ्य मंत्री ने बुलाई बैठक

पिछले सप्ताह में, गुजरात में नवरात्रि समारोह के हिस्से के रूप में 'गरबा' नृत्य कार्यक्रमों में भाग लेने के दौरान एक महिला और 12वीं कक्षा के एक छात्र सहित छह व्यक्तियों को घातक दिल का दौरा पड़ा है। गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री, रुशिकेश पटेल ने स्थिति को संबोधित करने और इन अचानक मौतों के मूल कारणों की पहचान करने के लिए यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर के प्रमुख हृदय विशेषज्ञों और डॉक्टरों के साथ एक बैठक की।
 

मंगल, 24 अक्टूबर 2023 - 05:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Gujarat, Navratri, heart attack tragedy, Garba, health minister rushikesh patel

Courtesy: Business Standard

Dandia

फोटो: Wikimedia

नवरात्रि के दौरान मुंबई में आधी रात तक खेला जा सकेगा डांडिया, एकनाथ शिंदे सरकार ने दी इजाजत

महाराष्ट्र सरकार ने आयोजकों को नवरात्रि उत्सव के सभी तीन दिनों - शनिवार, रविवार और सोमवार के दौरान आधी रात तक गरबा या डांडिया आयोजित करने की अनुमति दी है। बीजेपी नेता प्रवीण दरेकर ने पत्र लिखकर एकनाथ शिंदे सरकार से डांडिया का समय बढ़ाने की मांग की थी। मांग को स्वीकार करते हुए राज्य सरकार ने समय सीमा रात 10 बजे से बढ़ाकर आधी रात तक करने का फैसला किया। 

शुक्र, 20 अक्टूबर 2023 - 06:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Dandiya, played, midnight, Mumbai, Navratri, eknath shinde governme

Courtesy: India TV News

Vegetarian Protein

फोटो: Chezshuchi

नवरात्र के दौरान शरीर में प्रोटीन की कमी को ऐसे करें पूरा

नवरात्र में नौ दिनों के व्रत रखने के दौरान शरीर में प्रोटीन की काफी कमी होने लगती है। प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए भरपू मात्रा में डेयरी प्रोडक्ट जैसे दूध, दही आदि का उपयोग किया जाता है। डेयरी प्रोडक्ट्स को प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत माना जाता है। नट्स जैसे बादाम या अखरोट भी प्रोटीन की कमी को दूर करने में सहायक होते है। शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए प्रोटीन शेक या लस्सा-छाछ उपयोगी होते है।

शुक्र, 30 सितंबर 2022 - 08:30 PM / by रितिका

Tags: Navratri, Navratri Special, health care

Courtesy: Zee News

Rubi Khan

फ़ोटो: News18hindi

अलीगढ़: पहले की थी गणेश स्थापना, अब "रूबी खान" ने की देवी दुर्गा की स्थापना

गणेश चतुर्थी में गणेश प्रतिमा स्थापित करने वाली रूबी खान एक बार फिर चर्चा में है। भारतीय जनता पार्टी की जय गंज मंडल की उपाध्यक्ष रूबी आसिफ खान ने इस नवरात्रि अपने घर में देवी दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की है। इस दौरान रूबी ने कहा की मैंने माता रानी से प्रार्थना की है कि इस देश में चैन, सुकून, अमन शांति इसी तरीके से रहे और सारे भेदभाव खत्म हो जाए।

मंगल, 27 सितंबर 2022 - 03:35 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Rubi Khan, Aligarh, BJP Leader, Navratri

Courtesy: News18hindi

idol

फोटो: Pexels

नवरात्र से पहले दलितों के साथ दुर्व्यवहार, माता की मूर्ति स्थापना से रोका : यूपी

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में दलितों को माता की मूर्ति स्थापना करने से रोका गया है। मामला सामने आने के बाद से ही इलाके में तनाव का माहौल है। हालांकि दलितों ने इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की है। इस घटना के बाद गांव प्रधान ने उच्चाधिकारियों के पास जाकर प्रार्थना पत्र सौंपते हुए मांग की है कि दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। उच्चाधिकारियों ने आश्वासन दिया की दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

रवि, 25 सितंबर 2022 - 07:53 PM / by रितिका

Tags: Navratri, Navratri Special, Idols, Durga Puja

Courtesy: NDTV News

buckwheat flour

फोटो: Nutty Yogi

कुट्टू का आटा है सेहत के लिए बहुत फायदेमंद

कुट्टू का आटा नवरात्र के दौरान काफी खाया जाता है, जो पोषक तत्वों से भरपूर है। इसमें मैग्नीशियम, विटामिन-बी, आयरन, फोलेट, कैल्शियम, जिंक,  मैग्नीज, कॉपर और फॉस्फोरस होता है। ये कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर कम करने में सहायक है। नियमित तौर पर इसका सेवन करने से शरीर को विटामिन बी मिलता है। ये बालों को भी मजबूती देता है। ये लंबे समय तक पेट भरा रखता है क्योंकि इसमें हाई क्वालिटी प्रोटीन होता है।

शुक्र, 08 अप्रैल 2022 - 07:00 PM / by रितिका

Tags: chaitra navratri, buckwheat, Navratri

Courtesy: Buckwheat

Vaishno Devi

फोटो: India TV

चैत्र नवरात्र के लिए वैष्णो देवी मंदिर पहुंच रहे हैं श्रद्धालु

चैत्र नवरात्र की शुरुआत के साथ ही जम्मू कश्मीर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंचने लगी है। नवरात्र के मद्देनजर मंदिर को दुल्हन की भांति सजाया गया है। मंदिर की सजावट खासतौर से फल-फूलों से की गई है, जिन्हें देश विदेश से मंगाया गया है। माता वैष्णो देवी मंदिर में भक्तों की अधिक संख्या की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने भी सुरक्षा की चाकचौबंद व्यवस्था की है।

शनि, 02 अप्रैल 2022 - 01:01 PM / by रितिका

Tags: Jammu and Kashmir, chaitra navratri, Navratri

Courtesy: TV9Hindi

Maa Durga

फोटो: Punjab Kesari

चैत्र नवरात्र के साथ हिंदू नववर्ष की हुई शुरुआत, होगी मां दुर्गा की उपासना

हिंदू धर्म के अनुसार अप्रैल दो से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। इसके साथ ही हिंदू नववर्ष की भी शुरुआत होने जा रही है। धार्मिक मान्यता है कि ब्रह्मा जी ने इसी तिथि पर धरती की संरचना की थी। नवरात्र के दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की उपासना की जाती है। मां दुर्गा शक्ति का प्रतीक है। नवरात्र के पहले दिन घटस्थापना होती है। देशभर में मंदिरों में नवरात्र की धूम है।

शनि, 02 अप्रैल 2022 - 08:56 AM / by रितिका

Tags: Panchang, Navratri, chaitra navratri, New Year

Courtesy: ABP Live

shaktipeeth

फोटो: AmarUjala

चैत्र नवरात्र पर चम्पावत शक्तिपीठ में लगेगा मेला, प्रशासन ने पूरी की तैयारियां

देश भर में चैत्र नवरात्र की शुरुआत अप्रैल दो से होने जा रही है। इससे पूर्व चम्पावत जनपद में माता पूर्णागिरि धाम शक्तिपीठ में मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए स्थानीय प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। इस मेले में लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते है। प्रशासन ने बिजली, पानी, पार्किंग जैसी मूलभूत सुविधाओं के संबंध में सभी तैयारियां कर ली है। कोविड 19 प्रतिबंध खत्म होने के कारण मेले में भारी भीड़ होने की संभावना है।

शुक्र, 01 अप्रैल 2022 - 02:01 PM / by रितिका

Tags: Navratri, Religion, chaitra navratri, Indian Festivals

Courtesy: ABP Live

Pisharikkal Bhagavathy temple

फोटो: Facebook

राज्य के 108 देवी तीर्थों में एक है केरल का पिसरिक्कल भगवथी मंदिर

केरल के 108 दुर्गा मंदिरों की सूची में शामिल चालकुडी में पिसरिक्कल भगवथी मंदिर में वानदुर्गा और भगवती की दो मूर्तियां हैं। इन्हें भद्रकाली अम्मन के नाम से जाना जाता हैं, साथ ही यहां भगवान शिव और गणपति की मूर्ति भी स्थापित है। मंदिर में दर्शन करने का समय सुबह 4 से शाम 5 बजे तक हैं। नवरात्रियों में यहां विशेष पूजा होती है। मान्यता हैं कि यहां के प्रसाद को दवा के रूप में उपयोग किया जाता है।

रवि, 18 अप्रैल 2021 - 09:37 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Kerala, hindu temple, Shaktipeeth, amba mandir, Navratri

Courtesy: Dainik Bhaskar