Alia Bhat

फोटो: Digihunt

आलिया भट्ट के बेबी शावर के लिए सोनी राजदान और नीतू कपूर ने की खास तैयारी

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट अपने पहले बच्चे के साथ गर्भवती है, जिसके बेबी शावर के लिए उनकी मां सोनी राजदान और सास नीतू कपूर ने बड़ी तैयारी की है। माना जा रहा है कि सोनी राजदान और नीतू कपूर आलिया का बेबी शावर होस्ट करेंगी। इस महीने ही मुंबई में बेबी शावर प्रोग्राम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में कई सितारे शामिल होंगे। बता दें कि आलिया रणबीर ने इसी वर्ष अप्रैल में शादी की थी।

गुरु, 15 सितंबर 2022 - 10:01 AM / by रितिका

Tags: Alia Bhatt, Neetu Kapoor, Ranbir Kapoor, Soni razdan

Courtesy: News 18 Hindi

Jug Jug jeeyo

फोटो: NewsBytes

फिल्म 'जुग जुग जियो' ने की करोड़ों की कमाई, जानें कलेक्शन

फिल्म 'जुग जुग जियो' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है। इसके बाद पहले दिन फिल्म ने 9.28 करोड़ रुपये की कमाई की है। ये जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट करते हुए दी है। उन्होंने लिखा कि मुंबई, दिंल्ली एनसीआर में अच्छा काम किया है। पहले दिन फिल्म ने 9.28 करोड़ कमाए है। इस फिल्म के जरिए नीतू कपूर ने सिल्वर स्क्रीन पर वापसी की है। ये शादी, तलाक और रिश्तों के इर्द गिर्द घूमती फिल्म है।

रवि, 26 जून 2022 - 04:30 PM / by रितिका

Tags: Entertainment, Varun Dhawan, Kiara Advani, Anil Kapoor, Neetu Kapoor

Courtesy: Zee News

jug jug jeeyo poster

फोटो: knownews

जारी हुआ फिल्म जुग जुग जीयो का पोस्टर, जून 24 को होगी रिलीज

करण जौहर की मल्टी स्टारर फिल्म जुग जुग जीयो का पोस्टर जारी हो गया है। फिल्म के चार पोस्टर रिलीज हुए है, जिसमें वरुण धवन, कियारा आडवाणी, अनिल कपूर और नीतू कपूर हंसते हुए दिख रहे हैं। फिल्म जून 24 को सिनेमा घरों में रिलीज होगी। फिल्म में टीवी एंकर मनीष पॉल और यूट्यूबर प्राजक्ता कोहली भी हैं। फिल्म के पोस्टर रिलीज होते ही फैंस की धड़कने बढ़ गई है।

शुक्र, 13 मई 2022 - 06:40 PM / by रितिका

Tags: Kiara Advani, karan Johar, Varun Dhawan, Neetu Kapoor

Courtesy: AajTak News