Mumbai Rain

फोटो: Khabar Fast

महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों में एनडीआरएफ तैनात, मुंबई रेड अलर्ट पर

लगातार मूसलाधार बारिश के कारण महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की 13 टीमें तैनात की गई हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए "रेड अलर्ट" जारी किया है। मुंबई के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया। मौसम कार्यालय के मुताबिक, मुंबई और उसके उपनगरीय इलाकों में 'बेहद भारी बारिश' होने की संभावना है। आईएमडी ने मुंबई के लिए रेड अलर्ट चेतावनी कल… read-more

गुरु, 27 जुलाई 2023 - 06:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Mumbai, rainfall, IMD, Red Alert, NDRF, Maharashtra

Courtesy: Mumbai Live

Turkey Earthquake

फोटो: News1 India

प्रशिक्षित डॉग स्क्वायड के साथ भूकंप प्रभावित तुर्की के लिए रवाना हुए एनडीआरएफ के जवान

गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस से विशेष रूप से प्रशिक्षित डॉग स्क्वॉड और आवश्यक उपकरणों के साथ राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के कर्मियों की एक टीम तुर्की में खोज और बचाव अभियान चलाने के लिए रवाना हो गई है। तुर्की और सीरिया में फरवरी 6 को आए भूकंप के झटकों के बाद भारत ने तुर्की में एनडीआरएफ की टीम भेजी है। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा किस तुर्की को हर संभव… read-more

मंगल, 07 फ़रवरी 2023 - 09:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: India, NDRF, trained dog squad, Earthquake, Turkey

Courtesy: Jagran News

Chambal river

फ़ोटो: The Economic Times

चंबल में बाढ़ ने मचाया हाहाकार , टूटा 26 साल पुराना रिकॉर्ड

चंबल में 1996 के बाद बाढ़ ने अब रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आगरा के पिनाहट में नदी का जलस्तर खतरे के निशान से करीब 21 फुट ऊपर, 137 मीटर पर पहुंच गई है। सिर्फ पिनाहट और जैतपुर में ही करीब 38 गांव बाढ़ से डूब गए है, जिसमें करीब 20 गांव की हालत बेहद खराब हो है। खतरे को देखते हुए एनडीआरएफ और जल पुलिस को तैनात किया गया है लेकिन पर्याप्त स्टीमर ना होने से समस्या बढ़ रही है।

शुक्र, 26 अगस्त 2022 - 05:01 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Chambal, Floods, Agra, NDRF

Courtesy: Amar Ujala News

Heavy Rainfall

फोटो: News 18

महाराष्ट्र के कई इलाकों में जारी हुआ भारी बारिश का अलर्ट

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने महाराष्ट्र के कई इलाकों के लिए अलर्ट जारी करते हुए भारी बारिश की संभावना जताई है। IMD ने जानकारी देते हुए बताया कि मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे, बीड, लातूर, जालना, परभणी और महाराष्ट्र के कई अन्य क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा इन जगहों पर ऑरेंज अलर्ट करते हुए एनडीआरएफ की टीमों को तैनात किया गया है। 

मंगल, 05 जुलाई 2022 - 10:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Heavy Rain, alert, NDRF, Maharashtra

Courtesy: Latestly News

Gurugram Chintels Apartment

फोटो: Topchand

हरियाणा के गरुग्राम में छठी मंज़िल की छत गिरने से बड़ा हादसा, राहत बचाव कार्य जारी

हरियाणा में गुरुग्राम के सेक्टर 109 में शिंटेल्स पैराडिसो हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में एक अपार्टमेंट की छत का एक हिस्सा गिर जाने से बड़ा हादसा हो गया है। हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई है और 5-6 लोगों के फंसे हुए है। बताया जा रहा है, इमारत में छत निर्माण के दौरान लेंटर गिरने से मजदूर इसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद एनडीआरएफ और दमकल विभाग की टीम ने बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिया।

शुक्र, 11 फ़रवरी 2022 - 09:40 AM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Building-Collapsed, NDRF, roof collapse

Courtesy: Aaj Tak

NDRF

फोटो: The Economic Times

एनडीआरएफ का स्थापना दिवस आज, जानें क्यों हुई थी इसकी स्थापना

देशभर में जनवरी 19 को राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। वर्ष 2006 में इसकी स्थापना हुई थी। इसका मुख्य उद्देश्य आपदा या संकट की स्थिति में मदद करना है। ये गृह मंत्रालय के अंतर्गत काम करती है। इसकी स्थापना आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत की गई थी। एनडीआरएफ अपनी स्थापना के बाद से वैश्विक स्तर पर आपदा प्रबंधन बल के तौर पर उभरा है। 

बुध, 19 जनवरी 2022 - 02:20 PM / by रितिका

Tags: NDRF, Disaster Management, Disaster Relief

Courtesy: Prabhat Khabar

Bengal Flood

फोटोः AajTak

पश्चिम बंगाल में बने बाढ़ जैसे हालात, सेना और एनडीआरएफ हुई तैनात

पश्चिम बंगाल में लगातार बारिश होने और दामोदर घाटी निगम द्वारा अचानक पानी छोड़ने से छह जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए है। इस कारण कुछ इलाकों में सेना और एनडीआरएफ को तैनात किया गया है। मुख्य सचिव एच.के. द्विवेदी ने सितंबर 30 की शाम को पश्चिम और पूर्वी बर्दवान, बांकुरा, बीरभूम, हुगली और हावड़ा के जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों के साथ आपात बैठक में स्थिति का जायजा लिया। 

शुक्र, 01 अक्टूबर 2021 - 06:40 PM / by Surbhi Shaw

Tags: bengal flood, NDRF, Army, wb news

Courtesy: News Nation TV

Assam boat accident

फोटोः Hindustan Times

असम नाव हादसे में बचाए गए 87 लोग, बचाव कार्य जारी

असम की ब्रह्मपुत्र नदी में सितंबर 8 को हुए नाव हादसे में 90 लोगों में से 2 लोग अभी भी लापता है, जबकि 87 लोगों को बचाया जा चुका है।जोरहाट के पुलिस अधीक्षक अंकुर जैन ने बताया, "नाव डूबने के बाद डेढ़ किलोमीटर दूर तक चली गई थी। आइडब्ल्यूटी विभाग के तीन अधिकारियों को लापरवाही के लिए निकाल दिया गया है।" इस राहत बचाव कार्य में सितंबर 9 को NDRF समेत वायुसेना लापता लोगों की खोज के लिए हवाई निरिक्षण करेगी।

गुरु, 09 सितंबर 2021 - 05:00 PM / by Surbhi Shaw

Tags: asam, Bramhaputra river, RESCUE OPERATION, NDRF

Courtesy: Dainik Jagran

Kinnaur Landslide

फोटो: The Indian Express

किन्नौर भूस्खलन हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत: हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में भूस्खलन से हुए हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत पुष्टि हो चुकी है।मृतकों की संख्या में और इजाफा होने की संभावना है। अब तक के बचाव कार्य के जरिए 13 लोगों को सुरक्षित बचाया जा चुका है, जबकि 25 से 30 लोग अबभी भी लापता हैं। बचाव एवं राहत कार्य दलों के मुताबिक एक बस के सतलुज नदी में गिरने की भी आशंका है। फिलहाल एनडीआरएफ और आईटीबीपी द्वारा बचाव कार्य जारी है। 

गुरु, 12 अगस्त 2021 - 07:40 PM / by देवजीत सिंह

Tags: Himachal Pradesh, Landslides, Natural Disasters, NDRF

Courtesy: Hindustan News

PM Narendra Modi

फोटो: Yahoo Finance

चक्रवाती तूफान ‘यास’ से निपटने के लिए पीएम मोदी ने की समीक्षा बैठक

बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव की वजह से उत्पन्न हुए चक्रवाती तूफान ‘यास’ के खतरे से निपटने के लिए पीएम मोदी ने अफसरों और मंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस बैठक में गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुँचाने के निर्देश दिए और चक्रवाती तूफान यास से निपटने के लिए एनडीआरएफ की 46 टीमों को लगाया है। यास के मई 26 को बंगाल … read-more

रवि, 23 मई 2021 - 03:45 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Cyclone Yaas, IMD Forecast, PM Narendra Modi, NDRF

Courtesy: news 18 hindi